सिंगटाली पुल स्वीकृति के लिए सीएम का आभार जताया

admin
y

सिंगटाली पुल स्वीकृति के लिए सीएम का आभार जताया

देहरादून/मुख्यधारा

सिंगटाली मोटर पुल संघर्ष समिति ने विधायक यमकेश्वर रेनु बिष्ट के नेतृत्व में सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर पुल निर्माण के लिए वित्तीय स्वीकृति प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया है।

समिति ने कहा है कि गढ़वाल – कुमाऊं को जोड़ने वाला यह पुल 20 सालों से लंबित था। अब मुख्यमंत्री ने पुल निर्माण के लिए 57 करोड़ रुपए स्वीकृत कर दिए हैं। इससे क्षेत्र में विकास के नए द्वार खुलने की उम्मीद जगी है।

समिति ने मुख्यमंत्री से शीघ्र पुल निर्माण के लिए भूमि पूजन भी करने का अनुरोध किया है।

इस मौके पर समिति के अध्यक्ष उदय सिंह नेगी, श्री शिवदयाल सिंह, जगमोहन सिंह, प्रशांत मैठाणी, धर्म सिंह, उमेद सिंह, शिव चरण सिंह, हर्ष वर्धन बड़थ्वाल, स्वयंबर बड़थ्वाल, गिरीश बड़थ्वाल, सुनील बिष्ट, अंजू बिष्ट, राजीव बिष्ट, दीपक ग्वाड़ी, रामेश्वर राणा, प्रमोद बड़थ्वाल, देवेंद्र असवाल, मनमोहन तड़ियाल, विनोद कुमार आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।

IMG 20250904 WA0080 IMG 20250904 WA0081 IMG 20250904 WA0082

Next Post

थलीसैंण: वन विभाग के अधिकारियों को दिये भालू को आदमखोर घोषित करने निर्देश

थलीसैंण: वन विभाग के अधिकारियों को दिये भालू को आदमखोर घोषित करने निर्देश भालू के आतंक से ग्रामीणों को शीघ्र मिलेगी निजात: डॉ धन सिंह रावत देहरादून/मुख्यधारा श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के थलीसैंण विकासखण्ड में कई गांवों में भालू ने आतंक […]
bh

यह भी पढ़े