ब्रेकिंग: लहबोली (Lahboli) में ईंट भट्ठे की लोहे की प्लेट गिरने की घटना की होगी मजिस्ट्रेटी जांच : डीएम धीराज गर्ब्याल - Mukhyadhara

ब्रेकिंग: लहबोली (Lahboli) में ईंट भट्ठे की लोहे की प्लेट गिरने की घटना की होगी मजिस्ट्रेटी जांच : डीएम धीराज गर्ब्याल

admin
b 1 6

ब्रेकिंग: लहबोली (Lahboli) में ईंट भट्ठे की लोहे की प्लेट गिरने की घटना की होगी मजिस्ट्रेटी जांच : डीएम धीराज गर्ब्याल

  • घटना में छह श्रमिकों एवं घोड़े की हुई असामयिम मौत, तीन घायल
  • जिलाधिकारी ने किया घटना स्थल का निरीक्षण
  • अधिकारियों को घायलों का अच्छा से अच्छा उपचार करने के दिये निर्देश

हरिद्वार/मुख्यधारा

जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल को जैसे ही मंगलवार की प्रातः लगभग 6 बजे आपदा प्रबन्धन के माध्यम से ग्राम लहबोली, तहसील रुड़की विकासखण्ड नारसन में ईंट भट्ठे में लोहे की प्लेट गिरने से उसके नीचे कई श्रमिकों के दबने की सूचना प्राप्त हुई तो उन्होंने आपदा प्रबन्धन अधिकारी, तहसील रूड़की, अग्निशमन विभाग आदि सम्बन्धित विभागों को त्वरित गति से राहत व बचाव कार्य करने के निर्देश दिये तथा स्वयं घटना स्थल की ओर रवाना हुये तथा वहां पहुंचकर राहत व बचाव कार्यों का जायजा लेते हुये सम्बन्धित को दिशा-निर्देश दिये तथा यह भी निर्देश दिये कि घायलों का अच्छा से अच्छा उपचार किया जाए।

b 1

यह भी पढें : मूल निवास प्रमाण पत्र (original residence certificate) पर सरकार का बड़ा फैसला

जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने संयुक्त मजिस्ट्रेट रूड़की को ग्राम लहबोली में ईंट भट्ठे की लोहे की प्लेट गिरने से उसके नीचे कई श्रमिकों के दबने की घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के निर्देश दिये हैं।

b 2

 

 

उल्लेखनीय है कि इस घटना में छह श्रमिकों तथा एवं घोड़े की असामयिम मृत्यु हुई है तथा तीन जो घायल हुये हैं, उन्हें रूड़की के विनय विशाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने घायलों का हालचाल भी जाना।

यह भी पढें : जम्मू कश्मीर में सर्वोच्च बलिदान देने वाले कोटद्वार निवासी राइफलमैन गौतम कुमार व चमोली के वीरेन्द्र सिंह के पार्थिव शरीर पर सीएम धामी (CM Dhami) ने किया पुष्पचक्र अर्पित

इस मौके पर संयुक्त मजिस्ट्रेट रूड़की, एएसडीएम विजयनाथ शुक्ल, तहसील प्रशासन, पुलिस प्रशासन, राहत बचाव टीम सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

Next Post

Tehri में मुख्यमंत्री धामी ने किया 415 करोड़ की 160 योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

Tehri : टिहरी में मुख्यमंत्री धामी ने किया 415 करोड़ की 160 योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास निवेश के तहत टिहरी में हुए 3900 करोड़ के एमओयू में से 2400 करोड़ की ग्राउंडिंग का भी किया शुभारंभ मुख्यमंत्री ने नई […]
IMG 20231226 WA0054

यह भी पढ़े