Eco Tourism की दिशा में हो रही गतिविधियों से 100 गुना अधिक सम्भावनाएं : संधू - Mukhyadhara

Eco Tourism की दिशा में हो रही गतिविधियों से 100 गुना अधिक सम्भावनाएं : संधू

admin
sandhu

ईको टूरिज्म (Eco Tourism) की दिशा में हो रही गतिविधियों से 100 गुना अधिक सम्भावनाएं : संधू

देहरादून/मुख्यधारा

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय में प्रदेश में ईको टूरिज्म को बढ़ावा दिए जाने हेतु गठित उच्च अधिकार प्राप्त समिति की पहली बैठक आयोजित हुई।

मुख्य सचिव ने कहा कि ईको टूरिज्म के क्षेत्र में पर्यटन, वन, आयुष और अन्य विभाग अपने-अपने स्तर पर विभिन्न कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी विभागों द्वारा पर्यटकों को इस ओर आकर्षित करने के लिए एक सम्पूर्ण पैकेज की दिशा में कार्य करना होगा। इसके लिए ही इस उच्च अधिकार प्राप्त समिति का गठन किया गया है।

यह भी पढ़े : ब्रेकिंग: शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने को देहरादून में धारा-144 लागू (Section-144) यहां रहेगी प्रभावी, आदेश जारी

मुख्य सचिव ने कहा कि ईको टूरिज्म की दिशा में आज हो रही गतिविधियों से 100 गुना अधिक सम्भावनाएं हैं। ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए सभी सम्बन्धित विभागों को एक साथ मिलकर एक कंप्लीट पैकेज की दिशा में कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि पर्यटन, वन, ग्राम्य विकास और आयुष को मिलकर ईको टूरिज्म योजना पर कार्य किया जाए। उन्होंने वन विभाग द्वारा संचालित विभिन्न ईको टूरिज्म गतिविधियों की जानकारी ली।

उन्होंने कहा कि पर्यटन विभाग को भी वनों के आसपास के क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने की आवश्यकता है, साथ ही आयुष विभाग इन्हीं के आसपास अपने वेलनेस सेंटर या हर्बल गार्डन जैसी गतिविधियों को बढ़ावा दे तो पर्यटकों को एक साथ सम्पूर्ण पैकेज मिलने से पर्यटन को बहुत अच्छा बूस्ट मिलेगा।

यह भी पढ़े :ख्ती: उत्तराखण्ड प्रतियोगी परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम व निवारण के उपाय) अध्यादेश 2023 को CM Dhami का अनुमोदन, आजीवन कारावास की सजा व 10 करोड़ तक के जुर्माने का प्रावधान

मुख्य सचिव ने कहा कि देश-विदेश में हर्बल उत्पादों की बहुत अधिक मांग है। उत्तराखण्ड इस मांग को पूरा करने में बहुत ही अधिक सक्षम है। साथ ही, पर्यटन गतिविधियों में हॉर्टी टूरिज्म के साथ जोड़कर ईको टूरिज्म की दिशा में कार्य किया जा सकता है। मुख्य सचिव ने वन पंचायतों को इसमें किस प्रकार से जोड़ा जा सकता है, इस पर मंथन किए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने पर्यटन विभाग को सभी क्षेत्रों के लिए गाईड प्रशिक्षण प्रोग्राम को बड़े स्तर पर किए जाने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़े : उत्तराखंड : UKPSC ने किया पुलिस भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, देखें अपने रोल नंबर (Result of police recruitment)

इस अवसर पर प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, सचिव सचिव कुर्वे, बी.वी.आर.सी. पुरूषोत्तम, डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय एवं विजय कुमार यादव सहित अन्य उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

Next Post

देहरादून पहुंचे युवाओं के उग्र प्रदर्शन पर मंत्री Dr. Dhan Singh Rawat ने की धैर्य बनाये रखने की अपील

देहरादून पहुंचे युवाओं के उग्र प्रदर्शन पर मंत्री डॉ0 धनसिंह रावत (Dr. Dhan Singh Rawat) ने की धैर्य बनाये रखने की अपील देहरादून/मुख्यधारा भर्ती घोटालों के विरोध में राजधानी देहरादून पहुंचे युवाओं के उग्र प्रदर्शन पर कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन […]
Dhan singh 1

यह भी पढ़े