Header banner

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल बोले- 2027 सिर्फ एक चुनाव नहीं, उत्तराखंड के भविष्य का है सवाल 

admin
IMG 20251118 WA0001
  • उत्तराखंड कांग्रेस की महत्वपूर्ण रणनीतिक बैठक में 2027 विधानसभा चुनाव का लक्ष्य किया निर्धारित
  • कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल बोले- 2027 सिर्फ एक चुनाव नहीं, उत्तराखंड के भविष्य का है सवाल 

देहरादून/मुख्यधारा

आज उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में एआईसीसी सदस्यों और पीसीसी सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसमें संगठन के सभी वरिष्ठ नेता और जिम्मेदार पदाधिकारी उपस्थित रहे। आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को लक्ष्य बनाते हुए संगठन की मजबूती, बूथ-स्तर तक की रणनीति और जनता से जुड़ाव बढ़ाने पर व्यापक मंथन किया गया।

इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत, प्रदेश के नवनियुक्त सहप्रभारी मनोज यादव, सह-प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, पूर्व काबिना मंत्री हीरा सिंह बिष्ट एवं नवप्रभातपूर्व, राज्य सभा सांसद प्रदीप टम्टा सहित विधायकों ,फ्रंटल संगठनों के अध्यक्षगण और अधिकांश एआईसीसी सदस्यों ने अपनी-अपनी राय रखी।नेताओं ने पहाड़ के दर्द और उम्मीद दोनों पर बात रखी।

इस दौरान बैठक में प्रेम बहुखंडी द्वारा सदन में पांच प्रस्ताव रखे गए जिनपर मोहर लगी, जिसे
मिशन 2027 के रूप में सदन में स्वीकार किया गया।
सुरक्षित उत्तराखंड
आर्थिक, सामाजिक और पर्यावरणीय सुरक्षा
खुशहाल परिवार,
स्वस्थ जीवन,
सभी के लिए रोजगार और आय की गारंटी।

IMG 20251118 WA0000 IMG 20251118 WA0002 1
बैठक की अध्यक्षता कर रहे प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा
2027 सिर्फ एक चुनाव नहीं उत्तराखंड के भविष्य का सवाल है। कांग्रेस कार्यकर्ता अगर बूथ तक डट जाएँ तो कोई ताकत हमें रोक नहीं सकती। हम जनता के मुद्दों को लेकर पूरी मजबूती से लौटेंगे।
भाजपा ने 10 सालों में उत्तराखंड की उम्मीदें तोड़ी हैं। कांग्रेस हर बूथ पर नई ताकत के साथ खड़ी होगी। 2027 हमारा है।

बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि उत्तराखंड की जनता बदलाव चाहती है। बेरोज़गारी, महंगाई और उपेक्षा से त्रस्त लोग कांग्रेस की ओर उम्मीद से देख रहे हैं। हमें अपने संगठन को गाँव-गाँव, घर-घर तक पुनर्जीवित करना है।
चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा कि
2027 के लिए रणनीति साफ है—मजबूत बूथ, सशक्त कार्यकर्ता और एकजुट नेतृत्व। हमारा लक्ष्य स्पष्ट है: कांग्रेस की वापसी—जनता की जीत।
प्रदेश सह प्रभारी मनोज यादव ने कहा कि
उत्तराखंड कांग्रेस अनुशासन, संगठन और समन्वय के बल पर आगे बढ़ेगी। हम हर क्षेत्र में कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा और दिशा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि
कांग्रेस तभी जीतती है जब कार्यकर्ता भरोसा और जज़्बा लेकर काम करते हैं। आज की बैठक ने यह साबित किया कि उत्तराखंड कांग्रेस पूरी ताकत के साथ मैदान में उतर चुकी है।
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा
हमने हमेशा जनहित को प्राथमिकता दी है। 2027 में जनता भाजपा की नाकामियों का जवाब देगी और कांग्रेस को भारी समर्थन मिलेगा।
पूर्व काबिना मंत्री हीरा सिंह बिष्ट ने कहा कि
संगठन के हर स्तर पर एक नई चेतना दिखाई दे रही है। जनता हमारे साथ है अब ज़रूरत है केवल समन्वित और आक्रामक जन-संपर्क की।
पलायन केवल आँकड़ा नहीं—उत्तराखंड का सबसे गहरा घाव है। हमें अपने गाँवों को फिर से बसाना है। 2027 इस बदलाव की शुरुआत होगा।
पूर्व काबिना मंत्री नवप्रभात ने कहा कि
उत्तराखंड कांग्रेस में अनुभव और युवा ऊर्जा दोनों का सही संतुलन है। हम मिलकर एक मजबूत, पारदर्शी और जनहितकारी विकल्प प्रस्तुत करेंगे।बैठक का संचालन उपाध्यक्ष संगठन प्रशासन सूर्यकांत धस्माना ने किया।

IMG 20251118 WA0003
बैठक में विधायक सुमित हृदयेश,विक्रम नेगी अनुपमा रावत लखपत बुटोला,फ्रंटल संगठनों के अध्यक्षगण और बड़ी संख्या में एआईसीसी और पीसीसी सदस्य मौजूद रहे ।
बैठक का समापन महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने इस विश्वास के साथ किया कि
2027 कांग्रेस का वर्ष होगा।
नेतृत्व ने स्पष्ट किया कि हर कार्यकर्ता को बूथ से लेकर ब्लॉक और जिला स्तर तक जीत की जिम्मेदारी लेनी है।
कांग्रेस का संकल्प एक है
जनता का भरोसा जीतना और उत्तराखंड को बेहतर सरकार देना।

Next Post

धामी सरकार का बड़ा फैसला : सातवें वेतनमान वाले कर्मचारियों का DA 55% से बढ़ाकर 58%, 1 जुलाई से प्रभावी

धामी सरकार का बड़ा फैसला : सातवें वेतनमान वाले कर्मचारियों का DA 55% से बढ़ाकर 58%, 1 जुलाई से प्रभावी देहरादून/मुख्यधारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ते (DA) […]
IMG 20251118 WA0004

यह भी पढ़े