Image

अनुसंधान को बेहतर करेगा एआई

admin
ai

अनुसंधान को बेहतर करेगा एआई

देहरादून/मुख्यधारा

ग्राफिक एरा में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय फैकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम में विशेषज्ञों ने एआई तकनीकों के माध्यम से अनुसंधान को नई दिशा देने पर जोर दिया।

ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में क्वालिटेटिव रिसर्च यूजिंग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर पांच दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय एफडीपी के समापन सत्र में मुख्य अतिथि सेल प्रेस जर्नल की संपादक डॉ. कनुधा शारदा ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आज शोध की दुनिया में क्रांति ला रहा है। इसके माध्यम से जटिल गुणात्मक डाटा का विश्लेषण अधिक प्रभावशाली तरीके से किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें : बड़ी खबर: अदालत ने अंकिता भंडारी हत्याकांड में तीनों दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा, जुर्माना भी लगाया

उन्होंने शोधकर्ताओं से कहा कि वे अपने अध्ययन में नवाचार और नई तकनीक को अपनाएं जिससे समाज को समस्याओं के ठोस समाधान मिल सकें। कार्यक्रम का आयोजन ग्राफिक एरा के डिपार्टमेंट आफ मैनेजमेंट स्टडीज ने भारतीय विश्वविद्यालय संघ के शैक्षणिक व प्रशासनिक विकास केंद्र के सहयोग से किया। कार्यक्रम में एचओडी डॉ. नवनीत रावत, संयोजक डॉ. आशुलेखा गुप्ता, डॉ.सोनल, शिक्षक- शिक्षिकाएं और पीएचडी स्कॉलर्स मौजूद रहे।

Next Post

पौड़ी गढ़वाल: विश्व पर्यावरण दिवस पर जिले में चलेंगे विशेष अभियान

पौड़ी गढ़वाल: विश्व पर्यावरण दिवस पर जिले में चलेंगे विशेष अभियान जिलाधिकारी ने दी पर्यावरण संरक्षण हेतु जनभागीदारी बढ़ाने के निर्देश पौड़ी/मुख्यधारा विश्व पर्यावरण दिवस (05 जून) के सफल आयोजन हेतु जिलाधिकारी पौड़ी ने जिला कार्यालय स्थित एनआईसी कक्ष में […]
pa 1 11

यह भी पढ़े