26 April 2023 Rashiphal: जानिए आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन - Mukhyadhara

26 April 2023 Rashiphal: जानिए आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन

admin
Rashiphal mukhyadhara.in

26 April 2023 Rashiphal: जानिए आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन

दिनांक:- 26 अप्रैल 2023

🌺 आज का पंचांग 🌺

  • दिन:-बुधवार
  • संवत्सर नाम – नल
  • युगाब्दः- 5125
  • विक्रम संवत- 2080
  • शक संवत -1945
  • अयन – सौम्यायण (उत्तरायण)
  • गोल – सौम्यायण (उत्तर गोल)
  • ऋतु – वसन्त
  • काल (राहु)- दक्षिण दिशा
  • मास – वैशाख
  • पक्ष – शुक्ल पक्ष
  • तिथि- षष्ठी
  • नक्षत्र – पुनर्वसु
  • योग – सुकर्मा
  • करण- तैतिल
  • दिशा शूल- उत्तर दिशा में
  • 🌞सूर्योदय:- 5:29
  • 🌞पाक्षिक सूर्य— अश्विनी नक्षत्र में
  • 🌺आने वाला व्रत व विशेष:- जानकी नवमी व्रत- शनिवार।
  • 🌻🌸 सांस्कृतिक कोश🌸🌻
  • दुर्योधन के जीवन में सबसे बड़ी विकृति लोभ की थी ।
    🌓अर्धप्रहरा:- (दिन के) प्रातः के 8:47 से 10:24 एवं 12:01 से 1:38 बजे तक ।
  • 🌚 राहु काल:- दिन के 11:56 से 01:33 बजे तक ।

🌺🌼आज का सुविचार🌼🌺

अनुभव के भट्टी में जो तपते हैं दुनिया के बजार में वही चलते हैं।

26 अप्रैल का राशिफल

मेष राशिफल:

आज आपको कार्यक्षेत्र और दफ्तर में नए अधिकार मिल सकते हैं। आप मेहनत करेंगे तो अपने सभी काम समय पर पूरे कर पाएंगे। संतान के विवाह को लेकर आज आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। धन प्राप्ति के योग दिखाई दे रहे हैं। आज घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, लेकिन आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। छात्रों को परीक्षा में सफलता पाने के लिए शिक्षकों के सहयोग की आवश्यकता होगी।

वृषभ राशिफल:

आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा। किसी काम को पूरा करने के लिए आवश्यकता से अधिक परिश्रम करना होगा। भविष्य को लेकर सोच-विचार करेंगे मानसिक रूप से चिंतित हो सकते हैं। आज सांसारिक सुख-सुविधाओं की वस्तुओं की खरीदारी भी करेंगे। कारोबारियों को आज कारोबाार के संदर्भ में आर्थिक उलझनों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार के बुजुर्ग सदस्यों से आज वाद-विवाद में न पड़ें, यदि वे कोई सलाह देते हैं तो उसे उपयोगी समझें। इसका भरपूर लाभ आपको भविष्य में मिलेगा। कार्यक्षेत्र से जुड़ी समस्याओं में आज आपको अपने पिता का सहयोग मिलेगा। लव लाइफ खुशनुमा रहेगी।

मिथुन राशिफल:

राजनीति से जुड़े लोगों को सम्मान मिलेगा। जो लोग पार्टनरशिप में व्यापार करते हैं उनका अपने पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। अगर आप पैसों का लेन-देन करने की सोच रहे हैं तो सोच समझकर करें। आर्थिक मामलों में दिन लाभप्रद नजर आ रहा है, कही से धन की प्राप्ति हो सकती है। आज आपके लिए अच्छी बात यह है कि आर्थिक मामलों में आपको जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन में बेहतर तालमेल से आनंदित होंगे। अगर आप कोई नया व्यापार शुरू करने की सोच रहे हैं तो उसका मार्ग प्रशस्त होगा। अटका हुआ धन भी कहीं से प्राप्त हो सकता है। बच्चों की ओर से आपको खुशी मिलेगी। मानसिक तनाव से कुछ राहत महसूस करेंगे।

कर्क राशिफल:

आज का दिन अच्छा रहेगा। भाग्य का सितारा बुलंद है, करियर में आज आपके पद प्रभाव में वृद्धि हो सकती है। धन वृद्धि और लाभ का संयोग भी आपकी राशि में बना हुआ है। मातृ पक्ष से भी धन लाभ होगा। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता मिलेगी। शाम के समय आप अपने परिजनों के साथ किसी मांगलिक उत्सव में शामिल हो सकते हैं। यदि कोई कानूनी विवाद चल रहा है तो वह किसी करीबी की मदद से सुलझता नजर आ रहा है। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में भी सफलता मिलती हुई नजर आ रही है।

सिंह राशिफल:

आज आप जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आएंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। पिता के सहयोग से कोई जरूरी काम आज पूरा हो जाएगा। स्वजनों के साथ चल रही कड़वाहट आज समाप्त होगी। व्यापार में अगर आप टीम वर्क से काम लेंगे तो आपकी समस्या का समाधान आसानी से होगा। रोजगार के लिए प्रयास कर रहे युवाओं को अभी कुछ और समय का इंतजार करना पड़ सकता है। आपको अपने आसपास के लोगों की भावनाओं को समझना होगा और उसके अनुसार कार्य करने का प्रयास करना होगा।

कन्या राशिफल:

