बड़ी खबर: कांग्रेस (congress) में सामने आई गुटबाजी। प्रदेश अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष की कुमाऊं मंडल से नियुक्ति होने पर विरोध - Mukhyadhara

बड़ी खबर: कांग्रेस (congress) में सामने आई गुटबाजी। प्रदेश अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष की कुमाऊं मंडल से नियुक्ति होने पर विरोध

admin
uttarakhand congress

मुख्यधारा/देहरादून

कांग्रेस (congress) के भीतर गुटबाजी साफतौर पर झलकती दिखाई दे रही है। गत दिवस प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष एवं उप नेता प्रतिपक्ष तीनों पदों की कुमाऊं मंडल से हुई नियुक्ति के बाद से गढ़वाल में कांग्रेस (congress) कार्यकर्ताओं में खासी नाराजगी देखी जा रही है। इसी कड़ी में विरोधस्वरूप आज एक जिले के समस्त पदाधिकारियों ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया है।

कांग्रेस (congress) द्वारा गढ़वाल मंडल की उपेक्षा के बाद आज जनपद चमोली से बड़ी खबर सामने आई, जहां जिले के समस्त पदाधिकारियों ने सामूहिक इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष को भेज दिया है।

इस्तीफे में लिखा गया है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा उत्तराखंड प्रदेश के लिए प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष व उप नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति में गढ़वाल मंडल की घोर उपेक्षा पर जिला चमोली से समस्त कांग्रेस कार्यकारिणी अपने-अपने पदों से सामूहिक रूप से अपना त्यागपत्र दे रहे हैं।

पदाधिकारियों ने अनुरोध करते हुए कहा है कि हमारे विरोध को संज्ञान में लेकर तुरंत उक्त नियुक्तियों में परिवर्तन किया जाए। यदि ऐसा संभव नहीं हो पाया तो हमारा त्यागपत्र स्वीकार किया जाए।

IMG 20220411 WA0006 1152x1536 1

IMG 20220411 WA0008

IMG 20220411 WA0005

IMG 20220411 WA0007

बताते चलें कि विधानसभा चुनाव से पूर्व गढ़वाल मंडल से गणेश गोदियाल कांग्रेस (congress) प्रदेश अध्यक्ष थे, जबकि नेता प्रतिपक्ष के पद पर भी गढ़वाल मंडल से ही चकराता विधायक प्रीतम सिंह तैनात थे।

कांग्रेस के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने मुख्यधारा को बताया कि जब पहले दोनों महत्वपूर्ण पद गढ़वाल मंडल से हो सकते हैं और तब कुमाऊं मंडल में किसी को इस बात पर आपत्ति नहीं हुई तो अब नई नियुक्तियों में आपत्ति जताया जाना पार्टी के लिए अच्छा नहीं है।

 

यह भी पढें: सियासत: कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह (pritam singh) का बड़ा बयान। इस बात से हैं खासे आहत

 

यह भी पढें: ब्रेकिंग: प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत का स्वास्थ्य बिगड़ा, अस्पताल पहुंचे

 

यह भी पढें: उत्तराखंड से बड़ी खबर : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बने करन माहरा(karan mahra) व यशपाल आर्य नेता प्रतिपक्ष

 

यह भी पढें: आस्था: धूमधाम से मनाया गया रामनवमी (ramnavmi) का पर्व। सीएम आवास में विधि-विधान से कन्या पूजन

 

यह भी पढें: बड़ी खबर: उक्रांद नेता सेमवाल(semwal) ने भरी हुंकार। बोले: उत्तराखंड के जल, जंगल, जमीन पर सिर्फ स्थानीय निवासियों का हक

Next Post

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के नेतृत्व में हम पंचायतीराज व्यवस्था को करेंगे मजबूत: (Maharaj)

संसाधनों के लिए 5494.40 लाख की धनराशि के प्रस्तावों की स्वीकृत का किया अनुरोध देहरादून/नई दिल्ली, मुख्यधारा आजादी के अमृत महोत्सव के शुभ अवसर पर पंचायती राज मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सोमवार को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में विशिष्ट […]
1649681627176

यह भी पढ़े