Image

किश्तवाड़ में आतंकियों से लोहा लेते हुए बागेश्वर निवासी हवलदार गजेंद्र सिंह गढ़िया के शहीद होने पर मंत्री गणेश जोशी ने जताया गहरा दुःख

admin
IMG 20260119 WA0034

किश्तवाड़ में आतंकियों से लोहा लेते हुए बागेश्वर निवासी हवलदार गजेंद्र सिंह गढ़िया के शहीद होने पर मंत्री गणेश जोशी ने जताया गहरा दुःख

देहरादून/मुख्यधारा

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में आतंकियों से लोहा लेते हुए जनपद बागेश्वर निवासी हवलदार गजेंद्र सिंह गढ़िया के शहीद होने पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि हवलदार गजेंद्र सिंह ने राष्ट्र की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया है, जिसे देश कभी नहीं भूलेगा। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद जवान की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की तथा ईश्वर से उन्हें इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शहीद के परिजनों के साथ हर कदम पर खड़ी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जनपद के सिंहपोरा क्षेत्र में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ के दौरान हवलदार गजेंद्र सिंह वीरगति को प्राप्त हुए।

Next Post

राज सिंह डूंगरपुर ट्रॉफी : आदित्य प्रताप सिंह रावत का शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन, उत्तराखंड को मिला एक अंक

राज सिंह डूंगरपुर ट्रॉफी : आदित्य प्रताप सिंह रावत का शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन, उत्तराखंड को मिला एक अंक देहरादून/मुख्यधारा अंडर-14 राज सिंह डूंगरपुर ट्रॉफी (सेंट्रल जोन) के एक रोमांचक मुकाबले में उत्तराखंड और विदर्भ के बीच खेला गया मैच ड्रॉ […]
IMG 20260119 WA0037

यह भी पढ़े