कार्यक्षेत्र में होगा सकता है बदलाव। आज का दिन अनुकूल है। साझेदारी के काम में आपको लाभ मिलेगा, नई साझेदारी भी आपकी सफल होगी। अगर आपके पिता बीमार चल रहे हैं तो आज उनको लेकर आपकी चिंता बढ़ सकती है। सलाह है कि आप भी आज सेहत के मामले में जोखिम न लें और भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। छात्रों को परीक्षा में सफल होने के लिए कड़ी मेहनत की आवश्यकता होगी, वैसे मन आज विचलित रह सकता है। दफ्तर में कोई नया बदलाव हो सकता है, जिसको लेकर आप उलझन में होंगे। महिला सहकर्मी और अधिकारी से आपको सहयोग मिलेगा।

तुला राशिफल:

आज का दिन अच्छा है। आज राजनीति से जुड़े जातकों को काफी लाभ होता दिख रहा है और जनता का सहयोग भी मिलेगा। घर में पुराने अटके हुए कार्यों को पूरा करने का अच्छा मौका मिलेगा, लेकिन आपको अपने आलस्य से बाहर निकलना होगा। संतान के कार्यक्षेत्र में प्रगति होने से आज मन प्रसन्न होगा। नए कार्यों के कानूनी और तकनीकी पहलुओं पर गंभीरता से विचार करने के बाद ही कोई निर्णय लें। आज आपको अपनी माता की सेवा करने का अवसर भी प्राप्त होगा। विद्यार्थियों को अपने सीनियर्स के सहयोग की आवश्यकता पड़ेगी।

वृश्चिक राशिफल:

आज का दिन मजबूत रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों ने अगर अभी तक अपने जीवनसाथी का परिचय अपने परिवार से नहीं कराया है तो आज कर सकते हैं। परिवार में यदि किसी से मनमुटाव चल रहा था तो वह आज बातचीत के जरिए समाप्त हो जाएगा। आज महिला मित्रों के सहयोग से नौकरी में लाभ के योग हैं। काम या परिवार की बात हो तो आप अपनी जिम्मेदारी सफलतापूर्वक निभाएंगे। संतान के भविष्य को लेकर आज कुछ चिंता हो सकती है।

धनु राशिफल:

आज का दिन नरम-गरम सा रह सकता है। आज आपको व्यापारिक मामलों में कुछ जोखिम उठाने पड़ेंगे, जिसका भविष्य में आपको लाभ मिल सकता है। आज नौकरी पेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। इस राशि के कई जातकों को कार्यक्षेत्र में आज प्रमोशन भी मिल सकता है। आज कार्यक्षेत्र में आपके सुझाव का स्वागत होगा और आपके सहयोगी भी आपकी बातों में आपका साथ देंगे। आज आप घर के कुछ जरूरी सामानों की खरीद कर सकते हैं, लेकिन आपको अपनी जेब का भी ध्यान रखना होगा। छोटी दूरी की यात्रा लाभकारी रहेगी

मकर राशिफल:

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आप नौकरी करते हैं तो अपने कार्यक्षेत्र में आपको सजग होकर काम करना होगा। आपको अपने सभी काम ठीक से पूरे करने होंगे, नहीं तो आपका कोई सहकर्मी आपके खिलाफ शिकायत कर सकता है। यदि आज कोई आपसे पैसे उधार मांगे तो उसे कभी न दें, नहीं तो उसके वापस आने की संभावना बहुत कम है। आज आपके घर में उपयोग की जाने वाली कोई महत्वपूर्ण वस्तु खराब हो सकती है, जिससे सुख-सुविधाएं प्रभावित होंगी और मन विचलित होगा। जीवनसाथी का सहयोग आज आपको मानसिक शांति देगा। कोई पुराना मित्र या रिश्तेदार अचानक आपके सामने आ सकता है। कारोबार में आज नकदी और आर्थिक विषयों को लेकर उलझन रहेगी।

कुंभ राशिफल:

आज का दिन कुछ उलझन वाला रह सकता है। वैसे आज आर्थिक मामलों में चल रही परेशानी दूर होगी। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में आज आप प्रगति करेंगे। राजनीतिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ़ेगी, प्रभाव में इजाफा होगा। कार्यक्षेत्र में काम की होड़ में आपके प्रतिद्वंद्वी पीछे रह जाएंगे, लेकिन आज आपको अपनी आमदनी और खर्च के बीच संतुलन बनाकर चलना होगा, नहीं तो आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। सितारे बता रहे हैं कि आज, धर्म-कर्म के काम पर भी आपको धन खर्च करना पड़ सकता है। किसी दोस्त से मिलने की प्लानिंग चल रही है तो आज आपकी कोशिश कामयाब हो जाएगी।

मीन राशि :

आर्थिक मामलों में आपको लाभ का मौका मिलेगा, जमा धन बढ़ सकता है। मातृ पक्ष से आपको सम्मान मिलेगा। अगर आज आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो उसके लिए जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आज परिवार का बच्चों के साथ अच्छा समय बीतेगा, जिससे मन में प्रसन्नता रहेगी। व्यापार में अच्छा मुनाफा होता नजर आ रहा है और पूर्व में किए गए निवेश से आपको लाभ मिल सकता है। आज आपके कार्यक्षेत्र में विरोधी और शत्रु कुछ ज्यादा ही सक्रिय रहेंगे इसलिए इनसे सतर्क रहें। पीपल की पूजा करें अथवा नारायण कवच का पाठ करें।

Next Post

ऑपरेशन कावेरी : सूडान(Sudan) में 10 दिनों से जारी खूनी जंग के बीच 72 घंटे का संघर्ष विराम, 561 भारतीयों को एअरलिफ्ट से लाया जा रहा

ऑपरेशन कावेरी : सूडान(Sudan) में 10 दिनों से जारी खूनी जंग के बीच 72 घंटे का संघर्ष विराम, 561 भारतीयों को एअरलिफ्ट से लाया जा रहा मुख्यधारा डेस्क सूडान में पिछले 10 दिनों से जारी गृह युद्ध में हालात बद […]
j 1 2

यह भी पढ़े