“मुख्यमंत्री आवास घेराव’’ कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल ने जताया कार्यकर्ताओं का आभार 

Mukhyadhara
FB IMG 1788801753480
  • “मुख्यमंत्री आवास घेराव’’ कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल ने जताया कार्यकर्ताओं का आभार 

देहरादून/मुख्यधारा

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने आज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे के अपमान के खिलाफ, बढते महिला अपराध के खिलाफ, पेपर लीक कारेाबार के खिलाफ, नौकरियां बेचने के खिलाफ, किसान प्रताड़ना के खिलाफ, जमीनों की अनैतिक नीलामी के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित ऐतिहासिक हल्ला बोल “मुख्यमंत्री आवास घेराव’’ कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं का हार्दिक आभार व्यक्त किया है।

FB IMG 1788801755661 FB IMG 1788801757720

श्री गणेश गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता जिस उत्साह से हजारों की संख्या में भाजपा सरकार की समाज विरोधी एवं जन विरोधी नीतियों का विरोध करने के लिए देहरादून के परेड़ ग्राउंड में एकजुट हुए तथा भारी बरसात के बावजूद मुयमंत्री आवास की ओर कूच किया उससे आने वाले समय में प्रदेश की जनता भाजपा सरकारों की जन विरोधी नीतियों तथा अलोकतांत्रिक हिटलरशाही का जवाब कंाग्रेस पार्टी को पूर्ण बहुमत के साथ प्रदेश की बागडोर सौंपकर देगी तथा शहीदों का सपना साकार होगा।

प्रदेश अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल ने कहा कि कंाग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के कोने-कोने से हजारों की संख्या में पहुंचकर ऐतिहासिक हल्ला बोल मुख्यमंत्री आवास घेराव कर भाजपा की धामी सरकार को चेताने का काम किया है।

IMG 20260907 WA0052 IMG 20260907 WA0032 IMG 20260907 WA0031 IMG 20260907 WA0029 IMG 20260907 WA0035

गणेश गोदियाल ने हल्ला बोल घेराव कार्यक्रम में प्रदेश के कोने-कोने से हजारों की संख्या में आये कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले दिनों सचिवालय घेराव के बाद आज मुख्यमंत्री आवास घेराव के इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार को प्रदेश से उखाड़ फेंकने का मन बना दिया है और आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता को भाजपा सरकार की तानाशाही, जनविरोधी नीतियों और कुशासन से छुटकारा मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिज्ञासा यूनिवर्सिटी के छात्र ओरिएंटेशन में नैसकॉम की सीख

जिज्ञासा यूनिवर्सिटी के छात्र ओरिएंटेशन में नैसकॉम की सीख देहरादून/मुख्यधारा जिज्ञासा यूनिवर्सिटी में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं उन्हें विश्वविद्यालयी जीवन से परिचित कराने के उद्देश्य से ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उद्घाटन समारोह के साथ […]
IMG 20260907 WA0037

यह भी पढ़े