4 August 2023 Rashiphal: जानिए शुक्रवार 4 अगस्त को कैसा रहेगा आपका राशिफल - Mukhyadhara

4 August 2023 Rashiphal: जानिए शुक्रवार 4 अगस्त को कैसा रहेगा आपका राशिफल

admin
Rashiphal. 1

4 August 2023 Rashiphal: जानिए शुक्रवार 4 अगस्त को कैसा रहेगा आपका राशिफल

दिनांक:- 04 अगस्त 2023

🌺 आज का पंचांग 🌺

  • दिन:- शुक्रवार
  • युगाब्दः- 5125
  • विक्रम संवत- 2080
  • शक संवत -1945
  • अयन – दक्षिणायण (याम्यायण)
  • गोल – सौम्यायण (उत्तर गोल)
  • ऋतु – वर्षा
  • काल (राहु)- पश्चिम दिशा
  • मास – अधिक श्रावण
  • पक्ष – कृष्ण पक्ष
  • तिथि- तृतीया
  • नक्षत्र – शतभिषा
  • योग – शोभन
  • करण- वणिज
  • दिशा शूल- पश्चिम दिशा में
  • 🌞सूर्योदय:- 5:26
  • 🌞पाक्षिक सूर्य— आश्लेषा नक्षत्र में
  • 🌺आज (4 August 2023 Rashiphal)का व्रत व विशेष:- श्रीगणेश चतुर्थी (चौठ) व्रत च.उ. रा. 8:55 एवं पंचक (भदवा) सम्पत्ति सोमवार प्रातः 7:55 ।
  • 🌹आने वाला व्रत:- श्रीगणेश चतुर्थी (चौठ) व्रत – शुक्रवार।
  • 🌻🌸 सांस्कृतिक कोश🌸🌻
  • नकुल की पत्नी का नाम करेणुमती था।
  • 🌚 राहु काल:- दिन के 10:25 से 12:04 बजे तक।

🌺🌼आज का सुविचार🌼🌺

किसी का सेवा कर उसे गिनना सेवा के महत्व व फल को कम करना है।

4 अगस्त राशिफल (4 August 2023 Rashiphal)

मेष

आज का दिन आपका कुछ परेशानियों से भरा रहेगा। आप किसी कार्य को लेकर चिंतित रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय नुकसान हो सकता है। अपने पार्टनर से सतर्क रहें नहीं तो व्यापार-व्यवसाय में बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। वाणी पर संयम रखें। परिवार में कोई दुखद समाचार प्राप्त होगा।

वृषभ

आज आप कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं तो कर सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। कोई बड़ी पार्टनरशिप होने से आपको व्यापार में बड़ा लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पैतृक संपत्ति में आज आपको अधिकार मिल सकता है।

मिथुन

आज आप किसी कार्य को लेकर बाहर की यात्रा कर सकते हैं। यात्रा आदि में अपने सामान की हिफाजत करें। स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशानियां सामने आ सकती हैं। मौसमी बीमारियों की चपेट में आप और आपका परिवार आ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ा निवेश करने से आज बचें। परिवार में पत्नी और बच्चों से झगड़ा हो सकता है।

कर्क

पत्नी और बच्चों को लेकर आज आप परिवार में कोई बड़ा डिसीजन ले सकते हैं। बच्चों की शिक्षा आदि के लिए आज अपना घर चेंज कर सकते हैं। स्वास्थ्य में लाभ होगा। पत्नी से मनमुटाव दूर हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय में कोई नया पार्टनर आज आपसे मिल सकता है। कोई बड़ा कार्य शुरू कर सकते हैं। परिवार में किसी नए व्यक्ति का आगमन होगा।

सिंह

आज (4 August 2023 Rashiphal) आप किसी पुराने मित्र से मिल सकते हैं, जिस कारण मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर परिवार में कुछ परेशानियां महसूस होगी। व्यापार-व्यवसाय में सहयोगी लोगों से वाद-विवाद हो सकता है। जिस कारण व्यापार में नुकसान की संभावना है। परिवार में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी बरतें।

कन्या

आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आप अध्यात्म की ओर झुके दिखाई देंगे। घर में कोई मांगलिक कार्य योग बन सकता है। आज आपका कोई रुका हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। साथ ही किसी नए कार्य का शुभारंभ आज पार्टनर के साथ कर सकते हैं। परिवार में माहौल शानदार रहेगा। आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी।

तुला

आप जिस कार्य के लिए बहुत दिन से प्रयासरत हैं। आज आपका वह कार्य पूर्ण होता दिखाई देगा, जिस कारण मन प्रसन्न होगा। आप किसी कार्य विशेष के लिए अपने मित्रों रिश्तेदारों से सहयोग मांग सकते हैं। आज अपनी वाणी पर संयम रखें, नहीं तो आप का बनता हुआ कार्य बिगड़ सकता है। परिवार के लोगों में कुछ बातों को लेकर मतभेद होंगे।

वृश्चिक

आज अपने परिवार के साथ बाहर जा सकते हैं। परिवार के लोगों के साथ आज का समय अच्छा बीतेगा। आज कोई बड़े काम का ऑफर भी मिल सकता है, जिस कारण घर में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। नौकरी आदि में अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। परिवार में कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा।

धनु

आज आप कोई बड़ा काम शुरू ना करें नहीं तो हानि का सामना करना पड़ सकता है। विशेषकर कर्ज से बचें। स्वास्थ्य को लेकर कुछ समस्याएं उत्पन्न होंगी। पत्नी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार में सहयोगी लोगों का साथ छोड़ने से धन हानि होगी। परिवार में कोई नया मेहमान आएगा।

मकर

आज आप कुछ बातों को लेकर मानसिक तौर से दबाव महसूस करेंगे। आप किसी कार्य के पूर्ण होने के लिए अत्यधिक परिश्रम करेंगे, परंतु उसमें सफलता मिलना थोड़ा कठिन होगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। परिवार में वाद-विवाद से दूर रहें। बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कुंभ

आज आप किसी परिचित के व्यवहार के कारण दुखी हो सकते हैं। हो सकता है आप पर कोई झूठा आरोप-प्रत्यारोप लगाया जाए। जिस कारण आपकी छवि पर असर पड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में अपने मित्रों आदि से बड़ा सहयोग मिल सकता है, जिस कारण आपके गिरे हुए व्यापार में लाभ होगा। परिवार में संपत्ति आदि के विवाद के कारण मन अशांत रहेगा।

मीन

आज आप अपने मित्रों व साथियों के साथ किसी धार्मिक यात्रा आदि पर जा सकते हैं। अपने सामान आदि की रक्षा करें। नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। स्वास्थ्य को लेकर खान-पान पर ध्यान रखें। व्यापार-व्यवसाय में किसी नए काम की शुरुआत की योजना बन सकती है। नौकरी वर्ग में अधिकारियों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। परिवार में ससुराल पक्ष से मनमुटाव हो सकता है।

Next Post

Landslide in Gaurikund: गौरीकुंड में पहाड़ी से भूस्खलन होने से कई लोग लापता, रेस्क्यू टीमें सर्च अभियान में जुटी

Landslide in Gaurikund: गौरीकुंड में पहाड़ी से भूस्खलन होने से कई लोग लापता, रेस्क्यू टीमें सर्च अभियान में जुटी रुद्रप्रयाग/मुख्यधारा जनपद रुद्रप्रयाग में आपदा की खबर सामने आ रही है, जहां गौरीकुंड में भूस्खलन (Landslide in Gaurikund) होने से 10 […]
Landslide in Gaurikund

यह भी पढ़े