एस.जी.आर.आर. आई.एम.एण्ड एच.एस. के नव आगुंतक छात्र-छात्राओं की वाईट कोट सैरेमनी व चरक शपथ सम्पन्न (Charak oath) - Mukhyadhara

एस.जी.आर.आर. आई.एम.एण्ड एच.एस. के नव आगुंतक छात्र-छात्राओं की वाईट कोट सैरेमनी व चरक शपथ सम्पन्न (Charak oath)

admin
IMG 20230910 WA0013

एस.जी.आर.आर. आई.एम.एण्ड एच.एस. के नव आगुंतक छात्र-छात्राओं की वाईट कोट सैरेमनी व चरक शपथ सम्पन्न (Charak oath)

देहरादून/मुख्यधारा

श्री गुरु राम राय राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज के नव आगंतुक (फ्रैशर) छात्र-छात्राओं की वाईट कोट सैरेमनी व चरक शपथ (Charak oath) सम्पन्न हुई।

एस.जी.आर.आर.आई.एम.एण्ड एच.एस. के एनॉटमी विभाग के सभागार में एम.बी.बी.एस.-वर्ष 2023 बैच के नव आगुंतक (फ्रैशर) छात्र-छात्राओं की वाईट कोट सैरेमनी व चरक शपथ प्राचार्य डॉ. आर.के. वर्मा, उप प्राचार्य डॉ. पुनीत ओहरी व उप प्राचार्य डॉ. ललित कुमार वार्ष्णेय के द्वारा सम्पन्न करवाई गई।

इस अवसर पर प्राचार्य आर.के.वर्मा, उप प्राचार्य डॉ. पुनीत ओहरी, उप प्राचार्य डॉ. ललित कुमार वार्ष्णेय व विभिन्न विभागाध्यक्षों ने नव आगुंतक (फ्रैशर) छात्र-छात्राओं को अपने हाथों से वाईट कोट पहनाकर वाईट कोट सैरेमनी को सम्पन्न किया।

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. आर.के. वर्मा अपने सम्बोधन में फ्रैशर छात्र-छात्राओं से कहा कि वे आने वाले भविष्य के डॉक्टर हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले भविष्य में समाज की स्वास्थ्य सेवाएं उन्हीं के द्वारा सभाली जाएंगी। उन्होंने कहा कि इस जिम्मेदारी को समझ कर आज उन्होंने अपने जीवन में पहली बार मेडिकल प्रोफेशनल की पहचान वाईट कोट पहना है।

IMG 20230910 WA0004

उन्होंने कहा कि इस वाईट कोट से जुड़े महत्व, सम्मान व उत्तरदायित्व को समझकर वे अनुशासित व आदर्श छात्र-छात्राएं बनकर मेडकल  की पढाई सम्पन्न करेेंगे व आगे जा कर आदर्श डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करेेंगे।

इसके उपरांत नव आगुंतक (फ्रैशर) छात्र-छात्राओं को प्राचार्य डॉ. आर.के. वर्मा ने चरक शपथ दिलवाई।

इस अवसर पर छात्र-छात्राओं कोे सम्बोधित करते हुए उप प्राचार्य डॉ. ललित कुमार वार्ष्णेय ने कहा कि यह शपथ लेकर मेडिकल छात्र-छात्राएं अपने जीवन की एक नये अध्याय की शुरुआत कर रहे हैं। उनके द्वारा चरक शपथ के माध्यम से मेडिकल छात्र-छात्राओं को मैडिकल प्रोफेशन के नैतिक, मौलिक व मानवीय उत्तरदायित्व को समझाया गया।

उन्होंने कहा कि आज चरक शपथ लेकर मेडिकल छात्र-छात्राओं ने अपने प्रोफेशन के माध्यम से मरीजों व समाज की पूरी ईमानदारी, मेहनत व लगन के साथ सेवा करने का संकल्प लिया है, जिसे वे सदैव निभाएंगे।

इस वाईट कोट सैरेमनी व चरक शपथ में नव आगुंतक (फ्रैशर) छात्र-छात्राओं ने बडे़ उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर श्री गुरु राम राय राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज के एनॉटमी विभागाध्यक्ष डॉ. सदाकत अली, फिजियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. निधि जैन, बॉयोकैमिस्ट्री विभागाध्यक्ष डॉ. तारिख मसूद व विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष व फैकल्टी सदस्य उपस्थित थे।

Next Post

'Nationalist Regional Party' launched in Uttarakhand: उत्तराखंड में एक और नई क्षेत्रीय पार्टी लॉन्च, यूकेडी के पूर्व केंद्रीय प्रवक्ता ने गठित की 'राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी', अध्यक्ष ने बताई आगे की रणनीति

‘Nationalist Regional Party’ launched in Uttarakhand: उत्तराखंड में एक और नई क्षेत्रीय पार्टी लॉन्च, यूकेडी के पूर्व केंद्रीय प्रवक्ता ने गठित की ‘राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी’, अध्यक्ष ने बताई आगे की रणनीति शंभू नाथ गौतम उत्तराखंड में रविवार, 10 सितंबर को […]
IMG 20230910 WA0016

यह भी पढ़े