गोपेश्वर/मुख्यधारा
वन कर्मी सदैव वनों एवं वन्य जीवों के संरक्षण के प्रति संवेदनशील रहते हैं। फायर सीजन में वे जहां कठिन चुनौतियों से निपटते हुए वनों की रक्षा करते हैं, वहीं बरसात में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को जीवंत करते हैं। केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग गोपेश्वर भी अपने उत्कृष्ट कार्यों की वजह से हमेशा सक्रिय रहता है। आज गांधी जयंती के अवसर पर प्रभाग की गोपेश्वर रेंज के कार्यों को आज खूब सराहना मिल रही है।
आज 2 अक्टूबर 2025 को केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग गोपेश्वर के गोपेश्वर रेंज के अन्तर्गत सेवा पर्व/स्वच्छता कार्यकम 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक के समापन एवं गांधी जयन्ती के सुअवसर पर केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग गोपेश्वर के प्रभागीय वनाधिकारी की उपस्थिति में लीसा बैण्ड गोपेश्वर से चमोली मोटर मार्ग के किनारे बरगद, पीपल, कटहल आदि के 25 पौधों का रोपण किया गया।
इस अवसर पर प्रदीप कुमार गौड़ वन क्षेत्राधिकारी, मनोज तिवारी सामाजिक कार्यकर्ता, दिनेश चन्द्र तिवारी सामाजिक कार्यकर्ता, पृथ्वी सिंह नेगी वन दरोगा, अनूप कुमार वन दरोगा, अरूण कुमार वन दरोगा, चन्द्रमोहन रावत वन आरक्षी एवं अन्य सभी कार्मिक द्वारा प्रतिभाग किया गया।



