20 April 2023 Rashiphal: जानिए आज गुरुवार को कैसा रहेगा आपका राशिफल, पहचानें अपने लिए शुभ संकेत  - Mukhyadhara

20 April 2023 Rashiphal: जानिए आज गुरुवार को कैसा रहेगा आपका राशिफल, पहचानें अपने लिए शुभ संकेत 

admin
rashiphal mukhyadhara

20 April 2023 Rashiphal: जानिए आज गुरुवार को कैसा रहेगा आपका राशिफल, पहचानें अपने लिए शुभ संकेत

दिनांक- 20 अप्रैल 2023

🌺 आज का पंचांग 🌺

  • दिन – गुरुवार
  • संवत्सर नाम – नल
  • युगाब्दः- 5125
  • विक्रम संवत- 2080
  • शक संवत -1945
  • अयन – सौम्यायण (उत्तरायण)
  • गोल – सौम्यायण (उत्तर गोल)
  • ऋतु – वसन्त
  • काल (राहु)- दक्षिण दिशा
  • मास – वैशाख
  • पक्ष – कृष्ण पक्ष
  • तिथि- अमावस्या
  • नक्षत्र – अश्विनी
  • योग – विष्कुम्भ
  • करण- नाग
  • दिशा शूल- दक्षिण दिशा में
  • 🌞सूर्योदय:- 5:35
  • 🌞पाक्षिक सूर्य— अश्विनी नक्षत्र में
  • 🌺आने वाला व्रत व विशेष:- अक्षय तृतीया- रविवार ।
  • 🌻🌸 सांस्कृतिक कोश🌸🌻
  • महाभारत में गृहस्थ आश्रम का वर्णन पार्वती जी से शिव जी ने किया था ।
  • 🌓अर्धप्रहरा:- (दिन के) दिन के 3:12 से 6:24 बजे तक।
  • 🌚 राहु काल:- दिन के 1:34 से 3:10 बजे तक।

🌺🌼आज का सुविचार🌼🌺

जीत और हार के पहले तय किये जाने वाले सफर का नाम ही कोशिश है।

20 अप्रैल का राशिफल

मेष राशि:

आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में कामकाज का दबाव झेलना पड़ सकता है। आज आपके सामने कई जिम्मेदारियां होंगी, जिन्हें आपको समय रहते पूरा करना होगा। व्यापार करने वाले लोगों को भी आज कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। व्यस्त दिनचर्या के बीच आप अपनी लव लाइफ के लिए भी समय निकाल पाएंगे।

वृषभ राशि:

आज का दिन सुख-समृद्धि लेकर आएगा। आज आपके सभी सोचे हुए काम पूरे होते नजर आ रहे हैं। राजनीति की दिशा में काम करने वाले लोगों के विरोधी आज आपसे आगे निकलने की कोशिश करेंगे। यदि आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो उसके लिए समय अनुकूल नहीं है। आज आप दिन का काम जल्दी निपटा कर शाम का समय परिजनों के साथ बिताएंगे, जिससे आपका मन शांत रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। विद्यार्थी यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लेना चाहते हैं तो उसके लिए दिन अच्छा रहेगा।

मिथुन राशि:

आज का दिन सामान्य रहेगा। संतान पक्ष से आज आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा, जिससे आपका मनोबल बढ़ेगा और आप पहले से अधिक जोश के साथ काम करेंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज कार्यक्षेत्र में भी आपको अपने बॉस से तारीफ सुनने को मिल सकती है और प्रमोशन की बात हो सकती है। आज आय के नए स्रोत बनेंगे। बिजनस के लिए कोई नई डील फाइनल हो सकती है। आज आप अपने भाई या बहन के विभाग के प्रस्ताव पर अपने परिवार में चर्चा कर सकते हैं।

कर्क राशि:

आज सूर्य ग्रहण की वजह से शुभ कार्यों में रुचि बढ़ेगी और दान-पुण्य के कार्यों पर धन खर्च होगा। आज आप अपने व्यवसाय के लिए जो भी निर्णय लेंगे, उसका भविष्य में आपको लाभ मिलेगा। आज आपको अपने व्यापार में किसी पर भी भरोसा करने से पहले दो बार सोचना होगा। अगर आज आप कोई संपत्ति खरीदना चाहते हैं तो उसके चल-अचल पहलुओं को ध्यान से देख लें, अन्यथा आपके साथ धोखा हो सकता है। संतान पक्ष के विवाह में आ रही रुकावट आज खत्म होगी। आज आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होती हुई नजर आएगी। छात्रों को आज अपने शिक्षकों का आशीर्वाद मिलेगा।

सिंह राशि:

आज षड्यंत्र विफल होंगे। आज कुछ ऐसा काम होगा, जिसका आप लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। सांसारिक सुख-सुविधाओं के साधनों पर भी कुछ धन खर्च कर सकते हैं। अगर आज आप कोई नया काम करने की सोच रहे हैं तो उसके लिए सोच समझकर फैसला लें। परिवार में लंबे समय से यदि कोई कड़वाहट चल रही थी तो वह आज समाप्त हो जाएगी और परिवार के सदस्य फिर से साथ रहेंगे।

