मुख्यधारा पर आज का पंचांग राशिफल (Rashiphal), जानिए कैसा रहेगा शनिवार 6 अगस्त का दिन - Mukhyadhara

मुख्यधारा पर आज का पंचांग राशिफल (Rashiphal), जानिए कैसा रहेगा शनिवार 6 अगस्त का दिन

admin
1658887757277 1

जानिए कैसा रहेगा शनिवार 6 अगस्त का दिन, पढें अपना राशिफल 

दिनांक- 06अगस्त 2022

🌺 आज का पंचांग 🌺

दिन – शनिवार
संवत्सर नाम – नल
युगाब्दः- 5124
विक्रम संवत- 2079
शक संवत -1944
अयन – याम्यायन (दक्षिणायन)
गोल – सौम्य (उत्तर)
ऋतु – वर्षा
काल (राहु)- पश्चिम दिशा
मास – श्रावण
पक्ष – शुक्ल पक्ष
तिथि- नवमी
नक्षत्र – विशाखा
योग -शुक्ल
करण- बालव
दिशा शूल- पूर्व दिशा में
🌞सूर्योदय- 5:23
🌞पाक्षिक सूर्य— आश्लेषा नक्षत्र में ।
🌹आने वाला व्रत व विशेष :- पुत्रदा एकादशी व्रत- सोमवार।
🌻🌸 सांस्कृतिक कोश🌸🌻
रावण के साथ युद्ध रत राम के सारथी का नाम मतालि था ।
🌓अर्धप्रहरा:- (दिन के) प्रातः के 5:25 से 7:04 म. 1:40 से 3:19 एवं सा. 4:17 से 6:37 तक ।
🌚 राहु काल:- दिन के 8:45 से 10:25 बजे तक ।

🌺🌼आज का सुविचार🌼🌺

प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में सुख और दुःख दोनों की अनुभूति होती है ।

6 अगस्त का राशिफल

मेष:

आज का दिन परेशानी भरा रह सकता है । मन में दुविधा रहेंगी । कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा फैसला लेने से पहले सोच समझकर विचार करें जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेंगी। व्यापारिक मामले अटक सकते हैं अच्छा होगा अपना काम किसी को न सौंपे। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां रह सकती है, खानपान पर नियंत्रण रखें। दोस्तों के साथ कहीं घूमने फिरने का प्रोग्राम बन सकता है।

वृषभ:

आज आप काफी ऊर्जावान रहेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व स्थापित होगा वरिष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। किसी भी तरह का पूंजी निवेश करते समय भली प्रकार जांच पड़ताल कर लें, जल्दबाजी में फैसला करने से बचें। व्यापारिक गतिविधियों में सफलता प्राप्त होगी धनलाभ के योग बन रहे हैं। पुराने मित्रों के साथ समय व्यतीत करेंगे।

मिथुन:

आज का दिन आप मानसिक तनाव के शिकार हो सकते हैं। शरीर में आलस्य बना रह सकता है। कार्यक्षेत्र में काम का बोझ महसूस करेंगे। फिर भी निरंतर प्रयास करने पर सफलता प्राप्त होगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेंगी। बेरोज़गारों को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। व्यावसायिक मामलों में खींचकर पूंजी निवेश करें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। छात्रों को इच्छित परिणाम प्राप्त करने के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी।

कर्क:

आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। मानसिक तनाव से छुटकारा प्राप्त होगा मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके कौशल से कोई बड़ा काम सफलतापूर्वक पूरा होगा उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। विरोधी परास्त होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद आपके पक्ष में होंगे। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए उस समय बेहद सफलतादायक रहेगा कोई बड़ा अवसर प्राप्त हो सकता है। मान सम्मान में वृद्धि होगी।

सिंह:

आज आजका दिन चुनौती भरा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता के चलते मानसिक तनाव बढ़ सकता है। नौकरी परिवर्तन के योग चल रहे हैं।आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। व्यापारिक गतिविधियों में सोच समझकर निर्णय लें। अंजान व्यक्ति पर भरोसा न करें। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए सफलता का समय है। मान सम्मान में वृद्धि होगी। छात्रों को इच्छित परिणाम प्राप्त करने के लिए कठिन प्रयास करने होंगे में सुख शांति।

