मातावाला बाग प्रकरण : अमन स्वेडिया पर मुकदमा दर्ज

admin
IMG 20250604 WA0018
अमन स्वेडिया के खिलाफ श्री दरबार साहिब न्यायालय में कर चुका है 25 करोड़ की मानहानि का दावा
देहरादून/मुख्यधारा
श्री दरबार साहिब द्वारा संचालित मातावाला बाग प्रकरण में अमन स्वेडिया पर देहरादून पुलिस ने कार्रवाई की है। मंगलवार देर रात कोतवाली पुलिस ने अमर श्वेडिया पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।
आरोप है कि श्री दरबार साहिब व उसके पदाधिकारियों को दबाव में लाने के लिए अमन स्वेडिया व उसके साथियों ने सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार किया था, जिसको दून पुलिस ने गंभीरता से लिया। जांच-पड़ताल करअमन स्वेडिया के खिलाफ भारतीय न्याय सहिता 2023 के अनुसार 299, 351(2), 352, 352 (2) संगीन धाराओं में प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) न. 0208 में कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर दिया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून अजय सिंह के अनुसार किसी को भी कानून को अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं है। पुलिस कानून हाथ में लेने वाले अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी। समाज में धार्मिक उन्माद व अशान्ति फैलाने की अनुमति किसी को भी नहीं है। जो व्यक्ति कानून तोड़ेगा, उस पुर सुसंगत धाराओं में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Next Post

विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष: बढ़ता प्लास्टिक प्रदूषण दुनिया की जटिल पर्यावरण समस्या

विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष: बढ़ता प्लास्टिक प्रदूषण दुनिया की जटिल पर्यावरण समस्या ललित गर्ग बढ़ते तापमान, बदलते जलवायु एवं ग्लोबल वॉर्मिंग की वजह से ग्लेशियर तेजी से पिघल कर समुद्र का जलस्तर तीव्रगति से बढ़ा रहे हैं। जिससे समुद्र […]
pa

यह भी पढ़े