बड़ी खबर : आखिर रावण दहन छोड़ UKD को क्यों पड़ी उत्तराखंड सरकार का पुतला दहन करने की जरूरत - Mukhyadhara

बड़ी खबर : आखिर रावण दहन छोड़ UKD को क्यों पड़ी उत्तराखंड सरकार का पुतला दहन करने की जरूरत

admin
IMG 20211015 WA0014

देहरादून/मुख्यधारा

दशहरे के पावन अवसर पर रावण दहन कार्यक्रम को छोड़ उत्तराखंड क्रांति दल ने आज डोईवाला में उत्तराखंड सरकार का पुतला दहन किया।

उत्तराखंड क्रांति दल के जिला अध्यक्ष संजय डोभाल ने बताया कि उत्तराखंड सरकार प्रचंड बहुमत के घमंड में तानाशाह और भ्रष्ट हो गई है। इसलिए महँगाई और भ्रष्टाचार के विरोध स्वरूप आज दशहरे के मौके पर उत्तराखंड सरकार का पुतला दहन किया गया।

उत्तराखंड क्रांति दल के संरक्षक केंद्रपाल सिंह तोपवाल ने बताया कि भाजपा उत्तराखंड में रावण राज चला रही है।

यूकेडी नेता शिवप्रसाद सेमवाल ने कहा कि जनता ने राम राज के लिए जनादेश दिया था, लेकिन भारतीय जनता पार्टी के राज में चारों तरफ अपराध और भ्रष्टाचार का बोलबाला है।

डोईवाला महिला प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष भावना मैठाणी ने कहा कि भाजपा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नारे के साथ सत्ता में आई थी लेकिन आज सबसे ज्यादा खतरा महिलाओं को भाजपा से ही है।

पुतला दहन कार्यक्रम में उत्तराखंड क्रांति दल के संरक्षक केंद्र पाल सिंह तोपवाल, संगठन मंत्री दिनेश सेमवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्म वीर गुसाईं, सुरेन्द्र सिंह चौहान संगठन सचिव , नगर उपाध्यक्ष भावना मैठाणी, पिंकी रावत, सरिता गुसाईं, नगर उपाध्यक्ष योगी पंवार, सुनील तोपवाल, जेपी सुयाल, घनश्याम सेमवाल, अवतार सिंह रजवार, सुखपाल राणा, दीपक नेगी, श्याम सुंदर, सतपाल नेगी आदि शामिल थे।

Next Post

बड़ी खबर : दशहरे के पर्व पर CM धामी ने लिया 2025 तक उत्तराखण्ड को हर क्षेत्र में नम्बर वन राज्य बनाने का संकल्प

देहरादून/मुख्यधारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में लक्ष्मण चौक वैलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित रावण दहन व दशहरा मेला में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों को विजयादशमी की बधाई देते हुए कहा कि यह पावन पर्व सभी के जीवन […]
IMG 20211015 WA0018

यह भी पढ़े