Image

ऋषिकेश : दिनेश चंद्र मास्टरजी के चुनावी बंकर को मजबूत करने पूर्व सैनिकों ने सँभाला मोर्चा

admin
Screenshot 20250103 091740 Samsung Internet

97 वर्षीय पूर्व सैनिक की हुंकार से ऋषिकेश की राजनीति में नया भूचाल

ऋषिकेश/मुख्यधारा

रात के दस बजे देवप्रयाग की ठिठुरती ठंड से ऋषिकेश के सियासी पारे को सातवें आसमान पर पहुँचाते हुए वयोवृद्ध गौरव सेनानी रणाकोटी की कड़क आवाज़ देवप्रयाग की पहाड़ियों को चीरते हुये ऋषिकेश के गौरव सेनानियों तक पहुँच चुकी है।

पूर्व सैनिकों ने मास्टर जी के पक्ष में चुनावी बंकरों को मजबूत करते हुए विपक्षी किलों को ध्वस्त करने के लिये मोर्चा सँभाल लिया है। जिस तरह सैनिक युद्ध का बिगुल बजने के बाद विजयश्री के बाद ही बैरकों में लौटते हैं, उसी तरह गढ़वाल के लाल दिनेश चंद्र मास्टर जी के चुनावी शंखनाद को निर्णायक मोड़ तक पहुँचाने के बाद ही हम सब घर लौटेंगे। पहाड़ियों की अस्मिता का सवाल बना ये चुनाव पूरी शिद्दत व मजबूती के साथ लड़ा जायेगा।

 

Next Post

मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास परिसर में किया ट्यूलिप बल्ब का रोपण

मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास परिसर में किया ट्यूलिप बल्ब का रोपण देहरादून/मुख्यधारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास परिसर में अपने पारिवारिक सदस्यों संग विभिन्न प्रजातियों के ट्यूलिप बल्ब का रोपण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि […]
d 1 6

यह भी पढ़े