government_banner_ad आदर्श राइका सतपुली में विज्ञान महोत्सव 2023 में द्वारीखाल प्रमुख महेंद्र राणा (Mahendra Rana) ने बतौर मुख्य अतिथि किया प्रतिभाग - Mukhyadhara

आदर्श राइका सतपुली में विज्ञान महोत्सव 2023 में द्वारीखाल प्रमुख महेंद्र राणा (Mahendra Rana) ने बतौर मुख्य अतिथि किया प्रतिभाग

admin
p 1 21

आदर्श राइका सतपुली में विज्ञान महोत्सव 2023 में द्वारीखाल प्रमुख महेंद्र राणा (Mahendra Rana) ने बतौर मुख्य अतिथि किया प्रतिभाग

सतपुली/मुख्यधारा

आज आदर्श राजकीय इण्टरमीडिएट कालेज सतपुली में आयोजित विज्ञान महोत्सव 2023 के कार्यक्रम में प्रमुख द्वारीखाल महेन्द्र सिंह राणा ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया।

p 2 19

इण्टर कॉलेज सतपुली पंहुचने पर शिक्षकों, छात्र-छात्राओं एवं जनप्रतिनिधियों ने प्रमुख को फूल मालाओं एवं बुके देकर सम्मानित किया। विज्ञान महोत्सव कार्यक्रम में मुख्य विशेष समाज के हित में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की क्या भूमिका है, के विषय पर छात्र-छात्राओं ने बडी कुशलता से अपने विचार रखे एवं विज्ञान मॉडल का प्रदर्शन दिखाया। मुख्य अतिथि महेन्द्र सिंह राणा ने कहा कि कभी हमें निबन्ध लिखने को मिलता था कि विज्ञान वरदान है या अभिशाप है वास्तव में विज्ञान एक वरदान है।

यह भी पढें : ICC World Cup: वर्ल्ड कप क्रिकेट मैच में टीम इंडिया का मुकाबला अफगानिस्तान से शुरू, ओपनर शुभमन गिल डेंगू की वजह से नहीं खेल सके

p 3 13

आज विज्ञान का युग है। नई-नई खोजे जारी हैं। हमने चन्द्रयान-3 का सफल प्रक्षेपण कर विश्व को चौका दिया है। आज हमारे वैज्ञानिकों में विश्व में अपना परचम लहरा दिया है। मेरा अपने नौनिहाल छात्र-छात्राओं से अनुरोध है कि वे विज्ञान विषय को रूचिकर बनाए। मन लगाकर पढाई करें। मोबाईल एवं इंटरनेट का प्रयोग पढायी के लिए करें। मैं खण्ड शिक्षा अधिकारी, गुरूजनों एव जनप्रतिनिधियों का ह्नदय से धन्यवाद ज्ञापित करता हूं तथा छात्र-छात्राओ के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं। विज्ञान महोत्सव कार्यक्रम में छात्र छात्राओं का प्रदर्शन निम्न रहा। स्वास्थ्य में 1st कुमारी पलक 9th जी आई सी चेलुसैन, 2nd सौरभ 10th जी आई सी किनसूर,3rd प्रियांशी रावत 10th जी आई सी द्वारीखाल।

यह भी पढें : गंगा घाटी में लहलहाती लाल धान की फसल (Red Paddy Crop) को देख जग रही उम्मीद की किरण

परियावरण जीवन शैली में 1st कु o अदिति भंडारी 10th जी आई सी चख्युसैन 2nd कु o सोनिया 10th उo मा o वि o पुल्यासु 3Rd कु o तमन्ना 12th राo इ o का o सतपुली। विज्ञान प्रदर्शनी में 1st कु o रिया 8th जू हाई स्कूल जुयालगाव, 2nd रोहित 8th जी आई सी सतपुली,3rd संदीप चौहान 8th जी आई सी किनसूर, नाट्य प्रतियोगिता में 1st रा का o देवीखेत, 2nd रा o कॉलेज सतपुली,3rd राo कोलेज चेलुसेन रहे।

p 4 5

प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा ने छात्र छात्राओं के उत्साहवर्धन हेतु 11,000/ ग्यारह हजार रूपए पारतोषित प्रदान किए।इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी डा0 सुरेन्द्र सिंह नेगी, प्रधानाचार्य राजकीय इण्टर कालेज सतपुली, प्रधानाचार्य बालिका हाईस्कूल उमा श्रीवास्तव, एसएमपी अध्यक्ष चन्द्रकला देवी, पीटीए अध्यक्ष मान सिंह नेगी, विज्ञान कोर्डिनेटर महेन्द्र प्रबक्ता राइका किनसूर, सहायक कोर्डिनेटर रश्मि रावत, प्रवक्ता राइका चैलूसैंण, प्रधान संगठन अध्यक्ष अर्जुन नेगी, प्रधान पाटली यतेन्द्र सिंह प्रधान कुल्हाड नरेन्द्र सिंह, देवकिशोर नेगी, प्रधन बनेख अशोक रावतख् प्रधान चमोलीगांव अर्जुन सिंह ग्राम विकास अधिकारी अनिल केष्टवाल, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी पुष्कर चौहानख वडी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं अध्यापकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अध्यापक प्रताप सिंह ने किया।

यह भी पढें : पर्वतारोहण (Mountaineering) है जीवट, जोखिम और रोमांच का पर्याय : रेखा आर्या

Next Post

उत्तराखंड में 18 हजार लोगों ने दी टीबी (TB) को मातः डॉ. धनसिंह रावत

उत्तराखंड में 18 हजार लोगों ने दी टीबी (TB) को मातः डॉ. धनसिंह रावत टीबी रोगियों के सहयोग में जुटे नौ हजार से अधिक निःक्षय मित्र अल्मोड़ा/मुख्यधारा टीबी मुक्त उत्तराखंड के लिये राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे प्रयास धरातल […]
d 1 6

यह भी पढ़े