Image

विजय कॉलोनी में चल रहे नाले के निर्माण कार्य का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया स्थलीय निरीक्षण

admin
IMG 20260115 WA0034

देहरादून/मुख्यधारा

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून स्थित विजय कॉलोनी में चल रहे नाले के निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया।

IMG 20260115 WA0035

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि नाले का निर्माण कार्य उच्च गुणवत्ता मानकों के अनुरूप किया जाए तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि नाले के निर्माण से क्षेत्र में जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी तथा स्थानीय नागरिकों को बेहतर सुविधा प्राप्त होगी।

इस अवसर पर पूर्व पार्षद सतेंद्र नाथ, सतेंद्र खरोला, लोनिवि ईई नीरज त्रिपाठी सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Next Post

स्टार्टअप इंडिया रैंकिंग में उत्तराखण्ड को मिला ‘लीडर’ दर्जा

स्टार्टअप इंडिया रैंकिंग में उत्तराखण्ड को मिला ‘लीडर’ दर्जा वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने प्रदान किया Certificate of Appreciation देहरादून/मुख्यधारा भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत उद्योग संवर्धन एवं आंतरिक व्यापार विभाग (DPIIT) द्वारा जारी States’ Startup […]

यह भी पढ़े