नेहरू कालोनी स्थित विवेकानंद पार्क में शुक्रवार 31 अक्टूबर की सायं लोक पर्व इगास (Igas) कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सुरमयी सांस्कृतिक संध्या ने जहां नेहरू कालोनी में पारंपरिक लोक पर्व की छठा बिखेरी, वहीं पारंपरिक भैलो खेलते हुए देखकर स्थानीय निवासियों को अपनी लोक संस्कृति व मूल जड़ों की याद भी ताजी हो गई।
लोक पर्व इगास कार्यक्रम नेहरू कालोनी वार्ड 57 के युवा पार्षद विवेक कोठारी (डिम्पी) आयोजित कराया। जो नेहरू कालोनी जन कल्याण समिति के बैनर तले धूमधाम से मनाया गया।
इस मौके पर लोक गायक गजेंद्र राणा, दर्शन फरस्वाण व जीत सिंह ने अपने गढ़वाली गीतों से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया, वहीं पौड़ी गढ़वाल के प्रसिद्ध हास्य कलाकार संदीप छिलबट ने अपनी हास्य कला से कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को हंसी से लोट-पोट कर दिया।
इस दौरान जन कल्याण समिति के समस्त पदाधिकारियों ने क्षेत्रवासियों को इगास की शुभकामनाएं दी।
पार्षद विवेक कोठारी ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी सहयोगियों व क्षेत्रवासियों का आभार जताया और सभी को इस पावन पर्व की शुभकामनाएं दी।
इस मौके पर सामाजिक कार्यों में हमेशा सक्रिय रहने वाले गगनदीप साहनी ने कार्यक्रम में आए सभी कलाकारों को शॉल ओढाकर सम्मानित किया। साथ ही उन्होंने अपनी ओर से सभी को पारितोषिक भी भेंट किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में धर्मपुर विधायक विनोद चमोली, कर्नल अजय कोठियाल, भाजपा प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत, पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा, पूर्व मंडी समिति के अध्यक्ष राजेश शर्मा, धर्मपुर पार्षद अमित भंडारी, कमली भट्ट आदि गणमान्य नागरिक व क्षेत्रवासी मौजूद थे।
कार्यक्रम के समापन पर पार्षद विवेक कोठारी की ओर से सभी अतिथियों के लिए चैंसू-भात का आयोजन किया गया था। इसके अलावा उन्हें पारंपरिक पकवान अरसा व दाल की पकौड़ियां भी भेंट की गई। यह देख सभी को पहाड़ों में मनाये जाने वाले अपने लोक पर्वों की यादें ताजी हो गईं। इस तरह का आयोजन के लिए क्षेत्रवासियों ने पार्षद विवेक कोठारी की जमकर सराहना की।
मुख्यमंत्री ने रजत जयंती समारोह को बताया जनभागीदारी का उत्सव राज्य की प्रमुख उपलब्धियों की मुख्यमंत्री ने दी जानकारी राज्य के विकास के लिए अगले 25 वर्षों के लिए नया रोडमैप बनाया जायेगा – मुख्यमंत्री 03 नवम्बर को महामहिम राष्ट्रपति […]