Chardham : विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम (Gangotri Dham) के कपाट शीतकालीन के लिए पूरे विधि विधान के साथ किए गए बंद, मां गंगा की डोली रवाना - Mukhyadhara

Chardham : विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम (Gangotri Dham) के कपाट शीतकालीन के लिए पूरे विधि विधान के साथ किए गए बंद, मां गंगा की डोली रवाना

admin
IMG 20221026 WA0025

उत्तराखंड : विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम (Gangotri Dham) के कपाट शीतकालीन के लिए पूरे विधि विधान के साथ किए गए बंद, मां गंगा की डोली रवाना 

मुख्यधारा

उत्तराखंड में चार धाम के कपाट बंद होना शुरू हो गए हैं। सबसे पहले गोवर्धन पूजा (अन्नकूट पर्व) पर आज विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम (Gangotri Dham) के कपाट शीतकालीन (6 महीने) के लिए बंद किए गए। इस मौके पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पूजा-अर्चना की।

बुधवार को गंगोत्री धाम (Gangotri Dham) के कपाट बंद होने की तैयारी सुबह 9:बजे शुरू हुई। सर्व प्रथम उदय बेला पर मां गंगा के मुकुट को उतारा गया। इस दौरान तीर्थ पुरोहितों ने विशेष पूजा व गंगा लहरी का पाठ किया। डोली में सवार होकर गंगा की भोगमूर्ति जैसे ही मंदिर परिसर से बाहर निकली तो पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा।

कपाट बंद होने के बाद मां गंगा की उत्सव डोली को यात्रा गंगोत्री धाम (Gangotri Dham) से शीतकालीन पड़ाव मुखबा के लिए प्रस्थान कराया गया। डोली लंका स्थित भैरव मंदिर में विश्राम के बाद गुरुवार को मुखबा पहुंचेगी।

IMG 20221026 WA0024

गंगोत्री धाम (Gangotri Dham) के कपाट अन्नकूट पर्व पर बुधवार की दोपहर 12: 01 बजे बंद हो गए। इस अवसर पर तीर्थ यात्रियों की भीड़ उमड़ी। साथ ही बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु भी पहुंचे हैं। वहीं विश्व क्षेत्र यमुनोत्री धाम और बाबा केदारनाथ धाम के कपाट कल भैया दूज पर पूरे विधि विधान के साथ बंद किए जाएंगे।

यमुनोत्री धाम के कपाट गुरुवार को 12:09 बजे सर्व सिद्धि योग और अभिजीत मुहूर्त में बंद किए जाएंगे। मां यमुना की डोली अपने शीतकालीन पड़ाव खरसाली के लिए प्रस्थान करेगी। शीतकाल में यमुना के दर्शन खरशाली स्थित यमुना मंदिर में होंगे।

वहीं भगवान केदारनाथ के कपाट 27 अक्टूबर यानी भैयादूज पर्व पर सुबह साढ़े आठ बजे वैदिक मंत्रोच्चार एवं पौराणिक परंपराओं के साथ विधिविधान से शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे।

कपाट बंद होने के बाद भगवान की पंचमुखी उत्सव डोली रात्रि विश्राम के लिए प्रथम पड़ाव फाटा, 28 अक्टूबर को भोले बाबा की उत्सव डोली रात्रि विश्राम के लिए विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी तथा 29 अक्टूबर को पंचगद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ पहुंचेगी।

शीतकाल के छह माह तक यहीं पर भगवान केदारनाथ की शीतकालीन पूजाएं व भक्त दर्शन कर सकेंगे। वहीं बद्रीनाथ धाम के कपाट अगले महीने 19 नवंबर को बंद होंगे।

 

यह भी पढें : अच्छी खबर : 664 पदों पर शीघ्र होगी सीएचओ की भर्ती, सूबे के सभी वेलनेस सेंटरों पर नियुक्त किये जायेंगे सीएचओ : Dr. Dhan Singh

 

यह भी पढ़े : ब्रिटेन : पीएम पद संभालते ही ऋषि सुनक ने अपनी कैबिनेट में भारतीय मूल की सुएला (Suella Braverman) को दी जगह

 

यह भी पढें : ब्रेकिंग Uttarakhand : अब इस विभाग में प्रमोशन के बाद हुए तबादले (Transfers), देखें सूची

 

यह भी पढें : ब्रेकिंग Transfers : उत्तराखंड शहरी विकास विकास में तीन दर्जन से ज्यादा अधिकारियों के बंपर तबादले। पूर्व में किया गया था ट्रांसफर निरस्त, देखें आदेश

 

यह भी पढें :   बिग ब्रेकिंग: उत्तराखंड में इगास-बग्वाल (Igas-Bagwal) का राजकीय अवकाश, सीएम पुष्कर धामी ने की घोषणा

 

यह भी पढें : Whatsapp server down : देशभर में व्हाट्सएप सर्वर ठप होने से अटकी यूजर्स की सांसें। सोशल मीडिया पर आ रहे तरह-तरह के कमेंट

Next Post

गोवर्धन पूजा महोत्सव से मिलती है प्रकृति के संरक्षण की प्रेरणा : Anita Mamgai

गोवर्धन पूजा महोत्सव से मिलती है प्रकृति के संरक्षण की प्रेरणा : अनिता ममगाई गऊ माता में तैतीस करोड़ देवी देवताओं का वास इसलिए गऊ सेवा ईश्वर सेवा : महापौर ऋषिकेश/मुख्यधारा नगर निगम महापौर अनिता ममगाई (Anita Mamgai) ने गोवर्धन […]
IMG 20221026 WA0036

यह भी पढ़े