भारती श्रमजीवी पत्रकार यूनियन व FWA सोसायटी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को उद्यान शिरोमणि सम्मान से नवाजा
एक दिवसीय कार्यशाला एवं सम्मान समारोह सफलतापूर्वक संपन्न
देहरादून/मुख्यधारा
भारतीय श्रमजीवी पत्रकार यूनियन उत्तराखंड और FWA सोसायटी उत्तराखंड की ओर से आज एक दिवसीय उद्यान कार्यशाला और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
इस मौके पर पहुंचे मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड सरकार सौरभ बहुगुणा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास का फार्मूला कहीं न कहीं पूरे देश भर में लोगों को विश्वास दिला रहा है। पिछले 12 साल के कार्यकाल में देश ने कई कृतिमान हासिल किए हैं और कई योजनाओं के माध्यम से उत्तराखंड समेत देशभर की जनता को भाजपा सरकार जनता की सेवा कर रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि लोकल फॉर लोकल कि प्रधानमंत्री की सोच उत्तराखंड में भी विभिन्न माध्यमों से सरकार हो रही है।
इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विजय जड़धारी सहित 9 किसानों को भारती श्रमजीवी पत्रकार यूनियन और FWA सोसायटी उत्तराखंड की ओर से उद्यान शिरोमणि सम्मान से नवाजा गया।

इसके अलावा FWA सोसायटी उत्तराखंड की ओर से भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संगठन के प्रदेश सचिव विजयपाल रावत, प्रेम पंचोली वरिष्ठ पत्रकार, आशीष डोभाल, जिला अध्यक्ष bsps देहरादून, दिग्पाल सिंह गुसाईं, जिला अध्यक्ष चमोली, प्रदेश कार्यालय प्रभारी संदीप गौड़, एसपी दुबे, सचिन सक्सेना, हरीश खनेड़ा समेत कई वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष चंद्रवीर गायत्री, प्रदेश महामंत्री राजीव थपलियाल, राष्ट्रीय संगठन सचिव गिरधर शर्मा ने भी अपने विचार रखे। इसके अलावा इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के तौर पर न्यायमूर्ति राजेश टंडन, जागर गायिका पद्मश्री बसंती बिष्ट ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
इस मौके पर उद्यान शिरोमणि सम्मान 2026 से विजय जड़धारी, कुंदन सिंह पंवार स्वतंत्री बधानी, अर्जुन सिंह पंवार, डॉ. अंकित कुमार, डॉ. स्नेहा डोभाल, महाबल सिंह नेगी, अर्जुन सिंह बिष्ट, आशीष बाजपेई को सम्मानित किया गया।


