2 June 2023 Rashiphal: जानिए आज शुक्रवार 2 जून को कैसा रहेगा आपका राशिफल  - Mukhyadhara

2 June 2023 Rashiphal: जानिए आज शुक्रवार 2 जून को कैसा रहेगा आपका राशिफल 

admin
Rashiphal

2 June 2023 Rashiphal: जानिए आज शुक्रवार 2 जून को कैसा रहेगा आपका राशिफल

दिनांक:- 02 जून 2023

🌺 आज का पंचांग 🌺

  • दिन:- शुक्रवार
  • युगाब्दः- 5125
  • विक्रम संवत- 2080
  • शक संवत -1945
  • अयन – सौम्यायण (उत्तरायण)
  • गोल – सौम्यायण (उत्तर गोल)
  • ऋतु – ग्रीष्म
  • काल (राहु)- पश्चिम दिशा
  • मास – ज्येष्ठ
  • पक्ष – शुक्ल पक्ष
  • तिथि- त्रयोदशी
  • नक्षत्र – स्वाती
  • योग – परिध
  • करण- तैतिल
  • दिशा शूल- पश्चिम दिशा में
  • 🌞सूर्योदय:- 5:23
  • 🌞पाक्षिक सूर्य— रोहिणी नक्षत्र में
  • 🌻🌸 सांस्कृतिक कोश🌸🌻
  • ऋषि किंडम ने पाण्डु को श्राप दिया था ।
  • 🌹आने वाला व्रत व विशेष:- पूर्णिमा व्रत-शनिवार ।
  • 🌚 राहु काल:- दिन के 10:35 से 12:19 बजे तक ।

🌺🌼 आज का सुविचार🌼🌺

मुश्किलों का आना जीवन का हिस्सा है मुश्किलों से आसानी से निकल आना जीवन का कला है।

2 जून का राशिफल

मेष राशि :

आज परिवार के किसी सदस्य या संतान को लेकर दुखी हो सकते हैं। व्यवसाय की प्रगति को देखकर आपका मन खुश रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को आज दफ्तर में कुछ सख्त व्यवहार अपनाना होगा, अन्यथा जूनियर आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा का मार्ग प्रशस्त होगा। संतान की प्रगति देखकर मन में प्रसन्नता रहेगी। शाम का समय दोस्तों के साथ व्यतीत करना पसंद करेंगे।

वृषभ राशि:

आज परिवार के किसी सदस्य के भविष्य से जुड़ा कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। यदि आज ऐसा हो तो अपने परिवार के बड़े बुजुर्गों की सलाह जरूर लें। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। कोई काम काफी समय से लंबित था तो वह आज भाइयों की मदद से पूरा हो सकता है। सामाजिक क्षेत्र में भी कीर्ति चारों ओर फैलेगी, जिससे लोग आपसे मित्रता करने का प्रयास करेंगे। आप अपने पड़ोसी की मदद के लिए आगे आएंगे।

मिथुन राशि:

आज वृद्धि होगी इसके लिए आपको अधिकारियों को खुश रखना होगा। सामाजिक कार्य करने से समाज के लोगों से सम्मान मिल सकता है। किसी जरूरी काम पर पैसा खर्च करना पड़ सकता है। परिवार के साथ शॉपिंग के लिए बाहर जा सकते हैं। विदेश से व्यापार करने वाले जातकों को आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। शाम का समय माता-पिता की सेवा में बिताएंगे।

कर्क राशि:

आज थोड़े चिंतित रहेंगे, जिससे काम में मन नहीं लगेगा। आपको किसी भी बात से निराश होने की जरूरत नहीं है। लव लाइफ में आज नई ऊर्जा का संचार होगा। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में कमी आ सकती है। अगर ऐसा होता है तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें, इस पर भी कुछ पैसे खर्च हो सकते हैं। दोपहर बाद नई ऊर्जा महसूस करेंगे, जिससे आपके कार्यों में गति आएगी। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आने वाले समय में आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। विवाह योग्य जातकों के लिए आज विवाह के अच्छे प्रस्ताव आएंगे।

सिंह राशि:

आज आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अगर आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो उसके लिए भी दिन अच्छा रहेगा। यदि ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को पैसा उधार देना पड़े तो सोच समझ कर दें क्योंकि धन वापस आने की संभावना बहुत कम है। छात्रों को आज शिक्षकों का आशीर्वाद मिलेगा। जो सरकारी कार्य लंबे समय से लंबित था तो वह आज पूरा हो सकता है और आप संतान के भविष्य से जुड़ा कोई फैसला ले सकते हैं।

कन्या राशि:

आज आसानी से काम हल हो जाएंगे। व्यवसाय के लिए कुछ निकट और दूर की यात्राएं भी कर सकते हैं। यदि संतान के विवाह में कोई बाधा आ रही थी तो वह आज समाप्त हो जाएगी। कारोबारियों को लाभ प्राप्ति के लिए उत्तम अवसर प्राप्त होंगे। अगर आप कोई नई प्रॉपर्टी, घर या दुकान आदि खरीदने की योजना बना रहे हैं तो उसके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। नौकरी में आपकी तरक्की देखकर शत्रु ईर्ष्या महसूस करेंगे, लेकिन वे आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे।

