Image Image

विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी का भव्य स्वागत

Mukhyadhara
IMG 20261026 WA0022
  • विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी का भव्य स्वागत
  • गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत

चमोली/मुख्यधारा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सोमवार को विधानसभा सत्र में प्रतिभाग करने के लिए भराड़ीसैंण (गैरसैंण) आगमन के दौरान रुद्रप्रयाग एवं चमोली जनपद में जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने भव्य स्वागत किया।

IMG 20261026 WA0023 IMG 20261026 WA0016 IMG 20261026 WA0021

मुख्यमंत्री के रुद्रप्रयाग जनपद आगमन पर कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी एवं अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया।

चमोली जनपद आगमन पर विधायक अनिल नौटियाल, विधायक भूपाल राम टम्टा, जिलाधिकारी गौरव कुमार, पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार तथा मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

इस दौरान गौचर, कर्णप्रयाग, खेती सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर मुख्यमंत्री का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

मुख्यमंत्री ने आदिबद्री में स्थानीय दुकानों पर पहुंचकर लोगों और बच्चों से मुलाकात की तथा उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों से आत्मीय संवाद भी किया।

मुख्यमंत्री ने विभिन्न स्थानों पर लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए उनके स्नेह और आत्मीय स्वागत के लिए सभी का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सत्यों जल महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, हरीश रावत व कुंजवाल ने किया विभिन्न वर्गों का सम्मान

सत्यों जल महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, हरीश रावत व कुंजवाल ने किया विभिन्न वर्गों का सम्मान कांग्रेस सरकार बनने पर आंगनबाड़ी, आशा और भोजन माताओं का मानदेय बढ़ाने का आश्वासन 2027 में गोविंद सिंह कुंजवाल को जिताने की अपील जागेश्वर/मुख्यधारा […]
IMG 20261026 WA0016 1

यह भी पढ़े