आज कई राज्यों में मौसम विभाग ने बारिश का जारी किया अलर्ट, कुछ दिनों बाद गर्मी दिखाने वाली है तेवर
मुख्यधारा डेस्क
आज भी कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली-एनसीआर में भी बारिश होने के बाद फिलहाल गर्मी से राहत है। लेकिन एक-दो दिन बाद अब भीषण गर्मी शुरू होने वाली है। इसी महीने नौतपा भी शुरू होने वाले हैं। यह दिन सबसे गर्म माने जाते हैं। मौसम विभाग ने सोमवार को मध्य प्रदेश के 45 और राजस्थान के 8 जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग ने सोमवार को 20 राज्यों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई है। इनमें राजस्थान, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, असम, मेघालय, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, केरल, महाराष्ट्र, पंजाब, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, झारखंड, तमिलनाडु और तेलंगाना शामिल हैं। आगामी तीन दिनों तक देश के विभिन्न राज्यों में ऐसा रहेगा मौसम। 13 मई को दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा में तापमान 38°C से 44°C के बीच रह सकता है। बारिश की स्थिति कम रहेगी। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र में तापमान 40°C के करीब रह सकता है। कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना में भी तापमान में 3°C-7°C बढ़ सकता है। साथ में उमस भी बढ़ेगी। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश के तापमान में कमी आने की संभावना है।
यह भी पढ़ें : वन महकमे में कागजी वनीकरण करना नहीं होगा मुमकिन
हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड में हल्की बारिश हो सकती है। हिमाचल में बर्फबारी भी हो सकती है।14 मई को दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र में तापमान 38°C से 44°C के बीच रह सकता है। आंधी-बारिश और तूफान की भी आशंका है। कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना में तापमान 40°C के करीब जा सकता है, यहां समुद्री इलाकों में उमस बढ़ेगी। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड में भी तापमान बढ़ने की संभावना है। 15 मई को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब में बादल छा सकते हैं, हल्की बारिश और धूल भरी संभावना है। उत्तर प्रदेश में तापमान 31-44°C के बीच रह सकता है। साथ ही बारिश भी हो सकती है। राजस्थान में तेज गर्मी रहेगी।
हिमाचल प्रदेश के निचले और पहाड़ी इलाकों में बिजली गिर सकती है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा में तापमान 35-42°C रह सकता है। झारखंड-ओडिशा में गर्मी रहेगी। कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक में बारिश हो सकती है।
यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री ने देशहित को सर्वाेपरि रखने हेतु युवाओं का आह्वाहन किया