ऑपरेशन कावेरी : सूडान(Sudan) में 10 दिनों से जारी खूनी जंग के बीच 72 घंटे का संघर्ष विराम, 561 भारतीयों को एअरलिफ्ट से लाया जा रहा - Mukhyadhara

ऑपरेशन कावेरी : सूडान(Sudan) में 10 दिनों से जारी खूनी जंग के बीच 72 घंटे का संघर्ष विराम, 561 भारतीयों को एअरलिफ्ट से लाया जा रहा

admin
j 1 2

ऑपरेशन कावेरी : सूडान(Sudan) में 10 दिनों से जारी खूनी जंग के बीच 72 घंटे का संघर्ष विराम, 561 भारतीयों को एअरलिफ्ट से लाया जा रहा

मुख्यधारा डेस्क

सूडान में पिछले 10 दिनों से जारी गृह युद्ध में हालात बद से बदतर हो गए हैं। भारत समेत कई देशों के लोग छोड़कर जा रहे हैं। अमेरिका और सऊदी अरब की कोशिशों से अगले 72 घंटे तक सूडान में सिविल वॉर थमा रहेगा।

दूसरी तरफ, 4 हजार भारतीयों को निकालने के लिए ऑपरेशन कावेरी शुरू हो चुका है। इस बीच, पिछले 24 घंटों में साढ़े पांच सौ से ज्यादा भारतीयों को निकाल लिया गया है। इन्हें सऊदी अरब के जेद्दाह लाया जा चुका है। अब तक तीन बैच में 561 लोगों को जेद्दाह पहुंचा दिया गया है।

यह भी पढें :दु:खद: पंजाब राजनीति के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल (Parkash Singh Badal) का निधन, 1947 में शुरू की थी राजनीति

मामले पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि, पहले बैच में 278 भारतीयों को नेवी के जहाज आईएनएस सुमेधा से सूडान पोर्ट से सऊदी अरब के जेद्दाह पहुंचाया गया है। इसके बाद 148 और 135 भारतीयों के दो अलग-अलग बैच को भारतीय वायु सेना के C-130J एयरक्राफ्ट से जेद्दाह पहुंचाया गया। इस तरह अब तक 561 भारतीय जेद्दाह पहुंच चुके हैं। वहां से इन नागरिकों को जल्द ही एयरलिफ्ट कर वापस भारत लाया जाएगा।

j 2 1

गौरतलब है कि, सूडान में पैरामिलिट्री फोर्स और सेना के बीच बीते 10 दिन से खुनी जंग जारी है। यहां दोनों ग्रुप ही सत्ता पर अपना कब्जा करना चाहते हैं। इस भयंकर जंग में 416 लोगों और सैनिकों की मौत हो चुकी है। इसे देखते हुए भारत समेत कई देश वहां से अपने नागरिकों को तुरंत ही निकाल रहे हैं।

यह भी पढें : उपलब्धि: जनपद पौड़ी गढ़वाल के प्रमुख दम्पति को मिला राष्ट्रीय ग्राम्य सशक्तिकरण पुरुस्कार 2023

वहीं अन्य मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अर्धसैनिक बल सूडान की राजधानी खार्तूम में इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कब्जा करने की पुरजोर कोशिश में है।

j 3 1

बताया जा रहा है कि यहां फंसे विदेशी नागरिकों में लगभग 3,000 अकेले भारतीय समुदाय के लोग हैं। यहां हिंसा में केरल के अल्बर्ट ऑगस्टाइन (48) की गोली लगने से पहले ही मौत हो चुकी है। ऐसे में फिलहाल यह ऑपरेशन बहुत ही ज्यादा संजीदा और खतरनाक हो गया है।

यह भी पढें : केदारनाथ धाम में हादसा (Accident in Kedarnath Dham) वित्त नियंत्रक Amit Saini की दर्दनाक मौत पर सूचना विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. नितिन उपाध्याय की मार्मिक श्रद्धांजलि आप भी पढ़ें

Next Post

अनदेखी: विश्व प्रसिद्ध हरकीदून घाटी (Harkidoon Valley) स्थित पर्यटक स्थलों को जोड़ने वाला मोरी-नैटवाड-सांकरी मोटर मार्ग बदहाल

अनदेखी: विश्व प्रसिद्ध हरकीदून घाटी (Harkidoon Valley) स्थित पर्यटक स्थलों को जोड़ने वाला मोरी-नैटवाड-सांकरी मोटर मार्ग बदहाल नीरज उत्तराखंडी/मोरी, उत्तरकाशी विश्व प्रसिद्ध हरकीदून घाटी स्थिति पर्यटक स्थलों को जोड़ने वाला मोरी-नैटवाड-सांकरी मोटर मार्ग बदहाल पड़ा है। बदहाली का आलम यह […]
n 1 5

यह भी पढ़े