जानिए सोमवार 21 नवंबर को क्या संकेत दे रही हैं आपकी राशियां (Rashiphal) - Mukhyadhara

जानिए सोमवार 21 नवंबर को क्या संकेत दे रही हैं आपकी राशियां (Rashiphal)

admin
rashiphal mukhyadhara

दिनांक- 21 नवम्बर 2022 का राशिफल (Rashiphal)

🌺 आज का पंचांग 🌺

  • दिन – सोमवार
  • संवत्सर नाम – नल
  • युगाब्दः- 5124
  • विक्रम संवत- 2079
  • शक संवत -1944
  • अयन – याम्यायन (दक्षिणायन)
  • गोल – याम्यायन (दक्षिण गोल)
  • ऋतु – हेमन्त
  • काल (राहु)- पूर्व दिशा
  • मास – अग्रहायण
  • पक्ष – कृष्ण पक्ष
  • तिथि- द्वादशी
  • नक्षत्र – चित्रा
  • योग – आयुष्मान
  • करण- तैतिल
  • दिशा शूल- पूर्व दिशा में
  • 🌺आज का व्रत व विशेष:- एकादशी व्रत पारण- गोमुत्रेन व प्रदोष त्रयोदशी व्रत ।
  • 🌹आने वाला व्रत व विशेष:- प्रदोष चतुर्दशी व्रत -मंगलवार ।
  • 🌞सूर्योदय- 6:19
  • 🌞पाक्षिक सूर्य— अनुराधा नक्षत्र में
  • 🌻🌸 सांस्कृतिक कोश🌸🌻
  • आस्तिक ऋषि जरत्कारु ऋषि के पुत्र थे ।
  • 🌓अर्धप्रहरा:- (दिन के) दिन के 8:02 से 9:22 एवं 2:40 से 3:57 बजे तक ।
  • 🌚 राहु काल:- दिन के 7:40 से 9:01 बजे तक ।

🌺🌼आज का सुविचार🌼🌺

वीर पुरुष कभी परास्त नहीं होते हैं।

21 नवंबर का राशिफल

मेष राशि:

मेष राशि के लोग आज मन लगाकर अपना काम करेंगे। समान विचारधारा वाले लोगों के साथ समय बिताने से आपको सकारात्मक दृष्टिकोण मिलेगा। छात्रों को अपनी क्षमता पर विश्वास करना चाहिए। परिवार के किसी सदस्य के व्यवहार को लेकर परेशान रहेंगे। रुपये की उधारी से जुड़ा कोई भी लेन-देन न करें। इससे रिश्ते खराब भी हो सकते हैं। युवाओं को अपने करियर पर अधिक ध्यान देना चाहिए। काम ज्यादा रहेगा, लेकिन ज्यादातर काम समय से पूरे हो जाएंगे।

वृषभ राशि:

आज किसी धार्मिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं जिससे तन और मन दोनों प्रसन्न रहेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़ी कोई योजना सफल हो सकती है, इसलिए अपना ध्यान उसी पर बनाए रखें। अपने शत्रुओं की हरकतों को नजरअंदाज न करें, नहीं तो आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। आर्थिक निवेश को लेकर कोई भी फैसला सोच-समझकर लें। आज व्यावसायिक गतिविधियों में आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। परिवार की सुख-शांति बनाए रखने में जीवनसाथी की अहम भूमिका रहेगी।

मिथुन राशि:

अपने काम को लेकर आज नई योजनाएं बनाएंगे। अपनी कार्यशैली में बदलाव को लेकर अब तक आपने जो योजना बनाई है, उसे क्रियान्वित करने का सही समय है। घर में रिश्तेदारों के आगमन और मेल-मिलाप से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। इस समय भाइयों से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। किसी के दखल से जल्द ही समस्या का समाधान होगा। बच्चों की कंपनी पर नजर रखें कि वे किसके साथ उठ-बैठ रहे हैं।

कर्क राशि:

अपने लिए जो योजनाएं बनाई थीं, वे आज सफल होंगे। अपने कार्यों के प्रति पूरी लगन और मेहनत से प्रयास करते रहें। खुद को साबित करने के लिए अच्छी स्थितियां हैं। परिवार के किसी सदस्य के वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियों को लेकर चिंता रहेगी। हालांकि आपकी सलाह और स्थितियां कई लोगों के काम आएंगी। वाहन खराब होने से बड़ा खर्च हो सकता है। कार्यक्षेत्र में लिए गए पक्के और महत्वपूर्ण निर्णय सफल रहेंगे।

सिंह राशि:

जो पिछले कुछ समय से अपनी उन्नति के लिए जो प्रयास कर रहे हैं, उसका सकारात्मक परिणाम मिलेगा। दूसरों के दुख-दर्द में उनकी मदद करने से आपको सुकून मिलेगा। परिवार और समाज में भी आपकी छाप बनेगी। वाहन चलाते समय यातायात नियमों का ध्यान रखें, जरा सी लापरवाही आपको कानूनी पचड़े में डाल सकती है। ग्रह गोचर इस समय बहुत अनुकूल नहीं हैं। पिछले कुछ समय से आर्थिक तंगी के कारण रुके काम गति पकड़ेंगे।

कन्या राशि:

