government_banner_ad ओलम्पिक में खेलेंगे ग्राफिक एरा के पांच छात्र-छात्राएं , हजारों ने जताया विजय का भरोसा - Mukhyadhara

ओलम्पिक में खेलेंगे ग्राफिक एरा के पांच छात्र-छात्राएं , हजारों ने जताया विजय का भरोसा

admin
g

ओलम्पिक में खेलेंगे ग्राफिक एरा के पांच छात्र-छात्राएं , हजारों ने जताया विजय का भरोसा

देहरादून / मुख्यधारा
पेरिस ओलम्पिक में देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए जाने वाले ग्राफिक एरा के पांच छात्र-छात्राओं को आज हजारों विद्यार्थियों ने अपनी शुभकामनाएं दीं। ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में लगे विशाल बैनर पर छात्र-छात्राओं ने अपने इन सहपाठियों के लिए बहुत भावुक होकर संदेश लिखे और उनकी विजय का भरोसा जताया।
ग्राफिक एरा के एमबीए के छात्र लक्ष्य सेन बैडमिन्टन में, एमबीए की छात्रा अंकिता ध्यानी, बीबीए के सूरज पंवार और बीबीए के ही परमजीत सिंह बिष्ट एथलेटिक्स में ओलम्पिक खेलों में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। इनके साथ ही पैरा ओलम्पिक में एमबीए के मनोज सरकार भी देश की ओर से खेलेंगे। ग्राफिक एरा के पूर्व छात्र अरूण सिंह ओलम्पिक खेलों में टेक्निकल सपोर्ट टीम के सदस्य के रूप में शामिल होंगे।
आज ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के बीटेक ऑडिटोरियम में एक विशाल सिग्नेचर बोर्ड लगाकर देश का झंडा लेकर पेरिस ओलम्पिक में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने जाने वाले इन पांचों खिलाड़ी छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं दी गईं। इस बोर्ड पर छात्र – छात्राओं ने अपने इन साथियों के नाम शुभकामना संदेश लिखे। किसी ने सूरज से भी ज्यादा चमकने की बात लिखी है और लिखा है कि आपका समर्पण हमें और बेहतर करने के लिए प्रेरित करता है। किसी ने लिखा है कि गोल्ड आपको जरूर मिलेगा, तो किसी ने लिखा है कि परिणाम जो भी हो, आप हमारे लिए चैम्पियन हो। किसी ने लिखा है – चक दे फट्टे।
Next Post

कानाताल वास्तव में उत्तराखंड में एक छुपा हुआ रत्न है!

कानाताल वास्तव में उत्तराखंड में एक छुपा हुआ रत्न है! शीशपाल गुसाईं कानाताल, टिहरी गढ़वाल का एक अद्भुत और शांतिपूर्ण स्थान है जिसे शब्दों में बयाँ करना वाकई कठिन है। इसकी प्राकृतिक सुंदरता और हरे-भरे जंगल मानो किसी स्वप्न की […]
k 1 6

यह भी पढ़े