बड़कोट, उत्तरकाशी में डी.एल.एड. प्रथम सेमेस्टर के प्रशिक्षुओं को तीन दिवसीय संगीत कार्यशाला आयोजित
बड़कोट/मुख्यधारा
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बड़कोट, उत्तरकाशी में डी.एल.एड. प्रथम सेमेस्टर के प्रशिक्षुओं हेतु तीन दिवसीय संगीत कार्यशाला का शुभारम्भ किया गया।
कार्यशाला में मुख्य संदर्भदाता के रूप में मनोज चंद्र पाठक, सहायक अध्यापक आदर्श रा.इ.का. लैंसडाउन,पौड़ी गढ़वाल एवं रूबी गौतम सारस्वत सहायक अध्यापिका रा.बा.इ.का. बड़कोट,उत्तरकाशी द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ सरस्वती पूजन एवं द्वीप प्रज्वलन कर किया गया।
मुख्य संदर्भदाता द्वारा संगीत का शिक्षा में उपयोग तथा इसकी अलौकिक संरचना पर विवेचना की गई। तत्पश्चात संगीत के विभिन्न विषयों के साथ समावेशन पर चर्चा की गई। कार्यशाला के प्रथम दिन विभिन्न लोकगीतों,प्रार्थनाओं एवं वाद्य यंत्रों के संचालन की जानकारी प्रशिक्षुओं को दी गई।
इस कार्यशाला के दौरान हेमू बिष्ट, बबीता सजवाण, संगीता रावत, अरविंद चौहान, डॉ॰ सुबोध सिंह बिष्ट, मो. अरशद अंसारी एवं शांति रतूड़ी आदि उपस्थित रहे।


