बड़ी खबर: कालागढ़ व लैंसडौन वन प्रभाग में कैंपा कार्यों में हुई गड़बड़ी पर शासन ने बैठाई जांच, अधिकारियों का जवाब तलब - Mukhyadhara

बड़ी खबर: कालागढ़ व लैंसडौन वन प्रभाग में कैंपा कार्यों में हुई गड़बड़ी पर शासन ने बैठाई जांच, अधिकारियों का जवाब तलब

admin
forest

देहरादून/मुख्यधारा

कालागढ़ टाइगर रिजर्व एवं लैंसडौन वन प्रभाग कोटद्वार में बीते दो वर्षों में कैंपा के अंतर्गत कराए गए कार्यों पर शासन ने जांच बैठाकर अधिकारियों का जवाब तलब किया है। अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने कैंपा के सीईओ से आगामी 15 जनवरी 2022 तक किए गए खर्च व कार्यों का पूरी जानकारी मांगी है।

बताते चलें कि बीते दिनों लैंसडौन वन प्रभाग कोटद्वार के तत्कालीन डीएफओ दीपक सिंह को वन मंत्री हरक सिंह के हस्तक्षेप के बाद लैंसडौन प्रभाग से हटाकर वन मुख्यालय में अटैच कर दिया गया था। जिसके बाद डीएफओ दीपक ने पीसीसीएफ (हॉफ) को पत्र भेजकर अवैध खनन सहित कई अनियमितताएं बरतने की बात कही थी। उन्होंने कैंपा कार्यों के करोड़ों के बजट में अनियमितता बताई थी।

इसके बाद लैंसडौन विधायक दिलीप रावत ने भी दोनों वन प्रभागों में अनियमितता को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र भेजा था।

शासन ने इसका संज्ञान लेते हुए कालागढ़ टाइगर रिजर्व एवं लैंसडौन वन प्रभाग कोटद्वार में कैंपा कार्यों में हुई गड़बड़ी पर जांच बैठा दी है। शासन द्वारा कैंपा के सीईओ जेएस सुहाग को नोटिस भेजा गया है। उनसे वित्तीय वर्ष 2020-21 एवं 2021-22 में खर्च की धनराशि का पूरा ब्यौरा मांगा गया है। उनसे पूछा गया है कि क्या ये कार्य भारत सरकार के एपीओ में सम्मिलित थे? क्या ये कार्य मानकों को पूरा करते हुए किए गए? दोनों डिविजनों में किए गए कार्यों की निर्माण एजेंसी कौन थी? क्या इन कार्यों के लिए प्रशासनिक स्वीकृति ली गई थी या नहीं? कैंपा के सीईओ से कहा गया है कि धरातल पर हुए कार्यों का भौतिक रूप से सत्यापन कर 15 जनवरी तक पूरी रिपोर्ट शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
बताते चलेंं कि विगत वर्ष सीईओ कैंपा के विरुद्ध 75 लाख के फायर टूल्स खरीद मामला भी खूब वायरल हुआ था। इस मामले की जांच भी शासन द्वारा कराई जा रही है।

बहरहाल, अब देखना यह होगा कि सीईओ कैंपा द्वारा शासन को उपलब्ध कराई जाने वाली रिपोर्ट में उपरोक्त मामले को लेकर दूध का दूध और पानी का पानी हो पाता है या नही!

 

यह भी पढें: Breaking: उत्तराखंड में कोविड-19 के New Variant ‘Omicron’ के नियंत्रण को लेकर दिशा-निर्देशों में संशोधन

 

यह भी पढें: Breaking: उत्तराखंड में आज 2127 कोरोना संक्रमित, एक की मौत। सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 6603

 

यह भी पढें: …तो भाजपा के एक दर्जन विधायकों के कटेंगे टिकट! रिपोर्ट कार्ड में फिसड्डी विधायकों के मन में धुकधुकी

Next Post

Breaking: कांग्रेस ने दिया पूर्व प्रदेश अध्यक्ष को झटका। किशोर उपाध्याय को सभी पदों से हटाया

देहरादून/मुख्यधारा उत्तराखंड कांग्रेस ने अपने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष को विधानसभा चुनाव में करारा झटका दिया है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस किशोर उपाध्याय को पार्टी ने सभी पदों से हटा दिया है। किशोर उपाध्याय पर भाजपा के साथ मिलीभगत के आरोप […]
images 64

यह भी पढ़े