पत्रकार मंजुल सिंह माजिला का आकस्मिक निधन, राष्ट्रीय खेलों की कर रहे थे कवरेज
खेल मंत्री ने दिया हरसंभव सहायता का आश्वाशन
देहरादून/मुख्यधारा
देहरादून से आज एक दुखद खबर सामने आई, जहां 38वें राष्ट्रीय खेलों की कवरेज करने के दौरान पत्रकार मंजुल सिंह माजिला का आकस्मिक निधन हो गया। इससे पत्रकार जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज देहरादून स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज में पत्रकार मंजुल सिंह माजिला कवरेज कर रहे थे। इसी दौरान अचानक दिल का दौरा पडऩे से उनका निधन हो गया। वह 48 साल के थे। मंजुल अपने पीछे पत्नी व दो पुत्रों को छोड़ गए।
मुख्यमंत्री धामी व डीजी सूचना ने किया दुःख व्यक्त
खेल मंत्री ने दिया हरसंभव सहायता का आश्वाशन
उत्तरांचल प्रेस क्लब सदस्य एवं वरिष्ठ कैमरामैन मंजूल सिंह मांजिला का आज सुबह रायपुर स्टेडियम में कवरेज के दौरान लगभग 8 बजे के करीब दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। इस दुःखद घटना की सूचना मिलते राजधानी के पत्रकारों सहित खेल मंत्री रेखा आर्या भी कोरोनेशन अस्पताल पहुंची।
सोमवार सुबह राष्ट्रीय खेलों की कवरेज कर रहे कैमरामैन मंजूल सिंह मांजिला को अचानक दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उन्हें तत्काल कोरोनेशन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उनका पोस्टमार्टम किया गया।
उत्तरांचल प्रेस क्लब अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह कंडारी ने खेल मंत्री से आग्रह किया कि राष्ट्रीय खेलों की कवरेज के दौरान अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए दिवंगत हुए मंजूल सिंह मांजिला के परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। खेल मंत्री रेखा आर्या ने भरोसा दिलाया कि खेल आयोजनों की रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकारों की सुरक्षा और कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए सरकार हरसंभव कदम उठाएगी।
उत्तरांचल प्रेस क्लब अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह कंडारी, महामंत्री सुरेन्द्र सिंह डसीला, कोषाध्यक्ष अनिल चन्दोला व कार्यकारिणी पदाधिकारियों/सदस्यों ने प्रेस क्लब परिवार की ओर से दिवंगत सदस्य मंजूल सिंह मंजिला के प्रति गहरा शोक व्यक्त किया। इसके साथ ही खेल मंत्री रेखा आर्या ने भी दिवंगत परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।
उत्तरांचल प्रेस क्लब अध्यक्ष ने बताया कि कल 11 फरवरी को मंजूल सिंह मांजिला का अंतिम संस्कार होगा और दिनांक 12 फरवरी, 2025 को दोपहर 1 बजे क्लब में दिवंगत आल्मा की शांति के लिए शोकसभा आयोजित की जाएगी।
इस दौरान कोरोनेशन अस्पताल में भारी संख्या में उत्तरांचल प्रेस क्लब के सदस्यों सहित राजधानी के विभिन्न पत्रकार और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
महेंद्र भट्ट ने जताया शोक
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने वरिष्ठ पत्रकार मंजुल माज़िला के आकस्मिक निधन पर शोक सांत्वना व्यक्त की है। कहा, उनका इस तरह असमय चले जाना उनके शुभचिंतकों एवं पत्रकारिकता जगत के लिए अपूर्णीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की कामना की है।
वहीं पीड़ित परिजनों को इस असीम दुख सहने की क्षमता प्रदान करने की प्रभु से प्रार्थना की है। वहीं विश्वास दिलाया कि सरकार एवं गैरसरकारी स्तर पर पीड़ित परिवार की अधिक से अधिक मदद की जाएगी।
भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने पत्रकार मंजुल माजिला के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उनके निधन को पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।
मंत्री गणेश जोशी ने जताया दुःख
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वरिष्ठ पत्रकार मंजुल माजिला के आकस्मिक निधन पर दुःख व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को दुःख की इस घड़ी धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।