Header banner

पटना में नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री पुष्कर धामी

admin
FB IMG 1763655926113
  • पटना में नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री पुष्कर धामी

पटना/देहरादून, मुख्यधारा

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी आज बिहार के गाँधी मैदान, पटना में आयोजित बिहार की नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में प्रतिभाग करने पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री एवं मंत्रिपरिषद के सदस्यों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

FB IMG 1763655942890

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि बिहार और उत्तराखंड के बीच ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सामाजिक संबंध रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई सरकार के नेतृत्व में बिहार राज्य नई ऊर्जा और संकल्प के साथ विकास की नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा।

FB IMG 1763655950875

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री धामी ने देशभर से पहुंचे विभिन्न राज्यों के गणमान्य नेताओं से भी शिष्टाचार भेंट की और उनसे राष्ट्रीय विकास, सुशासन तथा समन्वित प्रगतिशील नीतियों पर विचार-विमर्श किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री धामी ने बिहार के जनता जनार्दन के उज्ज्वल भविष्य, राज्य की निरंतर प्रगति और नवगठित सरकार के सफल कार्यकाल की शुभकामनायें प्रेषित कीं।

Next Post

देश के प्रथम गांव माणा पहुंचे ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी, सेना के जवानों और ग्रामीणों से की मुलाकात

देश के प्रथम गांव माणा पहुंचे ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी सेना के जवानों और ग्रामीणों से की मुलाकात माणा बाजार में मंत्री गणेश जोशी ने स्थानीय उत्पादों की खरीददारी डिजिटल पेमेंट के माध्यम से भुगतान कर डिजिटल लेनदेन को […]
IMG 20251120 WA0009

यह भी पढ़े