कन्या:

आज का दिन मिलाजुला रह सकता है आर्थिक जीवन व घरेलू जीवन में तालमेल बनाकर चलें। आर्थिक परेशानियों के हल मिलेंगे किंतु जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। लेन देन से जुड़ें इस मामले में सावधानी बरतें। व्यापारिक योजनाओं में फेरबदल कर आर्थिक नुकसान से बचाव संभव है। नए व्यापार की शुरुआत के लिए आज का दिन फायदेमंद साबित होगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

तुला:

आज का दिन आप शारीरिक थकान महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता के चलते तनाव रह सकता है, आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। खर्चों की अधिकता के चलते मासिक बजट डांवाडोल रहेगा। खर्चों पर कंट्रोल करें। व्यापारिक मामले उलझ सकते हैं सोच समझकर पूंजी निवेश करें। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को पद प्रमोशन प्राप्त होगा। कामकाज के सिलसिले में दूर स्थान की यात्रा करनी पड़ सकती है। सेहत का ख्याल रखें पेट से संबंधित रोग बढ़ सकती है खान पान पर सावधानी बरतें।

वृश्चिक:

आज का दिन आपके लिए सामान्य साबित होगा। आज के दिन सारे परिणाम आपके पक्ष में होंगे। कार्यक्षेत्र में उतार चढ़ाव लगा रह सकता है।दिन भागदौड़ भरा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता व समय पर पूरा करने की चुनौती भी रहेंगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा अटका हुआ धन भी प्राप्त होगा। व्यापारिक क्षेत्र में कोई नया अनुबंध हाथ लग सकता है जो काफी फायदेमंद साबित होगा। पैसे से जुड़ी परेशानियां दूर होंगी।

धनु:

आज का दिन आपके लिए अत्यंत शुभ रहेगा आर्थिक स्थिति सुदृढ़ बनेगी। कार्यक्षेत्र में स्वयं को आज बेहतर स्थिति में पाएंगे वरिष्ठजनों के सहयोग से मान सम्मान की प्राप्ति होगी। व्यापारिक क्षेत्र में कोई बड़ा काम बन सकता है। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। कला व संगीत से जुड़े लोगों को आज कोई बेहतर अवसर प्राप्त हो सकता है। छात्रों के लिए आज का दिन अनुकूल है शुभ परिणाम प्राप्त होंगे।

मकर:

आज का दिन परेशानी भरा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। खर्चों की अधिकता रहेंगी। कार्य में चल रही रुकावटें,व आर्थिक परेशानियां ज्यो की त्यों बनी रहेंगी। बेहतर होगा इन हालातों में आप शांति बनाए रखें बेवजह किसी से न उलझें। साझेदारी में व्यापार करने वालों को कुछ राहत रहेंगी। स्वास्थ्य का ख्याल रखें पेट संबंधित परेशानियां उभर सकती है। खान पान पर विशेष ध्यान दें।

कुंभ :

आज का दिन आप काफी सकारात्मक रहेंगे और आप के इसी रुख की वजह से कार्यक्षेत्र में चल रही सभी चुनौतियों एवं बाधाओं को पार कर पाएंगे।आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेंगी।भविष्य की योजनाओं पर पूंजी निवेश कर सकते हैं। व्यापारिक क्षेत्र से जुड़ें लोगों को लाभ मिलेगा। रिएटिव फेल से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।

मीन:

आज का दिनआर्थिक दृष्टि से आज के दिन उतार चढ़ाव बने रहेंगे। कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्य बनी रहेंगी। मन परेशान रह सकता है। पैसों के लेनदेन को लेकर सावधानी बरतें बिना सोचे समझे पैसा उधार देने से बचें। पूँजी निवेश करते समय जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें अन्यथा बाद में नुकसान उठाना पड़ सकता है। छात्रों के लिए समय उपयुक्त है प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी।

Next Post

ब्रेकिंग: इन पुलिस उपनिरीक्षकों के हुए तबादले (police transfer)

देहरादून। स्थानांतरण के दौर के बीच देहरादून में दो और पुलिस उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण कर दिया गया है। सूची

यह भी पढ़े