एनएच की खराब गुणवत्ता के चलते मंत्री सतपाल महाराज (Satpal Maharaj) ने अधिकारियों को लगाई फटकार - Mukhyadhara

एनएच की खराब गुणवत्ता के चलते मंत्री सतपाल महाराज (Satpal Maharaj) ने अधिकारियों को लगाई फटकार

admin
satpal

एनएच की खराब गुणवत्ता के चलते मंत्री सतपाल महाराज (Satpal Maharaj) ने अधिकारियों को लगाई फटकार

देहरादून/ मुख्यधारा

लोक निर्माण विभाग मंत्री सतपाल महाराज ने एनएच की खराब गुणवत्ता के चलते सड़क के डामर को उखाड़ने के आदेश जारी किये हैं। जिसके बाद सड़क उखाड़ दी गई। यही नहीं सतपाल महाराज ने निर्माणदायी विभाग पर इस प्रकार के कार्यों को लेकर जमकर फटकार भी लगायी है। मंत्री के आदेश पर बीरोंखाल से मझगांव के बीच 10 मीटर सड़क को उखाडऩे के निर्देश दिए, जिसके बाद सड़क उखाड़ भी दी गई। अब इस जगह पर निर्धारित मानकों के अनुसार सड़क फिर से बनायी जाएंगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। 10 मीटर लंबे मार्ग को उखड़वाने के निर्देश दिए गए है। साथ ही खराब गुणवत्ता के लिए संबंधित कंपनी की जिम्मेदारी भी तय की गई। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि 10 मीटर सड़क को जेसीबी से उखाड़ दिया गया है। अब यहां शीध्र ही सड़क निमार्ण किया जाएगा। देखा जाएगा भारी वाहन संचालन के योग्य हैं या नहीं।

यह भी पढ़ें : ब्रेकिंग: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ने LBS मसूरी में सिविल सेवा के 97वें कॉमन फाउंडेशन कोर्स के समापन समारोह में कही ये बड़ी बात

36 पुलों को फिर से होगा परीक्षण

लोक निर्माण विभाग प्रदेश में असुरक्षित पाए गए 36 पुलों का एक बार फिर परीक्षण करेगा। जो पुल इस योग्य होंगे, उन्हें दुरुस्त किया जाएगा, बाकी को धीरे-धीरे बंद कर दिया जाएगा। गुजरात के मोरबी में हुई पुल दुर्घटना का संज्ञान लेते हुए सीएम धामी ने प्रदेश में सभी पुलों की स्थिति जानने और उन्हें दुरुस्त करने के निर्देश दिए थे।

खराब पुल को किया जाएगा फिर ठीक

मुख्यमंत्री के आदेश के बाद से लोनिवि ने प्रदेश के सभी पांचों जोन की रिपोर्ट शासन को भेजी है।  रिपोर्ट में प्रदेश में 36 पुल वाहन चलाने के लिए सुरक्षित नहीं पाए गए। लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता अयाज अहमद के अनुसार शासन के निर्देश पर सभी पुलों का सर्वे शुरू किया जा रहा है। जिनमें भारी वाहनों का संचालन किया जा सकता है, केवल उन्हीं को ही फिर से ठीक किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : 3 राज्यों की सरकारों ने जारी किया अलर्ट, मौसम विभाग (weather department) ने तेज हवाएं और भारी बारिश की जताई संभावना

Next Post

ब्रेकिंग: इन IAS-PCS अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल, देखें आदेश

देहरादून/मुख्यधारा उत्तराखंड शासन ने आईएएस / पीसीएस (IAS-PCS) अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल कर दिया है। इस संबंध में आज संयुक्त सचिव श्याम सिंह ने आदेश जारी किया है। देखें सूची यह भी पढ़ें : 3 राज्यों की सरकारों ने […]

यह भी पढ़े