Image Image

सत्यों जल महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, हरीश रावत व कुंजवाल ने किया विभिन्न वर्गों का सम्मान

Mukhyadhara
IMG 20261026 WA0016 1
  • सत्यों जल महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, हरीश रावत व कुंजवाल ने किया विभिन्न वर्गों का सम्मान
  • कांग्रेस सरकार बनने पर आंगनबाड़ी, आशा और भोजन माताओं का मानदेय बढ़ाने का आश्वासन
  • 2027 में गोविंद सिंह कुंजवाल को जिताने की अपील

जागेश्वर/मुख्यधारा

जागेश्वर -अल्मोड़ा जिले की जागेश्वर विधानसभा के सत्यों में आयोजित जल महोत्सव में जनसैलाब उमड़ पड़ा। कार्यक्रम में पहुंचे उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने विभिन्न सामाजिक वर्गों के योगदान की सराहना करते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, भोजन माताओं, आशा कार्यकर्ताओं, स्वयं सहायता समूहों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, पूर्व सैनिकों और पंचायत प्रतिनिधियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

IMG 20261026 WA0018 IMG 20261026 WA0026

इस दौरान उन्होंने कांग्रेस की सरकार बनने पर मानदेय में वृद्धि करने और रुके हुए विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया। साथ ही 2027 के विधानसभा चुनाव में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल को विजयी बनाने की अपील की गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि हरीश रावत, विशिष्ट अतिथि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, अल्मोड़ा के विधायक मनोज तिवारी और कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की बड़ी भागीदारी रही।

आंगनबाड़ी, आशा कार्यकर्ताओं और भोजन माताओं को बताया समाज की रीढ़

सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए हरीश रावत ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता और भोजन माताएं सीमित संसाधनों के बावजूद समाज और प्रदेश की सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। ये सभी समाज की रीढ़ हैं और इनके योगदान को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। वहीं, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, पूर्व सैनिकों और पंचायत प्रतिनिधियों का योगदान भी सदैव सम्मान के योग्य है।

रावत ने कहा कि इन वर्गों के सम्मान, अधिकारों और हितों की रक्षा जरूरी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वर्ष 2027 में उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, भोजन माताओं और आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में वृद्धि के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं के समाधान और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने की बात भी कही।

IMG 20261026 WA0024

2027 में कुंजवाल को जिताने की अपील

आगामी विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए हरीश रावत ने जनता से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना, विकास कार्यों को गति देना और जनसमस्याओं का समाधान करना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर प्रदेश में रुके हुए विकास कार्यों को आगे बढ़ाने और जनहित से जुड़ी योजनाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम किया जाएगा।
अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर सरकार पर उठाए सवाल

कार्यक्रम के दौरान हरीश रावत ने अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर राज्य सरकार के रवैये पर नाराजगी जताई। उन्होंने मामले में जनता की भावनाओं और न्याय की अपेक्षाओं का मुद्दा उठाते हुए सरकार की भूमिका पर सवाल खड़े किए।

बड़ी संख्या में पहुंचे कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता

कार्यक्रम का संचालन संयोजक दीवान सतवाल ने किया। इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज, दीवान सिंह मेहरा, जयदीप रावत, राजेंद्र बाराकोटी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख पीतांबर पांडे, ब्लॉक अध्यक्ष अजय पाल, कालीराम, प्रशांत भैसोड़ा, दौलत रावत, ब्लॉक प्रमुख बहादुर सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि धौलादेवी पूरन सिंह बिष्ट, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मनोज रावत, ब्लॉक अध्यक्ष जागेश्वर देवेंद्र सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष जैती नारायण सिंह घानक, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष धौलादेवी महिपाल आर्य, एससी विभाग के जिलाध्यक्ष नवीन कांडपाल, कांग्रेस पीसीसी सदस्य गोपाल चौहान, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य डिम्पल बिष्ट, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश आर्य, ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष चंद्र प्रकाश जोशी, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीवान राम, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य रघुवीर सिंह, जिला पंचायत सदस्य रेखा देवी और कुंदन भंडारी सहित अनेक वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि और सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पूर्व सैनिकों, वीर नारियों, सैनिक परिवारों का सम्मान हमारा नैतिक दायित्व: महाराज

पूर्व सैनिकों, वीर नारियों, सैनिक परिवारों का सम्मान हमारा नैतिक दायित्व: महाराज कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नौगांवखाल में सी.एस.डी. कैंटीन का किया शुभारंभ मुख्यधारा ब्यूरो एकेश्वर (पौड़ी)। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा […]
IMG 20261026 WA0031

यह भी पढ़े