जिज्ञासा यूनिवर्सिटी के छात्र ओरिएंटेशन में नैसकॉम की सीख

Mukhyadhara
IMG 20260907 WA0037
  • जिज्ञासा यूनिवर्सिटी के छात्र ओरिएंटेशन में नैसकॉम की सीख

देहरादून/मुख्यधारा

जिज्ञासा यूनिवर्सिटी में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं उन्हें विश्वविद्यालयी जीवन से परिचित कराने के उद्देश्य से ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उद्घाटन समारोह के साथ हुआ, जिसमें विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ नैसकॉम के प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों को संबोधित किया तथा उन्हें उच्च शिक्षा, कौशल विकास और व्यावसायिक संभावनाओं के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया।

कार्यक्रम में प्रो-वाइस चांसलर प्रो. (डॉ.) संदीप कौटिश ने स्वागत संबोधन देते हुए नवप्रवेशित विद्यार्थियों का विश्वविद्यालय परिवार में स्वागत किया। उन्होंने विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय में उपलब्ध शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों का अधिकतम लाभ उठाने तथा अपने ज्ञान और कौशल को निरंतर विकसित करने के लिए प्रेरित किया।

मुख्य अतिथि अनीश कुमार, मैनेजर–कस्टमर सक्सेस, नैसकॉम ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए वर्तमान समय में उद्योग जगत की बदलती आवश्यकताओं और रोजगार के लिए आवश्यक कौशलों पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों से तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ संचार कौशल, टीमवर्क, रचनात्मकता और समस्या-समाधान जैसी क्षमताओं को विकसित करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि अंकित सिन्हा, रीजनल लीड, नैसकॉम ने भी विद्यार्थियों के साथ अपने विचार साझा किए। उन्होंने विद्यार्थियों को उद्योग जगत की अपेक्षाओं से अवगत कराते हुए निरंतर सीखने की प्रक्रिया को अपनाने और अपने करियर के प्रति शुरुआत से ही सजग रहने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर डीन रिसर्च एंड डेवलपमेंट एवं डायरेक्टर आईक्यूएसी प्रो. (डॉ.) मनीष शर्मा ने विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुसंधान एवं नवाचार के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने विद्यार्थियों को अकादमिक उत्कृष्टता के साथ-साथ अनुसंधान एवं रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया।

ओरिएंटेशन कार्यक्रम में विभिन्न सत्र आयोजित किए गए, जिसमें वरिष्ठ विद्यार्थियों ने अपने विश्वविद्यालयी अनुभव नवप्रवेशित विद्यार्थियों के साथ साझा किए साथ ही नवप्रवेशित विद्यार्थियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

इसके अलावा विद्यार्थियों के बीच आपसी परिचय, संवाद और टीम भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न खेल गतिविधियों का भी आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में रजिस्ट्रार डॉ. जशनदीप सिंह, परीक्षा नियंत्रक डॉ. अमित कुमार एवं डॉ. मीनाक्षी हर्राव वर्मा सहित विश्वविद्यालय के अन्य अधिकारी, शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हैल्थ मंत्र से सशक्त हुईं श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में छात्राएं

हैल्थ मंत्र से सशक्त हुईं श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में छात्राएं छात्राओं के समग्र स्वास्थ्य विकास को लेकर प्रेरणादाई सत्र का आयोजन महिला स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य, त्वचा, पोषण और योग पर विशेषज्ञ चिकित्सकों ने साझा किए महत्वपूर्ण टिप्स देहरादून/मुख्यधारा […]
IMG 20260908 WA0020

यह भी पढ़े