कन्या राशि:

धार्मिक कार्यों और पूजा पाठ में अधिक लगेगा। वृद्धजनों की सेवा करेंगे और शुभ कार्यों में धन भी खर्च करेंगे, जिनके मन में हर्ष की भावना रहेगी। आज आपकी संतान कुछ ऐसा करते हुए नजर आएगी, जिससे आपको उन पर गर्व होगा। यदि लंबे समय से आप किसी ऐसी चीज का इंतजार कर रहे थे जो रुकी हुई थी तो आज वह आपको मिल सकती है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। व्यापार में आज आपके प्रतिद्वंद्वी आपका सिरदर्द बन सकते हैं।

तुला राशि:

आज कामकाज में भागदौड़ अधिक रहेगी और धन भी खर्च होगा। कड़ी मेहनत के बाद आपकी आमदनी कम और धन अधिक खर्च होगा। व्यर्थ की भागदौड़ से आप मानसिक और शारीरिक दोनों रूप से परेशान हो सकते हैं, लेकिन शाम के समय कुछ राहत मिल सकती है, इसलिए चिंता न करें। अगर आज आप अपने परिवार के साथ साइकिल पर समय बिताएंगे तो आपकी सारी थकान दूर हो जाएगी और आपको थोड़ी राहत मिलेगी। जीवनसाथी आपके साथ खड़ा नजर आएगा।

वृश्चिक राशि:

आज अधिक मेहनत करनी पड़ेगी और ऐसा होगा कि आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल नहीं मिलेगा, जिससे मन में निराशा रहेगी लेकिन निराशा को छोड़कर आप प्रसन्न रहेंगे। आप ईमानदारी और लगन से अपना काम करेंगे, भविष्य में इसका लाभ आपको जरूर मिलेगा। आने वाले समय में आपके वरिष्ठ अधिकारी भी आपकी तारीफ करते हुए नजर आएंगे। शाम का समय आज आप अपने दोस्तों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं।

धनु राशि:

आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार में आज सभी काम बिना किसी बाधा के पूरे हो जाएंगे। आपके शत्रु प्रबल होंगे, लेकिन आपकी बुद्धिमत्ता के कारण वे पराजित होते हुए दिखाई देंगे। अगर आप कोई काम करने की सोच रहे हैं तो आज वह किसी मित्र के सहयोग से पूरा होने का संकेत दे रहा है। कार्यक्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी। मित्रों से धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। शाम को किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। आज आपको अपने व्यापार के सिलसिले में कुछ यात्राएं भी करनी पड़ेगी, जिसका भविष्य में आपको बड़ा फायदा मिलेगा।

मकर राशि:

आज सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी, जिससे आपके मित्रों की संख्या में भी वृद्धि होगी। नौकरी पेशा जातकों को आज उच्चाधिकारियों की कृपा से कार्यक्षेत्र में सम्मान मिल सकता है। सूर्य ग्रहण के मौके पर पवित्र नदी में स्नान करने जा सकते हैं। जमीन जायदाद से जुड़ा कोई मामला चल रहा है तो वह किसी अधिकारी के सहयोग से सुलझता नजर आ रहा है। शाम के समय आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है, इसलिए अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखें।

कुंभ राशि:

आज मां लक्ष्मीजी की कृपा रहेगी, जिससे आपको धन लाभ होने के आसार बन रहे हैं। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और सम्मान भी बढ़ेगा। परिवार में लंबे समय से यदि कोई विवाद चल रहा था तो वह आज समाप्त हो जाएगा। अगर आज आप पैसा निवेश करने की सोच रहे हैं तो उसके लिए भी दिन अच्छा रहेगा। आज आप अपने किसी ऐसे दोस्त से मिलकर प्रसन्न होंगे, जिसका आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। शाम को आज आप अपने जीवनसाथी को घुमाने ले जा सकते हैं।

मीन राशि:

आज चारों ओर से लाभ मिलने के संकेत मिल रहे हैं, जिससे आपके आसपास का वातावरण भी आनंदमय और खुशहाल रहेगा। यदि आप अपने व्यापार में अधिक पैसा लगाने की सोच रहे हैं तो भविष्य में इसका उत्तम लाभ मिलेगा। परिवार के लिए आज आप कोई महत्वपूर्ण फैसला लेंगे जिससे सभी का भला होगा, सभी छोटे उनकी बात मानेंगे और बड़े आपसे प्यार करेंगे। विद्यार्थी भी अपनी परीक्षा की तैयारी में लगे रहेंगे।

Next Post

Chardham yatra 2023 : 25 अप्रैल को खुलेंगे श्री केदारनाथ धाम के कपाट, बर्फबारी में भी दुरुस्त की जा रही व्यवस्थाएं

Chardham yatra 2023 : 25 अप्रैल को खुलेंगे श्री केदारनाथ धाम के कपाट, बर्फबारी में भी दुरुस्त की जा रही व्यवस्थाएं रुद्रप्रयाग/मुख्यधारा केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल, 2023 को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे, जिसके लिए जिलाधिकारी मयूर […]
c 1 5

यह भी पढ़े