स्थानीय उत्पादों (Local products) की प्रदर्शनी का राष्ट्रपति ने किया अवलोकन। वोकल फॉर लोकल को बढावा देने के लिए बताया सराहनीय प्रयास - Mukhyadhara

स्थानीय उत्पादों (Local products) की प्रदर्शनी का राष्ट्रपति ने किया अवलोकन। वोकल फॉर लोकल को बढावा देने के लिए बताया सराहनीय प्रयास

admin
Photo 25 dt. 09 December 2022
  • स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी का राष्ट्रपति ने किया अवलोकन। वोकल फॉर लोकल को बढावा देने के लिए बताया सराहनीय प्रयास

देहरादून/मुख्यधारा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे के पश्चात शुक्रवार को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट देहरादून में राष्ट्रपति को विदाई दी।

IMG 20221209 WA0068

उत्तराखण्ड के विभिन्न स्थानीय उत्पादों (Local products) पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया

इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दून विश्वविद्यालय में उत्तराखण्ड के विभिन्न स्थानीय उत्पादों (Local products) पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

उन्होंने (Local products) प्रदर्शनी की सराहना करते हुए कहा कि यह वोकल फॉर लोकल को बढावा देने के लिए सराहनीय प्रयास है।

राष्ट्रपति ने कहा कि स्थानीय उत्पादों (Local products) को बढ़ावा दिये जाने के साथ ही उनकी ब्रांडिंग और मार्केटिंग के लिए प्रभावी प्रयास किये जाएं। यह आत्मनिर्भर भारत की दिशा में सराहनीय प्रयास होंगे।

उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र की पहचान उनकी भाषा-बोली एवं स्थानीय उत्पादों (Local products) से होती है, इनको बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास किये जाएं।

इस अवसर पर राष्ट्रपति ने पद्मश्री बसंती बिष्ट एवं माधुरी बड़थ्वाल को लोक गायन एवं लोक संगीत के क्षेत्र में किये गये उल्लेखनीय प्रयासों की सराहना भी की।

 

यह भी पढ़ें : 3 राज्यों की सरकारों ने जारी किया अलर्ट, मौसम विभाग (weather department) ने तेज हवाएं और भारी बारिश की जताई संभावना

 

यह भी पढ़ें : ब्रेकिंग: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ने LBS मसूरी में सिविल सेवा के 97वें कॉमन फाउंडेशन कोर्स के समापन समारोह में कही ये बड़ी बात

Next Post

मुख्यधारा पर आज का पंचांग व राशिफल (Rashiphal), जानिए कैसा रहेगा शनिवार 10 दिसम्बर 2022 का दिन

दिनांक- 10 दिसम्बर 2022 🌺 आज का पंचांग व राशिफल (Rashiphal) 🌺 दिन – शनिवार संवत्सर नाम – नल युगाब्दः- 5124 विक्रम संवत- 2079 शक संवत -1944 अयन – याम्यायन (दक्षिणायन) गोल – याम्यायन (दक्षिण गोल) ऋतु – हेमन्त काल […]
Rashiphal 1

यह भी पढ़े