जानिए आज सोमवार 11 सितम्बर को कैसा रहेगा आपका राशिफल (11 September 2023 Rashiphal) - Mukhyadhara

जानिए आज सोमवार 11 सितम्बर को कैसा रहेगा आपका राशिफल (11 September 2023 Rashiphal)

admin
Rashiphal 3

जानिए आज सोमवार 11 सितम्बर को कैसा रहेगा आपका राशिफल (11 September 2023 Rashiphal)

🌺 आज का पंचांग 🌺

  • दिन:- सोमवार
  • युगाब्दः- 5125
  • विक्रम संवत- 2080
  • शक संवत -1945
  • अयन – दक्षिणायण (याम्यायण)
  • गोल – सौम्यायण (उत्तर गोल)
  • ऋतु – वर्षा
  • काल (राहु)- उत्तर दिशा
  • मास – भाद्रपद
  • पक्ष – कृष्ण पक्ष
  • तिथि- द्वादशी
  • नक्षत्र – पुष्य
  • योग – परिघ
  • करण- कौलव
  • दिशा शूल- पूर्व दिशा में
  • 🌞सूर्योदय:- 5:42
  • 🌑सूर्यास्त:- 6:07
  • 🌞पाक्षिक सूर्य— पू.फा. नक्षत्र में ।
  • 🏵️आज का व्रत व विशेष:- एकादशी व्रत पारण – कुष्माण्डेन ।
  • 🌹आने वाला व्रत व विशेष:- त्रयोदशी व्रत -मंगलवार व कुशी अमावस्या- गुरुवार ।
  • 🌻🌸 सांस्कृतिक कोश🌸🌻
  • पाण्डवों के वनवास काल में श्रीकृष्ण के रानी सत्यभामा द्रौपदी से जाकर मिली थी ।
  • 🌚 राहु काल:- प्रातः के 7:15 से 8:48 बजे तक ।

🌺🌼आज का सुविचार🌼🌺

जीवन में सबसे अच्छा और सच्चा साथी आत्मविश्वास होता है ।

11 सितंबर का राशिफल

मेष

आज का दिन आपका भागदौड़ से भरा रहेगा। व्यर्थ के कार्य में आप उलझे रहेंगे। आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में हानी हो सकती है। परिवार में आपसी मतभेद बढ़ेंगे। संपत्ति विवाद उभर कर सामने आएगा। वाणी पर संयम रखें व वाद-विवाद से दूर रहें।

वृषभ

आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य का योग बनेंगे। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। किसी बात को लेकर परिवार में मतभेद की स्थिति निर्मित होगी।

मिथुन

आज के दिन आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। स्वास्थ ठीक रहेगा व व्यापार-व्यवसाय ने आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्यों के योग बनेंगे। कोई नया वाहन या मकान आदि आज खरीद सकते हैं।

कर्क

आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा व पत्नी से चल रहे हैं मतभेद दूर होंगे। व्यापार-व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। किसी विशेष व्यक्ति के संपर्क से कोई बड़ा कार्य आपको आज मिल सकता है। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। कोई सुखद समाचार परिवार में प्राप्त होगा।

सिंह

आज आप लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। व्यापार-व्यवसाय में पार्टनर से धोखा मिल सकता है। कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं, उसमें व्यवधान आएगा। परिवार में लोग आपके विरोध में आ सकते हैं। पुत्र या भाई से मतभेद बढ़ सकता है।

कन्या

आज आपका मन अशांत रहेगा। कोई अज्ञात भय मन में बना रहेगा। परिवार में किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में घाटा उठाना पड़ सकता है। किसी अपने के व्यवहार से आप परेशान हो सकते हैं। परिवार में माहौल आपके विपरीत रहेगा।

तुला

आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा। आपके स्वास्थ्य में लाभ होगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार के साथ संबंध मधुर होंगे। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। कोई नया कार्य पार्टनरशिप में शुरू कर सकते हैं। पत्नी व बच्चों के साथ आज आपका समय अच्छा बीतने वाला है।

वृश्चिक

आज का दिन आपके लिए सफलता से भरा रहेगा। नौकरी आदि का प्रयास कर रहे हैं तो आज सफल होंगे। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। परिवार में माता-पिता के स्वास्थ्य में लाभ होगा। आप कोई नया वाहन या मकान खरीद सकते हैं। वाद-विवाद से दूर रहें।

धनु

आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। कोई नया वाहन या मकान आदि खरीद सकते हैं। नए कार्य के विषय में यदि सोच रहे हैं तो वह कार्य आपका आज शुरू होगा। अपने मित्रों व संबंधियों से लाभ प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार में संबंध मधुर होंगे और मतभेद समाप्त होंगे।

मकर

आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर परेशान हो सकते हैं। स्वास्थ्य के कारण आर्थिक स्थिति से आपको जूझना पड़ेगा। परिवार में कोई अप्रिय घटना घट सकती है। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा रिस्क आज ना लें। अपरिचित व्यक्ति को बड़ी धनराशि उधार के रूप में ना दें। व्यापार में घाटा लग सकता है। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर मतभेद की स्थिति निर्मित होगी। पत्नी से अनबन हो सकती है।

कुंभ

आज का दिन परेशानियों से भरा रहेगा। आज कोर्ट कचहरी आदि के विवाद में फंस सकते हैं। आपका कोई व्यापार में बड़ा नुकसान हो सकता है। विरोधी वर्ग आपके प्रति षड्यंत्र रच सकते हैं। कोई बड़ा निवेश आज व्यापार में ना करें और स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार में पत्नी से मतभेद बढ़ सकते हैं। वाणी पर संयम रखें और वाद-विवाद से दूर रहें।

मीन

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप किसी बड़ी समस्या से मुक्त हो सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामले में विजय प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय में लाभ मिलेगा। रिश्तेदार व मित्रों का आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। आज आपका रुका हुआ धन आपको मिल सकता है। परिवार में मांगलिक कार्यों के योग बनेंगे। आप किसी धार्मिक आयोजन में परिवार सहित सम्मिलित हो सकते हैं।

Next Post

चम्पावत जिले के मूल निवासी डॉ. शैलेश खर्कवाल (Dr. Shailesh Kharkwal) एक प्रतिष्ठित जल वैज्ञानिक

चम्पावत जिले के मूल निवासी डॉ. शैलेश खर्कवाल (Dr. Shailesh Kharkwal) एक प्रतिष्ठित जल वैज्ञानिक डॉ० हरीश चन्द्र अन्डोला देशभर को पानी पिलाने वाला उत्तराखंड राज्य जल प्रबंधन में सबसे पीछे चल रहा है। जल संरक्षण के मामले फिसड्डी साबित […]
c 1 2

यह भी पढ़े