- स्नो लेपर्ड के बचाव को लेकर स्कूली छात्र-छात्राओं को किया जागरूक
गोपेश्वर/मुख्यधारा
केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग गोपेश्वर के अंतर्गत आज 23 अक्टूबर 2025 को केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी के निर्देशन में Snow Leopards on International Day of the Snow Leopard के अवसर पर अटल उत्कृष्ट श्री 1008 गीता स्वामी रा०इ०का० गोपेश्वर के छात्र-छात्राओं के साथ मिलकर बस स्टैण्ड गोपेश्वर से कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग गोपेश्वर तक रैली का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ मोहन सिंह उपप्रभागीय वनाधिकारी केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग गोपेश्वर, अनुराग जुयाल वन क्षेत्राधिकारी अलकनन्दा भूमि संरक्षण वन प्रभाग गोपेश्वर, गोपेश्वर रंज के समस्त कर्मचारी तथा अलकनन्दा भूमि संरक्षण वन प्रभाग गोपेश्वर के कर्मचारियों, इको विकास समिति सगर एवं जन प्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
रैली आयोजन के पश्चात अलकनन्दा भूमि संरक्षण वन प्रभाग गोपेश्वर के वन चेतना केन्द्र में स्कूली छात्र-छात्राओं को Snow Leopard के विषय तथा Snow Leopard के बचाव हेतु Eco-System के संबंध में उप प्रभागीय वनाधिकारी मोहन सिंह द्वारा विस्तृत जानकारी दी गयी।
इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी सर्वेश कुमार द्वारा भी स्कूली छात्र-छात्राओं एवं कर्मचारियों को विभिन्न प्रकार की जानकारी दी गयी। साथ ही अनुराग जुयाल वन क्षेत्राधिकारी अलकनन्दा भूमि संरक्षण वन प्रभाग गोपेश्वर द्वारा भी अपने विचार व्यक्त किये गये।

1


