उच्चस्तरीय समिति की रिपोर्ट में सभी की भावनाओं एवं विचारों का समावेश : महाराज - Mukhyadhara

उच्चस्तरीय समिति की रिपोर्ट में सभी की भावनाओं एवं विचारों का समावेश : महाराज

admin
1635242886574

देहरादून/मुख्यधारा

प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने देवस्थानम बोर्ड के सम्बन्ध में गठित उच्चस्तरीय समिति के अध्यक्ष मनोहर कान्त ध्यानी द्वारा समय पर मुख्यमंत्री को अन्तरिम रिपोर्ट सौंपने का स्वागत किया है।

मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि उच्चस्तरीय समिति ने सभी पक्षों से बात करने के बाद रिपोर्ट तैयार करने की बात भी कही है।

महाराज ने कहा कि देवस्थानम बोर्ड में इस बात का विशेष ध्यान रखा गया है कि वहां स्थिति मंदिरों के पुजारी, रावल, नायक रावल, पंडों के वंशानुगत व परंपरागत अधिकार एवं हक-हकूक यथावत रखे जाएं।

उन्होंने कहा कि देवस्थानम बोर्ड के सम्बन्ध में गठित उच्चस्तरीय समिति के अध्यक्ष मनोहर कान्त ध्यानी द्वारा जो रिर्पोट मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपी गई है उसे शीघ्र ही कैबिनेट में रखा जायेगा।

धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि उच्चस्तरीय समिति के अध्यक्ष मनोहर कान्त ध्यानी ने संबंधित पक्षों से बात कर रिपोर्ट तैयार की है, जिसमें सभी की भावनाओं एवं विचारों का समावेश किया गया है।

Next Post

बड़ी खबर : कांग्रेस सरकार आने पर भंग होगा देवस्थानम बोर्ड : हरीश रावत

रुद्रप्रयाग/मुख्यधारा पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत आज केदारनाथ धाम में पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा केदार के दर्शन कर पूजा अर्चना की। इस अवसर पर वे अपने अनोखे अंदाज में भोलेनाथ के जयकारे लगाते नजर आए। उनके साथ केदारनाथ विधायक मनोज रावत […]
1635257973768

यह भी पढ़े