कोरोना खबर : आज प्रदेश में 32 संक्रमित। कुल 2823 में से 71 फीसदी स्वस्थ - Mukhyadhara

कोरोना खबर : आज प्रदेश में 32 संक्रमित। कुल 2823 में से 71 फीसदी स्वस्थ

admin
corona 1

देहरादून। आज उत्तराखंड में 32 पॉजीटिव मामले सामने आए हैं। अब कुल मरीजों की संख्या 2823 पहुंच गई है। हालांकि इनमें से 2018 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जिसके बाद अब प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में 749 संक्रमित भर्ती हैं।
आज शाम को जारी हैल्थ बुलेटिन के अनुसार 32 नए मामले सामने आए हैं।

आज इन जिलों से आए इतने संक्रमित

  • नैनीताल जनपद से आज 14 मामले सामने आए हैं।
  • देहरादून जिले से 10 मरीज पाए गए हैं।
  • चमोली जिले से दो संक्रमित आए हैं।
  • चंपावत जिले से एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
  • रुद्रप्रयाग जिले से भी एक रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
  • टिहरी गढ़वाल से 4 रिपोर्ट पॉजीटिव आई है।

अब तक कुल 55892 सेंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अभी भी 3783 लोगों को अपनी रिपोर्ट का इंतजार है।
अब तक प्रदेश में 38 सक्रमित लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि वे विभिन्न बीमारियों के कारण पहले से ही अस्पतालों में अपना इलाज करवा रहे थे। अब तक 18 लोग अन्य राज्यों के लिए माइग्रेट हो चुके हैं। प्रदेश में 71.48 प्रतिशत रिकवरी की दर से मरीज लगातार स्वस्थ हो रहे हैं। इसे प्रदेश के लिए राहत के रूप में देखा जा रहा है।

20200628 191447

Next Post

पुरोला : निरीक्षक की रिपोर्ट के बाद भी तहसील कार्यालय में लटकी फाइल। मुआवजे के लिए भटक रहा पीड़ित

छह माह से आगजनी से मरे मवेशियों के मुआवजे के लिए भटक रहा है पीड़ित। शीघ्र मुआवजा न मिलने पर धरने पर बैठने की दी चेतावनी नीरज उत्तराखंडी/पुरोला राजस्व प्रशासन की लापरवाही व मनमानी का खामियाजा कंताडी गांव का सुरेशा […]
20200630 085432

यह भी पढ़े