7 May 2023 Rashiphal: जानिए कैसा रहेगा रविवार 7 मई 2023 का राशिफल - Mukhyadhara

7 May 2023 Rashiphal: जानिए कैसा रहेगा रविवार 7 मई 2023 का राशिफल

admin
Rashiphal

7 May 2023 Rashiphal: जानिए कैसा रहेगा रविवार 7 मई 2023 का राशिफल

दिनांक:- 07 मई 2023

🌺 आज का पंचांग 🌺

  • दिन:-रविवार
  • युगाब्दः- 5125
  • विक्रम संवत- 2080
  • शक संवत -1945
  • अयन – सौम्यायण (उत्तरायण)
  • गोल – सौम्यायण (उत्तर गोल)
  • ऋतु – वसन्त
  • काल (राहु)- दक्षिण दिशा
  • मास – ज्येष्ठ
  • पक्ष – कृष्ण पक्ष
  • तिथि- द्वितीया
  • नक्षत्र – अनुराधा
  • योग – वरीयान
  • करण- तैतिल
  • दिशा शूल- पश्चिम दिशा में
  • 🌞सूर्योदय:- 5:21
  • 🌞पाक्षिक सूर्य— भरणी नक्षत्र में
  • 🌹आनेवाला व्रत व विशेष:- श्रीगणेश चतुर्थी (चौठ) व्रत- मंगल ।
  • 🌻🌸 सांस्कृतिक कोश🌸🌻
  • गांधारी का बचपन का नाम शुम्भ्रा था।
  • 🌓अर्धप्रहरा:- (दिन के) दिन के 10:23 से 1:40 बजे तक।
  • 🌚 राहु काल:- दिन के 4:52 से 6:31 बजे तक ।

🌺🌼 आज का सुविचार🌼🌺

यदि कड़ी मेहनत आपका हथियार है तो सफलता आपकी गुलाम हो जायेगी।

7 मई का राशिफल

मेष राशि :

आज का दिन कुछ नए बदलाव लाने वाला हो सकता है। आज आपका मन साधारण और पुण्य कार्यों को छोड़कर बदलावों की ओर आकर्षित हो सकता है। संतान पक्ष से कोई निराशाजनक समाचार प्राप्त हो सकता है, लेकिन शाम के समय कोई रुका हुआ कार्य बनने की संभावना है, जिससे मन में प्रसन्नता रहेगी। व्यावसायिक सहयोगी आपसे सलाह और मार्गदर्शन लेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आज आपको अपने जीवनसाथी से सम्मान मिलेगा और पारिवारिक धन में वृद्धि होगी। आज आपको अपने पिता के स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहना होगा क्योंकि इसमें गिरावट आ सकती है।

वृषभ राशि :

आज राजनीतिक दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे और लोगों का सहयोग मिलने से मन में प्रसन्नता रहेगी। शासन सत्ता का भरपूर लाभ मिलेगा और किसी सरकारी योजना का लाभ मिल सकता है। भीड़ भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और आय के स्रोत बढ़ेंगे। अचानक किसी काम से आपकी दिनचर्या बदल सकती है। आज व्यस्तता के बीच आप प्रेम जीवन के लिए समय निकाल पाएंगे। इससे लाइफ पार्टनर खुश नजर आएगा। शिक्षा में आ रही रुकावट दूर होगी और उच्च शिक्षा का मार्ग प्रशस्त होगा।

मिथुन राशि :

दिन कार्यक्षेत्र में बेहतर तरीके से बीतेगा। कार्यक्षेत्र में भी आज आपको अपने वरिष्ठों का पूरा सहयोग मिलेगा और सहकर्मी भी आपकी सलाह से काम करेंगे, जिससे मन में प्रसन्नता रहेगी। यदि आज आपको कोई फैसला लेना है तो सोच समझकर लें क्योंकि आज आपकी निर्णय लेने की क्षमता काफी मजबूत रहेगी। आज आपको वही काम करना चाहिए जिसके पूरे होने की उम्मीद है। आज काम के बीच में आपको आराम करने का भी मौका मिलेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में आज कुछ गिरावट आ सकती है, इसलिए सावधान रहें। अगर किसी को पैसे उधार दिए हैं तो आज वह वापस मिल सकते हैं।

कर्क राशि :

आज का दिन इच्छा के अनुसार बीतेगा और आज ऑफिस में आपके विचारों के अनुसार माहौल बनेगा। भाई बहनों के साथ अच्छा समय बीतेगा। लव लाइफ में नई ऊर्जा का संचार होगा। शाम को किसी शुभ कार्य में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। आज आप खाली समय में घर के सारे अधूरे काम पूरे कर सकते हैं और कुछ खरीदारी भी कर सकते हैं, लेकिन आपको अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलना होगा, नहीं तो आने वाले समय में आपकी आर्थिक स्थिति डांवाडोल हो सकती है। विद्यार्थियों की शिक्षा में आ रही रुकावटें समाप्त होंगी।

सिंह राशि :

आज का दिन हर मामले में सावधानी से बिताना चाहिए। नौकरी में आपके शत्रु भी आपके सामने शुभचिंतक बनेंगे, लेकिन आपके पीछे खलल पैदा कर सकते हैं। आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा लेकिन व्यस्तता के बीच आप अपने जीवनसाथी के लिए समय निकाल पाएंगे जिससे जीवनसाथी खुश नजर आएंगे। विद्यार्थी एकाग्रता के साथ अपनी पढ़ाई करें। यदि आप कोई नई संपत्ति खरीदने की योजना बना रहे हैं तो उसके लिए दिन शुभ रहेगा। शाम का समय आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ बिताएंगे।

