द्वारीखाल: बीडीसी बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रमुख (mahendra rana) व विभागीय अधिकारियों के सामने रखी समस्याएं - Mukhyadhara

द्वारीखाल: बीडीसी बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रमुख (mahendra rana) व विभागीय अधिकारियों के सामने रखी समस्याएं

admin
1652894611610
  • बैठक में अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों का मांगा स्पष्टीकरण

द्वारीखाल/मुख्यधारा

विकासखण्ड द्वारीखाल में आज प्रमुख महेंद्र राणा(mahendra rana) की अध्यक्षता में प्रथम त्रैमासिक बीडीसी बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख(mahendra rana) ने विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों की विभिन्न समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस दौरान बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों का स्पष्टीकरण के लिए जिलाधिकारी पौड़ी को लिखा गया।

बैठक में खण्ड विकास अधिकारी द्वारीखाल ने विकास कार्यो के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा(mahendra rana) ने जिले से आए सभी अधिकारियों एवं जन-प्रतिनिधियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इस नए सभागार का नाम पूर्व सी0डी0एस0 जनरल स्व0 विपिन रावत के नाम से करने पर शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजली है।

महेंद्र राणा(mahendra rana) ने कहा कि कोरोना के बाद आज इस वर्ष की प्रथम (बी0डी0सी0) क्षेत्र पंचायत की बैठक हो रही है। जिसमें सभी जनप्रतिनिधि अपनी समस्याएं रख सकते हैं। श्री राणा ने कहा कि आज हमारा द्वारीखाल ब्लॉक जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारी कर्मचारियों की सक्रियता से विकास की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों जो भी समस्यायें होंगी, उनका समाधान करने का वे पूरा प्रयास करेंगे।

1652894671625

इस मौके पर सी0डी0एस0 स्व0विपिन रावत एवं उनकी पत्नी स्व0मधुलिका रावत के चित्र पर मुख्य विकास अधिकारी प्रशान्त आर्य, प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा, जिला विकास अधिकारी पुष्पेन्द्र चौहान एवं उपजिलाधिकारी लैंसडाउन द्वारा माल्यार्पण किया गया।

तत्पश्चात विभागीय समीक्षा बैठक में जल निगम एवं जल संस्थान की चर्चा में प्रधान ग्राम पंचायत सीलाडॉडा, सिमल्या ल0, जवाड, घण्डालू आदि ने पेयजल समस्या के बारे में प्रमुख महेंद्र राणा को अवगत कराया। जिस पर अधिकारियों ने एक सप्ताह में उक्त कार्य पूर्ण करने का आश्वासन दिया।

लोक निर्माण विभाग की चर्चा में ग्राम प्रधान हतनूड़ ल0 रोशन सिंह रावत द्वारा काण्डाखाल दुगडडा मार्ग पर हतनूड में स्क्रबर क्षतिग्रस्त होने के सम्बन्ध में जानकारी दी गई। जिस पर सम्बन्धित अधिकारी द्वारा चार दिन के भीतर क्षेत्र का भ्रमण कर समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया गया।

ग्राम प्रधान च्वरा अर्जुन सिंह द्वारा कॅूकाणी च्वरा रोड पर पुस्तों की जरूरत बताई गई, जिस पर सम्बन्धित अधिकारी द्वारा 10 दिनों के भीतर साइड पर देखने को कहा गया।

1652894700666

ग्राम प्रधान नैरूल द्वारा बताया गया उनके गॉव में सड़क नही है और उन्हें पॉच किमी0 पैदल जाना पड़ता है। इस पर संबन्धित अधिकारी द्वारा बताया गया कि 10 किमी0 रोड प्रस्तावित है। पॉच किमी0 का स्टीमेट शासन को प्रेषित है, लेकिन स्वीकृति नहीं मिल पाई है।

क्षेत्र पंचायत ममता रावत द्वारा मंगोलीगॉव में झूला पूल पर डामरीकरण की मॉग की गयी। ग्राम प्रधान द्वारा भलगॉव द्वारी मार्ग पर मलबा सफाई न होने के बारे में बताया गया। ग्राम प्रधान डोबरी गजेन्द्र सिह द्वारा ढासी कटघर मार्ग की मरम्मत की मॉग उठाई गयी। कनिष्ठ प्रमुख श्री रविन्द्र सिंह रावत द्वारा दशमरी मोटर मार्ग के बारे में जानकारी चाही गयी तो सम्बन्धित अधिकारी द्वारा रोड स्वीकृत न होने की बात कही गयी।