आज दोपहर के बाद परिस्थितियां अनुकूल नहीं होंगी। किसी करीबी रिश्तेदार का आगमन होगा और किसी खास मुद्दे पर चर्चा होगी। आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान भी हो सकता है। आय के साथ व्यय की स्थिति बनी रहेगी। बच्चों के साथ दोस्ताना व्यवहार करें। अपनी कोई भी योजना किसी के सामने प्रकट न करें। कार्यक्षेत्र में सभी कार्य अपनी देखरेख में करें। पति-पत्नी के संबंध मधुर होंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

तुला राशि:

किसी भी पारिवारिक मुद्दे पर चर्चा में आपकी उपस्थिति विशेष रूप से महत्वपूर्ण होगी। किसी सामाजिक या धार्मिक संस्था में आपका योगदान आपको एक नई पहचान दिलाएगा। दोपहर बाद ग्रहों की स्थिति थोड़ी उलटी रहेगी। मन में कुछ नकारात्मक विचार आ सकते हैं। घर के किसी बुजुर्ग के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। इस समय व्यवसाय में वर्तमान गतिविधियों पर ध्यान दें। घर का वातावरण व्यवस्थित और अनुशासित रहेगा।

वृश्चिक राशि:

वृश्चिक राशि वालों का परिवार के साथ खरीदारी में अच्छा समय बीतेगा। घर और व्यवसाय के बीच अच्छा तालमेल बना रहेगा। हालांकि काम अधिक है लेकिन सभी काम ठीक से पूरे होंगे। आध्यात्मिक कार्यों में भी आपकी रुचि बढ़ेगी। इस समय पैसों के लेनदेन में कोई नुकसान होने की आशंका है। विरोधियों की हरकतों को नजरअंदाज न करें। छात्रों को पढ़ाई से जुड़ी किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। किसी भी नए काम की शुरुआत आज न ही करें तो बेहतर होगा।

धनु राशि:

आज अपने मधुर व्यवहार और उत्कृष्ट व्यक्तित्व से सामाजिक और पारिवारिक क्षेत्र में अपनी पहचान बनाएंगे। संपर्क की सीमा का भी विस्तार होगा। आपकी रुचि के कार्यों में भी कुछ समय व्यतीत हो सकता है। निजी कार्यों के साथ-साथ परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताना भी आपकी जिम्मेदारी है। कभी-कभी ऐसा लगता है कि भाग्य साथ नहीं दे रहा है। हालांकि यह आपका भ्रम है। मशीन और भोजन से संबंधित व्यवसाय सफल रहेगा। घर में किसी समस्या को लेकर पति-पत्नी के बीच अनबन हो सकती है।

मकर राशि:

दिल की बजाय दिमाग से काम लें गणेशजी कहते हैं कि आज मकर राशि वालों के लिए दिन की शुरुआत बेहद सुखद हो सकती है। शांति से और सोच समझकर काम करें। संतान के भविष्य को लेकर कुछ योजनाएं भी फलीभूत होंगी। लेकिन दिल की बजाय दिमाग से काम लें। भावुक होकर आप कोई गलत फैसला ले सकते हैं। कोई दूसरा इसका गलत फायदा भी उठा सकता है। आज अपनी ऊर्जा मार्केटिंग से जुड़े कामों और पेमेंट कलेक्ट करने में लगाएं।

कुंभ राशि:

अपने व्यावहारिक कौशल से किसी भी तरह का काम निकालने में सफल रहेंगे। अपनी किसी भी योजना को शुरू करने से पहले एक बार फिर से सोच लें। कोई महत्वपूर्ण सूचना मोबाइल या ईमेल के जरिए मिल सकती है। हताशा में कभी-कभी मन में कोई नकारात्मक विचार आ सकता है। कुछ समय अनुभवी लोगों और प्रकृति के सानिध्य में बिताएं, आपको सुकून मिल सकता है। व्यावसायिक गतिविधियों को ठीक से संचालित करने के लिए कर्मचारियों की सलाह मानें। पारिवारिक वातावरण सुखमय बना रहेगा।

मीन राशि:

आज घर के रखरखाव से जुड़े कार्यों में सहयोग करेंगे। घर और समाज में आपकी किसी सफलता की चर्चा भी होगी। बच्चों की गतिविधियों में रुचि लेने से उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपकी सफलता से कुछ लोग आपसे जलन महसूस कर सकते हैं। सबकी उपेक्षा कर आप अपने कार्यों पर ध्यान दें। दफ्तर में काम अधिक होने के कारण घर पर समय देना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी मेहनत के अनुसार अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है।

Next Post

फुटबॉल महाकुंभ का आगाज : कतर में फीफा वर्ल्ड कप (FIFA World Cup) की हुई शानदार ओपनिंग सेरेमनी, उदघाटन मैच में मेजबान की टीम हारी

फुटबॉल महाकुंभ का आगाज (FIFA World Cup) कतर में फीफा वर्ल्ड कप की हुई शानदार ओपनिंग सेरेमनी, उद्घाटन मैच में मेजबान की टीम हारी मुख्यधारा फुटबॉल का महाकुंभ फीफा वर्ल्ड कप (FIFA World Cup) का रविवार रात कतर की राजधानी […]
IMG 20221121 WA0007

यह भी पढ़े