केदारनाथ धाम में हादसा (Accident in Kedarnath Dham) वित्त नियंत्रक Amit Saini की दर्दनाक मौत पर सूचना विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. नितिन उपाध्याय की मार्मिक श्रद्धांजलि आप भी पढ़ें - Mukhyadhara

केदारनाथ धाम में हादसा (Accident in Kedarnath Dham) वित्त नियंत्रक Amit Saini की दर्दनाक मौत पर सूचना विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. नितिन उपाध्याय की मार्मिक श्रद्धांजलि आप भी पढ़ें

admin
IMG 20230423 WA0002

केदारनाथ धाम में हादसा (Accident in Kedarnath Dham) हेली के पिछली ब्लेड की चपेट में आने से वित्त नियंत्रक Amit Saini की मौत

अमित सैनी को अर्पित सूचना विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. नितिन उपाध्याय की मार्मिक श्रद्धांजलि आप भी पढ़ें

मुख्यमंत्री ने इस घटना को दुःखद बताते हुए दुर्घटना के कारणों की जांच के दिये निर्देश

केदारनाथ/मुख्यधारा

आज केदारनाथ धाम से बड़ी दु:खद खबर सामने आ रही है, जहां हैली सेवा व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे नागरिक उड्डयन (यूकाडा) के वित्त नियंत्रक की हेलीकॉप्टर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। अमित सैनी को सूचना विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. नितिन उपाध्याय ने अपने शब्दों में मार्मिक श्रद्धांजलि अर्पित की हैं। वहीं वित्त मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने इस हादसे पर गहरा शोक जताया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ में हेलीकॉप्टर की चपेट में आने से यूकाडा के वित्त नियंत्रक अमित सैनी की दुःखद मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।
मुख्यमंत्री ने इस घटना को दुःखद बताते हुए दुर्घटना के कारणों की जांच के निर्देश दिये हैं। साथ ही इस प्रकार की घटनाओं की भविष्य में पुनरावृत्ति न हो इसकी प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये है।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये है कि यात्रा काल के दौरान हेलीकॉप्टर से यात्रा करने वाले यात्रियों की हेलीपैड पर चढने व उतरते समय सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज यूकाडा के वित्त नियंत्रक अमित सैनी केदारनाथ धाम में हैलीपैड का निरीक्षण व व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे थे।

बताया गया कि दोपहर करीब पौने एक बजे वे कार्य संपन्न कर वापस लौट रहे थे। जैसे ही वे हेलीकॉप्टर की ओर गए, इसी दौरान वे पिछली ब्लेड (टेल रोटर) की चपेट में आ गए। इस हादसे में उनकी दर्दनाकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: Weather’s Uttarakhand: मौसम विभाग ने प्रदेश में बारिश, बर्फबारी व आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उन्हें पीछे से आवाज भी दी गई कि वे उल्टी साइड से जा रहे हैं, किंतु उन्हें सुनाई नहीं दिया और वे आगे बढ़ते गए। जिससे उनकी जान चली गई।

डीएम रुद्रप्रयाग के अनुसार उन्हें मिली जानकारी के मुताबिक यूकाडा के वित्त नियंत्रक हेलीकॉप्टर में बैठने के लिए गलत साइड से जा रहे थे, जिस कारण वे टेल रोटर की चपेट में आ गए। मृतक के शव का पंचनामा किया जा रहा है। जिसके बाद शव को देहरादून भेजने की तैयारी की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Chardham yatra 2023: विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट पूरे विधि विधान के साथ खुले, सीएम धामी ने श्रद्धालुओं पर की पुष्प वर्षा 

एसडीआरएफ के अधिकारी मणिकांत मिश्रा के अनुसार हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: ब्रेकिंग: हरिद्वार जनपद में पुलिस उपनिरीक्षकों के बंपर तबादले (Transfer of police SI), देखें सूची

केदारनाथ में निरीक्षण के दौरान हादसे का शिकार होकर वित्त नियंत्रक नागरिक उड्डयन अमित सैनी के निधन पर वित्त मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने शोक जताया है। उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति अपनी संवेदना भी व्यक्त की हैं।

बता दें कि वित्त नियंत्रक अमित सैनी रविवार को केदारनाथ धाम के कपाट खुलने से पूर्व, प्रशासनिक अधिकारियों के साथ निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। इस दौरान हेलीकॉप्टर की चपेट में आकर उनकी मृत्यु हो गई।

IMG 20230423 WA0003

IMG 20230423 WA0004

 

Next Post

24 April 2023 Rashiphal: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार का दिन 

24 April 2023 Rashiphal: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार का दिन दिनांक:- 24 अप्रैल 2023 🌺 आज का पंचांग 🌺 दिन:-सोमवार संवत्सर नाम – नल युगाब्दः- 5125 विक्रम संवत- 2080 शक संवत -1945 अयन – सौम्यायण (उत्तरायण) गोल – […]
Rashiphal 1

यह भी पढ़े