बड़ी खबर : आज उत्तराखंड में 272 corona पॉजिटिव मामले। दो और लोगों की हुई मौत - Mukhyadhara

बड़ी खबर : आज उत्तराखंड में 272 corona पॉजिटिव मामले। दो और लोगों की हुई मौत

admin
corona 1

 छह स्वास्थ्य कर्मी भी हुए कोरोना पॉजिटिव

देहरादून।  उत्तराखंड में आज 272 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इसके अलावा दो और पॉजिटिव लोगों की मौत भी हुई है, जबकि 38 मरीज अन्य राज्यों को माइग्रेट कर चुके हैं।वर्तमान में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़ते हुए 2176 पर पहुंच गई है।

आज विभिन्न जिलों से इतने-इतने पॉजिटिव

  • उधम सिंह नगर जनपद से आज 90 पॉजिटिव मामले पाए गए हैं। जिनमें 32 लोग पुराने मरीजों के संपर्क में आए थे। 4 लोग फ्लू क्लीनिक में पॉजिटिव पाए गए, जबकि 54 लोगों की ट्रैवल हिस्ट्री दर्ज नहीं है।
  • दूसरे नंबर पर नैनीताल जिले से आज 77 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। जहां 47 लोग पॉजिटिव लोगों के संपर्क में आए थे। 10 लोगों के फ्लोर क्लीनिक में पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई, जबकि 20 लोगों की ट्रेवस्टी दर्ज नहीं है।
  • हरिद्वार जनपद से 38 मरीज पाए गए हैं, जिनमें 25 लोग पॉजिटिव लोगों के संपर्क में आए थे, जबकि 4 मरीजों की ट्रेवस्टी दर्ज नहीं है।
  • देहरादून जिले से 30 लोगों में कोरोना पाया गया है, जिनमें 6 स्वास्थ्य कर्मी शामिल हैं। 9 लोगों की ट्रैवल हिस्ट्री ज्ञात नहीं है, जबकि 15 लोग पॉजिटिव लोगों के संपर्क में आने के कारण इस बीमारी की चपेट में आए।
  • अल्मोड़ा जिले से आज 31 मरीज पाए गए हैं, यहां दो पंजाब से तीन दिल्ली एनसीआर से एक गुजरात से 2 मुंबई से लौटे हैं। इसके अलावा 23 लोगों की ट्रैवल्स नहीं है।
  • चंपावत जिले से 11 लोगों में गया है। जहां 10 लोग पुराने मरीजों की संपर्क में आने के कारण पॉजिटिव हुए, जबकि एक व्यक्ति का ट्रेवल डाटा ज्ञात नहीं है।
  • पिथौरागढ़ जिले से 2 लोगों में कोरोना पाया गया है। जिनका ट्रेवल रिकॉर्ड जात नहीं है।
  • रुद्रप्रयाग से एक व्यक्ति में कोरोना की पुष्टि हुई है, उसकी भी ट्रैवल डाटा नहीं है।
  • उत्तरकाशी जिले से भी एक व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है, जिसकी ट्रैवल हिस्ट्री दर्ज नहीं है।

रात्रि 7:30 बजे जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज 3964 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई, जबकि 272 लोगों की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है।

आज 42 मरीज विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज किए गए। इसके अलावा आज 3070 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। अब तक 119647 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अभी भी 7364 लोगों को अपनी रिपोर्ट का इंतजार है। प्रदेश में 60.19% रिकवरी दर से मरीज स्वस्थ हो रहे हैं। हालांकि यह पहले से थोड़ा कम हो गए हैं।

कोरोना की चेन को रोकने के उद्देश्य से इस बार भी शनिवार और रविवार को चार जिलों में लॉकडाउन किया गया है।

20200724 200332

20200724 200351

यह भी पढ़ें: इस बार भी शनि-इतवार को इन 4 जिलों में रहेगा लोक डाउन

Next Post

वीडियो सक्सेस स्टोरी : मुफलिसी में रहकर वरिष्ठ पत्रकार नीरज उत्तराखंडी ने पेश की स्वरोजगार की नई मिसाल। आप भी ले सकते हैं प्रेरणा

मुख्यधारा प्रतिनिधि पुरोला। आज आपको पुरोला के एक ऐसे वरिष्ठ पत्रकार की संघर्षों की हकीकत से रूबरू करवा रहे हैं, जो मुफलिसी में रहकर भी कभी अपने दायित्व से पीछे नहीं हटे और अपनी कलम की धार से 1994 से […]
PicsArt 07 25 11.27.19

यह भी पढ़े