कन्या राशि :

आज अनुकूल नहीं है। आज व्यापार में की गई मेहनत का फल न मिलने पर आप निराश नजर आएंगे, लेकिन आपको अपनी वाणी और व्यवहार दोनों में संयम और सावधानी बरतनी होगी। व्यापार में जब भी लाभ की संभावना बनेगी तभी कुछ रुकावटें आएंगी इसलिए किसी को उधार देने से बचें। शाम को दोस्तों के सहयोग से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज अपने आसपास के लोगों से टकराव की स्थिति न आने दें।

तुला राशि :

आज साथ दे रही है। यदि कार्यक्षेत्र में कोई विवाद चल रहा था तो आज उसका समाधान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आज आप कुछ नए प्रोजेक्ट पर भी काम कर सकते हैं, जिसका भविष्य में आपको भरपूर लाभ मिलेगा। जमीन-जायदाद के मामले में कुछ जरूरी कागजात के गुम होने की वजह से आज कुछ परेशानी हो सकती है, इसलिए सावधान रहें। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव रहेगा, फिर भी आपको अपने प्रतिस्पर्धियों से अधिक लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आज संतान को शुभ कर्म करते देख मन में प्रसन्नता की अनुभूति होगी।

वृश्चिक राशि :

आज अपने ही घर में विरोध का सामना करना पड़ सकता है। आज परिवार के लोग आपकी टालमटोल की नीति से नाराज हो सकते हैं, लेकिन आपको अपने सभी कामों को पूरा करने के लिए समय निकालना होगा। आज के दिन आपके अंदर धार्मिक भावनाओं का उदय होगा, जिससे आप कुछ समय पूजा-पाठ में बिताएंगे। यदि आप नौकरी और व्यवसाय में कुछ नवीनता ला सकते हैं तो आगे चलकर आपको इसका लाभ मिलेगा और कार्य में नई जान आ जाएगी। आज किसी बाहरी व्यक्ति से आपकी कहासुनी हो सकती है लेकिन अनावश्यक विवादों में न पड़ें। शाम का समय आप अपने परिवार के साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे।

धनु राशि :

आज स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। पहले से खराब चल रही सेहत और बिगड़ सकती है, इसलिए तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। कार्यक्षेत्र में भी आज काम करते समय सावधान और सतर्क रहें क्योंकि शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की हर संभव कोशिश करेंगे। अगर आप बैंक से कर्ज लेने की सोच रहे हैं तो उसके लिए दिन शुभ रहेगा। आज अगर आप पैसे कमाने के लिए पार्ट टाइम काम करने की सोच रहे हैं तो उसके लिए भी समय निकाल लेंगे। व्यापार में यदि कोई जोखिम उठाना पड़े तो अपने पिता की सलाह लेकर ही लें।

मकर राशि :

आप लोगों का दिन अनुकूल है और हर बाधा दूर होगी। यदि आपके भाई-बहन के विवाह में कोई समस्या आ रही थी तो वह आज समाप्त हो जाएगी, जिससे परिवार में खुशी की लहर दौड़ जाएगी। अगर आप पार्टनरशिप में कोई व्यापार कर रहे हैं तो उसमें आपको अच्छा खासा मुनाफा मिलेगा। संतान की शिक्षा से जुड़ा कोई फैसला आज आपको लेना पड़ सकता है। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को आज ईमानदारी से काम करना होगा और अपने निर्धारित नियमों का ध्यान रखना होगा। आज आपको घर के रोजमर्रा के काम निपटाने का अवसर मिलेगा, लेकिन आपको अपने आलस्य को छोड़ना होगा।

कुंभ राशि :

आप लोगों का दिन बहुत अनुकूल नहीं है। आज आपकी सेहत में कुछ परेशानी हो सकती है, इसलिए बाहर के खाने-पीने से परहेज करें क्योंकि पेट दर्द की शिकायत हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको जल्दबाजी में कोई काम नहीं करना चाहिए नहीं तो कोई गलती हो सकती है इसलिए सोच समझकर ही सब कुछ करें। परिवार के किसी सदस्य के व्यवहार के कारण शांत वातावरण अचानक से भंग हो सकता है। बाहर जाने से पहले अपनी सुरक्षा के पूरे इंतजाम कर लें। संतान के विवाह से संबंधित कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, इसमें जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।

मीन राशि :

दिन शुभ है। अगर आप अपने व्यापार में कोई जोखिम लेने की सोच रहे हैं तो उसके लिए दिन अच्छा रहेगा। इसमें आपको अपने भाई-बहनों का भी सहयोग प्राप्त होगा। आज आपके खर्चे अधिक होंगे, आमदनी कम होगी, फिर भी आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। आपके परिवार में चल रहा विवाद धैर्य और आपके नरम व्यवहार से सुलझ सकता है, इसलिए अपने गुस्से पर काबू रखें। अगर आज आप कोई बड़ा काम करना चाहते हैं तो अपने परिजनों की सलाह जरूर लें, इसमें आपको सफलता मिलेगी।

Next Post

ब्रेकिंग: यहां इंस्पेक्टर व सब इंस्पेक्टर के हुए तबादले (transferred)

ब्रेकिंग: यहां इंस्पेक्टर व सब इंस्पेक्टर के हुए तबादले (transferred) अल्मोड़ा/मुख्यधारा अल्मोड़ा जिले में पुलिस निरीक्षकों एवं उप निरीक्षकों की तबादले कर दिए गए हैं इस संबंध में आदेश जारी किया गया है आदेश के अनुसार आधा दर्जन निरीक्षक एवं […]

यह भी पढ़े