बड़ी खबर: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल(ganesh godiyal) बोले: शायद हम जनता को भाजपा सरकार की हकीकत नहीं समझा पाए। देखें पूरा video - Mukhyadhara

बड़ी खबर: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल(ganesh godiyal) बोले: शायद हम जनता को भाजपा सरकार की हकीकत नहीं समझा पाए। देखें पूरा video

admin
congress pc
मुख्यधारा/देहरादून
विधानसभा चुनाव 2022 में मिली करारी शिकस्त के बाद पहली बाद देहरादून स्थित कांग्रेस भवन में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल (ganesh godiyal) ने प्रैसवार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस को मिली हार की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि शायद हम प्रदेश की जनता को भाजपा सरकार की हकीकत को नहीं समझा पाए।
वीडियो: 

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल (ganesh godiyal) ने कांग्रेस की हार पर खेद जताते हुए कहा कि जनता का आदेश वे स्वीकार करते हैं। गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर विधानसभा चुनाव लड़ा, किंतु नतीजे हमारे पक्ष में नहीं आए। उन्होंने कहा कि इस हार को हमारे वरिष्ठ नेता हरीश रावत पहले ही स्वीकार करते हुए इसकी जिम्मेदारी ले चुके हैं और मैं भी स्वयं उनके साथ जोड़ता हूं।
गोदियाल (ganesh godiyal) ने कहा कि इस बार लग रहा था कि जनता प्रदेश में परिवर्तन चाहती है, किंतु परिणाम तमाम सर्वे के विपरीत आए, जिसका हम सभी आत्ममंथन करेंगे। उन्होंने कहा कि मैं केवल इतना कह सकता हूं कि जनता के पाए इस वक्त एक सुनहरा अवसर था, किंतु ये मौका जनता के हाथ से अब चला गया है ऐसे में अब और इंतजार करना पड़ेगे। उन्होंने कहा कि हमारे पक्ष में जनादेश मिलता तो हमने प्रदेश के लिए कई संकल्प लिए थे, जिन्हें पूरा करने के लिए हम तैयार थे, किंतु अब इंतजार करना पड़ेगा।
इस मौके पर मथुरा दत्त जोशी, जोत सिंह बिष्ट, राजीव महर्षि, गरिमा महरा दसौनी आदि मौजूद थे।
Next Post

बड़ी खबर: कांग्रेस विधायक हरीश धामी(mla harish dhami) को जान से मारने व उपचुनाव कराने की धमकी 

धारचूला/मुख्यधारा धारचूला से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां से नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायक हरीश धामी (mla harish dhami) को जान से मारने की धमकी दी गई है। धामी ने इस संबंध में पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड को शिकायत की है। […]
images 96

यह भी पढ़े