गोवर्धन पूजा महोत्सव से मिलती है प्रकृति के संरक्षण की प्रेरणा : Anita Mamgai - Mukhyadhara

गोवर्धन पूजा महोत्सव से मिलती है प्रकृति के संरक्षण की प्रेरणा : Anita Mamgai

admin
IMG 20221026 WA0036
  • गोवर्धन पूजा महोत्सव से मिलती है प्रकृति के संरक्षण की प्रेरणा : अनिता ममगाई
  • गऊ माता में तैतीस करोड़ देवी देवताओं का वास इसलिए गऊ सेवा ईश्वर सेवा : महापौर

ऋषिकेश/मुख्यधारा

नगर निगम महापौर अनिता ममगाई (Anita Mamgai) ने गोवर्धन पूजा महोत्सव पर शहर के विभिन्न मठों, मंदिरों एवं आश्रम में आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत कर शहरवासियों को पर्व की बधाई दी। कृष्ण कुंज आश्रम में महापौर ने इस पावन मौके पर गऊओं को ग्रो ग्रास खिलाई।

बुधवार को महापौर अनिता ममगाई (Anita Mamgai) जयराम आश्रम पहुंची, जहां उन्होंने आश्रम में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में सहभागिता कर आश्रम के परम अध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज से आर्शीवाद लिया।

Video

इसके उपरांत उन्होंने आवास विकास वेलफेयर एवं कल्चरल सोसायटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम सहित, नारायण आश्रम, राजीव लोचन आश्रम, कृष्ण कुंज आश्रम, भूरी माई धर्मशाला एवं दुर्गा देवी मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत कर संतों का आर्शीवाद और प्रसाद ग्रहण किया। कृष्ण कुंज आश्रम की गौशाला में महापौर ने इस मौके पर गऊ माता को गुड़ की भेली और ग्रौ ग्रास खिलाई।

इस अवसर पर महापौर (Anita Mamgai) ने कहा कि गऊ माता में तैंतीस करोड़ देवी देवताओं का वास माना गया है। गऊ सेवा ईश्वर सेवा है।कहा कि गोवर्धन पूजा महोत्सव प्रकृति-प्रेम व परोपकार की भावना से परिपूर्ण है। इस पर्व पर भगवान श्रीकृष्ण ने इन्द्र का घंमड भी चूर चूर किया था।

महापौर ने कहा कि यह पर्व मानव के प्रकृति के साथ सीधे सम्बन्ध को दर्शाता है। भारतीय संस्कृति में प्रकृति की विभिन्न रूपों में पूजा की जाती है। गोवर्धन पूजा भी इसी का एक रूप है। यह पर्व हमें प्रकृति के संरक्षण और उसके साथ आत्मीय सम्बन्ध स्थापित करने की प्रेरणा प्रदान करता है। साथ ही खुशहाली और सम्पन्नता का मार्ग प्रशस्त करता है।

 

यह भी पढें : अच्छी खबर : 664 पदों पर शीघ्र होगी सीएचओ की भर्ती, सूबे के सभी वेलनेस सेंटरों पर नियुक्त किये जायेंगे सीएचओ : Dr. Dhan Singh

 

यह भी पढ़े : ब्रिटेन : पीएम पद संभालते ही ऋषि सुनक ने अपनी कैबिनेट में भारतीय मूल की सुएला (Suella Braverman) को दी जगह

 

यह भी पढें : ब्रेकिंग Uttarakhand : अब इस विभाग में प्रमोशन के बाद हुए तबादले (Transfers), देखें सूची

 

यह भी पढें : ब्रेकिंग Transfers : उत्तराखंड शहरी विकास विकास में तीन दर्जन से ज्यादा अधिकारियों के बंपर तबादले। पूर्व में किया गया था ट्रांसफर निरस्त, देखें आदेश

 

यह भी पढें :   बिग ब्रेकिंग: उत्तराखंड में इगास-बग्वाल (Igas-Bagwal) का राजकीय अवकाश, सीएम पुष्कर धामी ने की घोषणा

 

यह भी पढें : Whatsapp server down : देशभर में व्हाट्सएप सर्वर ठप होने से अटकी यूजर्स की सांसें। सोशल मीडिया पर आ रहे तरह-तरह के कमेंट

Next Post

मंत्री गणेश जोशी (Ganesh Joshi) ने ली आपदा प्रभावितों की सुध, राशन व मिठाई भेंट की तो खिल उठे चेहरे

दीपावली के अवसर पर आपदा प्रभावितों को राशन एवं मिठाई भेंट करते काबीना मंत्री गणेश जोशी (Ganesh Joshi) देहरादून/मुख्यधारा दीपावली का पर्व हर्ष के साथ हो, प्रत्येक परिवार में खुशी एवं उत्साह हो, इस ध्येय को ध्यान में रखते हुए […]
IMG 20221026 WA0042

यह भी पढ़े