ऑरेंज अलर्ट: उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश (Torrential rains) और बादल फटने से हुई तबाही, सड़कें बह गई, लैंडस्लाइड से यमुनोत्री हाईवे बंद, तीर्थयात्री फंसे - Mukhyadhara

ऑरेंज अलर्ट: उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश (Torrential rains) और बादल फटने से हुई तबाही, सड़कें बह गई, लैंडस्लाइड से यमुनोत्री हाईवे बंद, तीर्थयात्री फंसे

admin
i 1

ऑरेंज अलर्ट: उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश (Torrential rains) और बादल फटने से हुई तबाही, सड़कें बह गई, लैंडस्लाइड से यमुनोत्री हाईवे बंद, तीर्थयात्री फंसे

देहरादून/मुख्यधारा

उत्तराखंड में एक बार फिर भारी बारिश और भूस्खलन ने तबाही मचाई है। राज्य के उत्तरकाशी में शुक्रवार रात भारी बारिश के बाद पुरोला स्थित छाडा के पास बादल फटने के बाद मार्गों पर भारी मलबा आ गया है। बादल फटने की घटनाएं भी सामने आई हैं।

i 2

लैंडस्लाइट के कारण नेशनल हाईवे का एक हिस्सा समेत कई सड़कें बह गई हैं। यमुनोत्री हाईवे पर लैंडस्लाइड हो गया। कई गाड़ियां दब गईं। यमुनोत्री हाईवे जगह-जगह मलबा, बोल्डर और दलदल होने से आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है। वाहन मलबे में फंसे हुए हैं, जिससे यात्री परेशान हैं।

यह भी पढें : Chamoli accident: चमोली हादसे में हताहत लोगों के परिजनों से मिलकर भावुक हुए सीएम धामी, बोले- दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

सूचना पाकर मौके पर पहुंची प्रशासन की टीम ने राहत-बचाव कार्य तेज कर दिए हैं। वहीं एसडीआरएफ ने कस्तूरबा बालिका आवासीय विद्यालय में पानी भरने के बाद सभी बच्चों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर दिया है।

i 3

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में गंगनानी के पास शनिवार को मलबा गिरने के कारण यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग कई स्थानों पर अवरुद्ध हो गया, जिसके बाद उत्तराखंड के उत्तरकाशी में पर्यटकों के साथ-साथ स्थानीय लोगों सहित बड़ी संख्या में यात्री फंसे हुए हैं। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के सात जिलों के लिए 24 घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया हुआ है।

i 4

अनुमान है कि हरिद्वार, उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी, देहरादून, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत में शनिवार दोपहर तक भारी बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. विक्रम सिंह के अनुसार 23 जुलाई को पिथौरागढ़, बागेश्वर, उत्तरकाशी रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों में भी कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।

यह भी पढें : एक नजर: बड़ी बेशकीमती है यारसा गंबू (कीड़ा जड़ी), अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 15 से 20 लाख रुपये किलो है कीमत

वहीं 24 जुलाई को देहरादून पौड़ी चमोली, नैनीताल, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर में भारी बारिश हुई है।

i 5

जोधपुर की एक गली में पानी के तेज बहाव में बाइक, स्कूटी और सवार बह गए। यहां 2 घंटे में 66.8 एमएम बारिश हुई। महाराष्ट्र के पालघर, मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और रत्नागिरी में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। रायगढ़ के इर्शालवाडी में लैंडस्लाइड से मरने वालों की संख्या 22 हाे गई है, वहीं 86 लोग लापता हैं।

i 6

दिल्ली में एक बार फिर यमुना का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया। हिमाचल में भी 22 जुलाई तक भारी बारिश का अनुमान है।

यह भी पढें : ब्रेकिंग: इन आईएएस अधिकारियों (IAS officers) के दायित्वों में फेरबदल

i 7

ओडिशा के 15 जिलों में अगले 24 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है।

Next Post

सेवा के अधिकार (Right to Service) में अधिक से अधिक सेवाएं जोड़कर कर उन्हें ऑनलाइन करें : मुख्यमंत्री धामी

सेवा के अधिकार (Right to Service) में अधिक से अधिक सेवाएं जोड़कर कर उन्हें ऑनलाइन करें : मुख्यमंत्री धामी सेवा के अधिकार की सेवाओं के निस्तारण में सरलीकरण व समस्याओं के त्वरित समाधान करें अधिकारी देहरादून/मुख्यधारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी […]
d 1 10

यह भी पढ़े