समाज कल्याण विभाग में सहा0समाज कल्याण अधिकारी द्वारा विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी दी गयी। इस पर प्रधान ग्राम पंचायत डोबरी द्वारा समाज कल्याण विभाग की पेंशन हेतु 4000 रुपए के आय प्रमाण-पत्र बनाने में आ रही व्यवहारिक दिक्कतों से रूबरू कराया गया। जिसके समाधान को लेकर उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी प्रशान्त आर्य, जिला विकास अधिकारी पुष्पेन्द्र सिह चौहान,  स्मृता पंवार, एस0डी0एम0लैन्सडाउन, मंजीत सिंह, तहसीलदार जाखणीखाल दीपक रावत, परियोजना अधिकारी स्वजल, ज्येष्ठ उप प्रमुख नीलम नैथानी, कनिष्ठ उपप्रमुख रविन्द्र सिंह रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य भारत सिंह रावत, राजमोहन सिंह नेगी, कलोड़ी यशपाल सिंह, डाडामण्डी, मस्तान सिंह,क्यार पाली, विक्रम सिंह किनसुर, कीरत रावत जमेली, ममता रावत पाटली, शारदा देवी ढौंरी, प्रधान ग्राम पंचायत संजीता देवी स्यालना, दीपचन्द शाह किनसुर, नत्थीलाल डाबर, सुजाता देवी दशमरी, शोभा देवी क्यार पाली, यशपाल सिंह दिउसा, विजय सिंह कलोडुी, सीमा देवी उतिण्डा, आशा देवी उडियारी, रोशन सिंह रावत हतनूड़ ल0, सरिता देवी ढौंरी, बबीता देवी खजरी, सतीशचन्द्र भलगॉव द्वा0, चन्द्रमोहन सिंह चौधरी बौंठा, मुन्नी देवी रिंगवाडग़ॉव, श्याम सिंह नेगी सिमल्या ल0, आशा देवी कोठार, भुवनेश चन्द डबोली, अनीता देवी बड़ेथ ल0, सीमा देवी तोली, नीलम देवी जमेली, ऊषा देवी बल्ली, कमलेश्वरी देवी लंगूरी, किरन देवी धारी एवं प्रधान संगठन के अध्यक्ष अर्जुन सिंह नेगी, जिला पंचायत सदस्य कुलभूषण, सेवानिवृत्त सहा0वि0अ0(पं) मनमोहन सिंह बिष्ट आदि कई सामाजिक कार्यकर्ता बैठक में उपस्थित रहे। बैठक का संचालन जयकृत सिंह बिष्ट खण्ड विकास अधिकारी द्वारीखाल एवं सज्जन सिंह रावत सहा0वि0अ0(पं) के द्वारा किया गया।

बैठक के अंत में प्रमुख महेंद्र राणा द्वारा सभी अधिकारियों कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों का बैठक में उपस्थित होने के लिए आभार जताया।

 

यह भी पढें: ब्रेकिंग: उत्तराखंड के विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण खबर

 

यह भी पढें: बिग ब्रेकिंग : उत्तराखंड में सीएम का चेहरा रहे अजय कोठियाल (ajay kothiyal) ने दिया आम आदमी पार्टी से इस्तीफा। आप को करारा झटका

 

यह भी पढें: अजब-गजब: पुलिस (uttarakhand police) में भर्ती होने की चाह में महिला पर हुआ मुकदमा, कांस्टेबल पति को करवा दिया सस्पेंड

 

यह भी पढें: ब्रेकिंग: देहरादून आरटीओ (RTO) में सीएम धामी के औचक निरीक्षक से मचा हड़कंप। समय पर नहीं पहुंचे कई अधिकारी। आरटीओ पर गिरी गाज

 

यह भी पढें: बड़ी खबर: नाराज चल रहे हार्दिक पटेल ने आखिरकार कांग्रेस से दिया इस्तीफा

Next Post

बड़ी खबर: फिर पड़ी महंगाई की मार, रसोई गैस (lpg) के साथ कमर्शियल सिलेंडरों की कीमतें बढीं

मुख्यधारा डेस्क पेट्रोल-डीजल के साथ रसोई गैस (lpg) के दामों में भी लगातार वृद्धि रुकने का नाम नहीं ले रही है। जिससे आम लोगों पर महंगाई की मार पड़ रही है। गुरुवार को एक बार फिर एलपीजी गैस (lpg) के […]
IMG 20220519 WA0001

यह भी पढ़े