जानिए आज रविवार 27 अगस्त 2023 को कैसा रहेगा आपका राशिफल (27 August 2023 Rashiphal) - Mukhyadhara

जानिए आज रविवार 27 अगस्त 2023 को कैसा रहेगा आपका राशिफल (27 August 2023 Rashiphal)

admin
Rashiphal 4

जानिए आज रविवार 27 अगस्त 2023 को कैसा रहेगा आपका राशिफल (27 August 2023 Rashiphal)

दिनांक:- 27 अगस्त 2023

🌺 आज का पंचांग 🌺

  • दिन:- रविवार
  • युगाब्दः- 5125
  • विक्रम संवत- 2080
  • शक संवत -1945
  • अयन – दक्षिणायण (याम्यायण)
  • गोल – सौम्यायण (उत्तर गोल)
  • ऋतु – वर्षा
  • काल (राहु)- उत्तर दिशा
  • मास – शुद्ध श्रावण
  • पक्ष – शुक्ल पक्ष
  • तिथि- एकादशी
  • नक्षत्र – पू.षा.
  • योग – प्रीति
  • करण- वणिज
  • दिशा शूल- पश्चिम दिशा में
  • 🌞सूर्योदय:- 5:36
  • 🌑सूर्यास्त:- 6:22
  • 🌞पाक्षिक सूर्य— मघा नक्षत्र में
  • 🌺आज का व्रत व विशेष:- एकादशी व्रत व भाद्रीरविव्रत व झूलनोत्सव आरंभ।
  • 🌹आने वाला व्रत व विशेष:- प्रदोष त्रयोदशी व्रत- सोमवार।
  • 🌻🌸 सांस्कृतिक कोश🌸🌻
  • द्रौपदी को यज्ञ कुंड से उत्पन्न होने के कारण अयोनिजा कहा जाता है।
  • 🌚 राहु काल:- सायं के 4:47 से 6:22 बजे तक।

🌺🌼आज का सुविचार🌼🌺

जीवन में सबसे मूल्यवान वस्तु आत्मसम्मान होता है।

27 अगस्त का राशिफल (27 August 2023 Rashiphal)

मेष

आज आप अपने को बहुत रिलैक्स महसूस करेंगे। मन अध्यात्म की ओर झुका रहेगा। आप कोई नया कार्यक्षेत्र आज चुन सकते हैं, नौकरी आदि में अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी सफलता आज आपको मिल सकती है। परिवार में माहौल अच्छा रहेगा। ससुराल पक्ष से आपको कोई बड़ी सहायता मिल सकती है।

वृषभ

आज आपका मन कुछ अशांत रहेगा, किसी अपने के कारण आपका मन दुखी हो सकता है। यदि कोई नया कार्य शुरू किया है, तो इस समय अपने साझेदारों से थोड़ा सतर्क रहें, नहीं तो नुकसान में जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करना आज आपके हित में नहीं होगा। परिवार के वाद-विवाद से दूर रहें।

मिथुन

आज का दिन अच्छा रहेगा, सोचे हुए कार्य जो अभी तक पूर्ण नहीं हुए आज उनका पूर्ण होने का योग बन सकता है। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात सफलता का नया मार्ग खोलेगी। व्यापार-व्यवसाय में सहयोगी पार्टनर के कारण आपको बड़ा मुनाफा हो सकता है। परिवार में आपका सम्मान बढ़ेगा।

कर्क

आज का दिन आप कार्यक्षेत्र में परिवर्तन न करें, नहीं तो आपका पहले का बना काम भी खत्म हो सकता है। आपके विरोधी इसी मौके की तलाश में हैं। अच्छा होगा अभी कुछ समय काम को यथावत चलने दें। मौसम के कारण कुछ बीमारियों से ग्रसित हो सकते हैं। पत्नी से मतभेद बढ़ेंगे।

सिंह

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। किसी कार्य विशेष के लिए यदि आप सोच रहे हैं, तो उसको पूरा करने आज का दिन आपके लिए सफलतादायक रहेगा। न्यायालय पक्ष में यदि कोई विवाद चल रहा है, तो आज उसमें आपको सफलता मिलती दिखेगी। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक लाभ मिलेगा। कुछ नए पार्टनर के साथ आज आप समझौता कर सकते हैं। परिवार में माहौल अच्छा रहेगा।

कन्या

आज का दिन भागदौड़ से भरा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में आज परिवर्तन होने से आपको काम के चलते बाहर जाना पड़ सकता है। यात्रा आदि में सावधानी बरतें। वाहन आदि का उपयोग संभाल कर करें, स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। किसी व्यक्ति विशेष से झगड़ा हो सकता है। व्यापार में नुकसान उठाना पड़ सकता है।

तुला

आज के दिन आप अपने स्वास्थ्य के कारण कुछ परेशान रह सकते हैं। किसी लंबी यात्रा पर जाने का योग बनेगा। किसी कार्य विशेष के लिए आज आपको अपने विरोधियों के सामने झुकना पड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा, कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। परिवार में अपनों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

वृश्चिक

आज के दिन आपको अपनों के विरोध का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। व्यापार-व्यवसाय में अपने साथियों से धोखा उठाना पड़ सकता है। कोई नया कार्य शुरू न करें। किसी अपरिचित व्यक्ति को उधार न दें, नहीं तो हानि उठानी पड़ सकती हैं। परिवार में अपनों से मतभेद बढ़ेंगे। पत्नी से विवाद हो सकता है।

धनु

आज आप पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान रहेंगे। आपका सहयोग परिवार के लोग करेंगे, साथ ही व्यापार-व्यवसाय में अपने साथियों के विरोध के कारण आपको बड़ा नुकसान हो सकता है। आज वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी बरतें। साथ ही पैतृक संपत्ति में आपको आपका हिस्सा मिल सकता है।

मकर

आज आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, जिसमें मित्र और परिवार के लोगों से आपको आर्थिक मदद मिल सकती है। जिससे मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति में लाभ प्राप्त होगा। स्वास्थ्य आज आपका ठीक रहेगा। परिवार में पत्नी का किसी से विवाद हो सकता है। बच्चों की पढ़ाई आदि को लेकर आप मानसिक तौर से चिंतित रह सकते हैं।

कुंभ

आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा नहीं रहने वाला है। आज आप स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। व्यर्थ के विवाद में आज आप आ सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आज नुकसान होने की संभावना है। किसी परिचित व्यक्ति के कारण आपको व्यापार-व्यवसाय में हानि उठानी पड़ सकती है। परिवार में अपनों से मतभेद बढ़ सकते हैं। किसी बात को लेकर विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मीन

आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आप अपने जीवन में कोई बड़ा डिसीजन ले सकते हैं, जिसका लाभ आपको भविष्य में दिखाई पड़ेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। वाणी पर संयम रखें, वाद-विवाद से दूर रहें व्यापार-व्यवसाय में बड़ा लाभ प्राप्त होगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर आज आप जा सकते हैं।

Next Post

हरिद्वार: विश्व के असंख्य लोगों को ज्ञान और संस्कार की छाया दे रहा है देव संस्कृति विश्वविद्यालय (Dev Sanskriti University): सीएम धामी

हरिद्वार: विश्व के असंख्य लोगों को ज्ञान और संस्कार की छाया दे रहा है देव संस्कृति विश्वविद्यालय (Dev Sanskriti University) : सीएम धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के साथ मुख्यमंत्री धामी ने गायत्रीकुंज, हरिद्वार में देव संस्कृति विवि के […]
IMG 20230827 WA0011

यह भी पढ़े