Image Image

देहरादून के शहरी क्षेत्र गांधीग्राम में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

admin
me

देहरादून के शहरी क्षेत्र गांधीग्राम में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

देहरादून/मुख्यधारा

स्वास्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत आज देहरादून के शहरी क्षेत्र गांधीग्राम में विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

स्वास्थ शिविर में 208 लाभार्थियों को स्वास्थ्य सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं हेतु चिकित्सकों की तैनाती श्री महंत इंद्रेश चिकित्सालय तथा शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गांधीग्राम द्वारा की गयी। शिविर में लाभार्थियों को फिजिशियन, स्त्री रोग, शिशु रोग, चर्म रोग, रक्तजांच, गैर संचारी रोगों से संबंधित जांच सुविधाएं उपलब्ध कराई गई। निःशुल्क औषधि वितरण भी शिविर में किया गया।

शिविर में नोडल अधकारी ए.सी.एम.ओ. डॉ प्रदीप राणा, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से चिकित्सक डॉ शेफाली वर्मा, श्री महंत इंद्रेश चिकित्सालय से डॉ. अंशिका, डॉ0 अनुपम जोशी, डॉ0 मानसी सिंह, पीआरओ विवेक शर्मा सहित क्षेत्रीय आशा कार्यकत्रियां उपस्थित रहीं।

Next Post

गोपेश्वर रेंज में वन कर्मियों की शानदार पहल, सड़क किनारे बरगद, पीपल, कटहल के पौधों का रोपण किया

गोपेश्वर/मुख्यधारा वन कर्मी सदैव वनों एवं वन्य जीवों के संरक्षण के प्रति संवेदनशील रहते हैं। फायर सीजन में वे जहां कठिन चुनौतियों से निपटते हुए वनों की रक्षा करते हैं, वहीं बरसात में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण कर […]
IMG 20251002 WA0022

यह भी पढ़े