बड़ी खबर : आज चार कोरोना पॉजीटिव। उत्तराखंड में अब 96 पहुंचा आंकड़ा - Mukhyadhara

बड़ी खबर : आज चार कोरोना पॉजीटिव। उत्तराखंड में अब 96 पहुंचा आंकड़ा

admin 1
corona 1 1

देहरादून। आज प्रदेश में अलग-अलग स्थानों से चार कोरोना पॉजीटिव सामने आए हैं। इस प्रकार अब प्रदेश में कोरोना आंकड़ा 96 पहुंच गया है।
हैल्थ बुलेटिन के अनुसार अब तक कुल 11908 लोगों के सेंपल लिए गए, जिनमें से 11812 सेंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इनमें 96 लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है।
आज कुल चार मरीज सामने आए हैं, जिनमें उत्तरकाशी जनपद से एक २३ साल का युवक है। वह गुडग़ांव हरियाणा से लौटा था। उसकी एम्स में पॉजीटिव रिपोर्ट आई है।
इसके अलावा नैनीताल के हल्द्वानी में 20 साल की युवती संक्रमित पाई गई। वह दिल्ली से लौटी है।
देहरादून जनपद से आज दो मामले सामने आए, जिनमें से 35 वर्षीय युवक मुंबई से लौटा है। इसके अलावा आज सुबह एक देहरादून बसंत विहार की महिला भी संक्रमित पाई गई है। वह महाराष्ट्र से लौटी है।

20200518 195236

यह भी पढ़ें : लॉकडाउन-4, अब उत्तराखंड में कोई रेड जोन नहीं। जानिए आपका जिला कौन से जोन में है और क्या है रियायतें

Next Post

एक्सक्लूसिव: डीएफओ बी.के. सिंह से डीएम ने किया जवाब तलब। प्रशासन को गुमराह करने और मिथ्या सूचना देने का आरोप

मुख्यधारा ब्यूरो टिहरी। टिहरी डैम वन प्रभाग के प्रभागीय अधिकारी बीके सिंह को टिहरी के जिलाधिकारी ने जिला प्रशासन को गुमराह किए जाने का प्रयास और मिथ्या सूचना देने के आरोप में 2 दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है। […]
van

यह भी पढ़े