तुला राशि :

आज परीक्षा में बेहतरीन सफलता मिल सकती है। ससुराल पक्ष से धन लाभ होता दिखाई दे रहा है। माताजी के साथ आपकी कुछ अनबन हो सकती है, जिससे घर का माहौल कुछ समय के लिए तनावपूर्ण रहेगा। व्यापार या व्यवसाय से संबंधित कोई भी लेखन कार्य करना हो तो उसके आवश्यक दस्तावेजों की जांच अवश्य कर लें। बच्चों की शिक्षा को लेकर आज पिता की सलाह की आवश्यकता पड़ेगी। भाई बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के लिए आज कोई उपहार खरीद सकते हैं।

वृश्चिक राशि:

आज के दिन संभलकर चलने की आवश्यकता है। शत्रु आपके बनते काम बिगड़ाने की पूरी कोशिश करेंगे। आज कुछ काम आपकी सोच के विपरीत भी हो सकते हैं। कोई भरोसेमंद व्यक्ति आपको धोखा दे सकता है, इसलिए संभलकर रहें और किसी को गुप्त बातें ना बताएं। विदेश में व्यापार करने वाले जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है। संतान को अच्छा कार्य करते देख मन में प्रसन्नता रहेगी। दान के काम में भी कुछ धन खर्च कर सकते हैं। आय और व्यय दोनों में संतुलन बनाकर चलना होगा।

धनु राशि:

आज किसी काम के बिगड़ने से निराशा बढ़ सकती है। व्यर्थ भय की आशंका से मन अशांत रहेगा। अगर किसी काम में निवेश करना है तो सोच समझकर ही करें। नौकरीपेशा जातक आज कुछ तनाव महसूस कर सकते हैं, जिससे वे गुस्से पर काबू नहीं रख पाएंगे। यदि ऐसा हुआ तो आज आपके अधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं। आज दिनभर व्यापार में लाभ के अवसर मिलते रहेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार के सदस्यों की जरूरतों को पूरा करने में सक्षम होंगे।

मकर राशि:

आज कुछ ऐसी जानकारी मिलेगी, जिससे बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होगी। किसी बड़े फायदे की उम्मीद में आज का दिन सार्थक नजर आएगा। राजकीय कार्यों में आज सक्रिय रूप से भाग लेंगे। शाम को परिजनों के साथ देव दर्शन के लिए जा सकते हैं। भाई-बहन की शादी में आ रही बाधा किसी बुजुर्ग की मदद से दूर होगी। शाम के समय जीवनसाथी के साथ कहीं सैर पर जा सकते हैं और कुछ खरीदारी भी कर सकते हैं।

कुंभ राशि :

आज का दिन तरक्की के नए रास्ते खोलेगा। कारोबार में अगर कोई डील रुकी हुई थी तो वह आज पूरी हो सकती है। माता की सेहत में कुछ गिरावट आ सकती है, ध्यान रखें। परिवार में किसी गलतफहमी की वजह से कोई विवाद उत्पन्न हो सकता है, जिससे मानसिक कष्ट हो सकता है। कार्यक्षेत्र में नए प्रोजेक्ट पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेहगा। वहीं, कुछ आपकी चिंता बढ़ा सकते हैं। सामाजिक कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे, उस पर कुछ धन भी खर्च होगा। शाम का समय परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे।

मीन राशि:

आज बच्चों को किसी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भागदौड़ करेंगे। दोपहर तक एक साथ कई काम आपके सामने आएंगे लेकिन कुछ जरूरी काम आपके पूरे करने होंगे, जिसके लिए काफी भागदौड़ करेंगे। बिजनस के लिए किसी वरिष्ठ सदस्य से सलाह ले सकते हैं, जो आपके बिजनस के लिए बेस्ट रहेगा। भाई-बहनों के साथ संबंधों में सुधार आएगा और घर में हंसी मजाक का माहौल रहेगा। शाम का समय आप अपने दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे।

Next Post

छात्र-छात्राओं को "ड्रग फ्री देवभूमि (Drug Free Devbhoomi)" बनाने को महाविद्यालय अगस्त्यमुनि ने छात्र-छात्राओं को दिलाई शपथ

छात्र-छात्राओं को “ड्रग फ्री देवभूमि (Drug Free Devbhoomi)” बनाने को महाविद्यालय अगस्त्यमुनि ने छात्र-छात्राओं को दिलाई शपथ अगस्त्यमुनि/मुख्यधारा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अगस्त्यमुनि, रुद्रप्रयाग में “ड्रग फ्री देवभूमि” के अन्तर्गत 2 जून 2023 को प्राचार्य प्रो० पुष्पा नेगी के निर्देशन में […]
a 1 1

यह भी पढ़े